राजस्थान मेघवाल परिषद्, सीकर

  • Home
  • India
  • Sikar
  • राजस्थान मेघवाल परिषद्, सीकर

राजस्थान मेघवाल परिषद्, सीकर meghwal samaj

यह खबर सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस पूरे सिस्टम की कहानी है जहाँ दबाव, अन्याय और मानसिक बोझ इंसान को अंदर से तोड़ ...
25/04/2026

यह खबर सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस पूरे सिस्टम की कहानी है जहाँ दबाव, अन्याय और मानसिक बोझ इंसान को अंदर से तोड़ देता है। दैनिक भास्कर में प्रकाशित रतलाम की यह घटना कई सवाल खड़े करती है।

एक युवा पटवारी, जो परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा रहा था, आखिर इतना मजबूर कैसे हो गया कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा? अगर सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ एक मौत नहीं बल्कि सिस्टम की असफलता है।

👉 जरूरत है कि:

इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

कर्मचारियों पर पड़ने वाले अनावश्यक दबाव को कम किया जाए

मानसिक स्वास्थ्य को भी उतनी ही गंभीरता से लिया जाए जितनी नौकरी को

हर कर्मचारी मशीन नहीं होता, उसके भी सपने, परिवार और भावनाएँ होती हैं।

श्रद्धांजलि 🙏
प्रकृति दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत प्रदान करे।

17/04/2026
महिला शिक्षा तथा समाजसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले क्रांतिकारी योद्धा महात्मा  #ज्योतिबा  #फुले जी की जयंती पर शत...
11/04/2026

महिला शिक्षा तथा समाजसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले क्रांतिकारी योद्धा महात्मा #ज्योतिबा #फुले जी की जयंती पर शत शत नमन।

श्रीगंगानगर जिले में अनुपगढ़ के पास छोटे से गांव लूणिंया की मिट्टी में आज फिर एक बड़ी खुशखबरी की खुशबू फैली है। गांव की ...
31/03/2026

श्रीगंगानगर जिले में अनुपगढ़ के पास छोटे से गांव लूणिंया की मिट्टी में आज फिर एक बड़ी खुशखबरी की खुशबू फैली है। गांव की होनहार बेटी ने #भावना_पुत्री_आदुराम_मेघवाल जे.एम (लूणिंया) 12वीं कला वर्ग में 99% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
यह सफलता सिर्फ अंकों की नहीं, बल्कि उस मेहनत, लगन और सपनों की जीत है, जो अक्सर सीमित संसाधनों के बीच भी पनपते हैं। #साधारण_परिवेश में पली-बढ़ी इस बच्ची ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।
आज गांव की गलियों में खुशी का माहौल है, हर चेहरे पर मुस्कान है और हर दिल में गर्व की भावना। लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं, जैसे यह सफलता पूरे गांव की अपनी उपलब्धि हो।
्धि उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। यह संदेश है कि शिक्षा ही वह ताकत है, जो किसी भी जिंदगी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।
लूणिंया गांव की यह बेटी आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक मिसाल बन चुकी है—एक ऐसी मिसाल, जो आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने का हौसला देती रहेगी।
👏 बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनऐं 🙏
समाचार श्री गंगानगर

3KM पैदल चलकर स्कूल जाने वाली माया मेघवाल ने 98.40% अंक हासिल कर दिखा दिया —👉 मेहनत ही असली ताकत है 💪पूरे मेघवाल समाज को...
31/03/2026

3KM पैदल चलकर स्कूल जाने वाली माया मेघवाल ने 98.40% अंक हासिल कर दिखा दिया —
👉 मेहनत ही असली ताकत है 💪
पूरे मेघवाल समाज को गर्व ❤️
शुभकामनाएं माया 💐✨

ग्राम पंचायत बिरलोका के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र चेनाराम, पुत्र ओमाराम हालू मेघवाल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा ...
31/03/2026

ग्राम पंचायत बिरलोका के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र चेनाराम, पुत्र ओमाराम हालू मेघवाल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.83% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। सरकारी विद्यालय में पढ़ते हुए यह उपलब्धि उनके परिश्रम और लगन का प्रमाण है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। इन्हें बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ

23/02/2026

सीकर जिले के खोरी डूंगर गांव में विशाल काय अष्ट धातु से निर्मित डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण किया गया है जो हमारे जिले में एक शानदार अम्बेडकर भवन आने वाले समय में पर्यटक स्थल नाम से विख्यात होगा।।
#जय #भीम

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की मुर्ति अनावरण समारोह, खोरी डूंगर सीकरबड़े हर्ष के साथ सुचित किया जाता है कि हमें जिस घड़...
30/01/2026

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की मुर्ति अनावरण समारोह, खोरी डूंगर सीकर
बड़े हर्ष के साथ सुचित किया जाता है कि हमें जिस घड़ी का इंतजार था वो घड़ी आ गई है अब 22 फरवरी 2026 को 11.25 को राजस्थान के सीकर जिले में स्थित मेरे गांव खोरी डूंगर में निर्माणाधीन आंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की मुर्ति का अनावरण हमारे पुज्य गुरुदेव श्री श्री 108 ओमदास जी महाराज पीठाधीश्वर सांगलिया धुणी के सानिध्य में किया जाएगा जिसमें पुरे देश की आवाम से निवेदन करता हूं कि इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर हमें अनुग्रहित करें 🙏

जय भीम जय संविधान जय भारत
निवेदक:-
Ram chandra Khori ✍️
राजस्थान मेघवाल परिषद्, सीकर

Address

Sikar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजस्थान मेघवाल परिषद्, सीकर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share