Apna Ghar Shamli

Apna Ghar Shamli Apna Ghar provide services to those persons which are found in helpless condition generally on public places. Railway Stations, Bus Stands, Roads, Footpaths.

This is a Non-profitable and non-governmental organization which was introduced and made by some of the dignitaries(to be called because of their social work). It helps those people who are homeless and mostly found at public places viz. The people who do not have their home at all or their family members may have put them out of their home are allowed to admit here and are taken care off by provi

ding the necessary requirements of the life. These type of people are called prabhu ji. It only runs on the donation.

आज अपना घर आश्रम शामली में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया, कार्यकारणी के सदस्यों ने प्रभुजी के साथ मिलकर ध्वज...
26/01/2026

आज अपना घर आश्रम शामली में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया, कार्यकारणी के सदस्यों ने प्रभुजी के साथ मिलकर ध्वजरोहण किया।

03/01/2026

आज अपना घर आश्रम के प्रांगण में स्थित मंदिर में माता शाकुंभरी देवी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया , सभी प्रभु जी ने मां के भजनों पर नृत्य किया एवं शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर परिवार में चले जाए ऐसा माता रानी से आशीर्वाद लिया ।। जय माता दी ।।

29/12/2025

आज प्रभु जी की रसोई में सुबह जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ,सर्दी के मौसम में सुबह सभी के लिए चाय वितरण चल रहा था जिसको देखकर मन अभिभूत हो गया, परमपिता परमेश्वर प्रभु जी की रसोई पर अपनी विशेष कृपा सदैव बनाए रखे , जिससे सेवा कार्य निर्विघ्न रूप से सर्वदा ऐसे ही चलता रहे और सेवा कर रहे सभी को बहुत बहुत साधुवाद....राधे राधे !

6 महीने बाद प्रभुजी का उनके परिवार में मधुर मिलन।दिनांक 01.12.2025 को गुरुद्वारा शामली से एक पुरुष प्रभुजी को लावारिस एव...
21/12/2025

6 महीने बाद प्रभुजी का उनके परिवार में मधुर मिलन।

दिनांक 01.12.2025 को गुरुद्वारा शामली से एक पुरुष प्रभुजी को लावारिस एवं असहाय स्थिति में सूचनादाता श्री हरदीप सिंह जी की सूचना के आधार पर अपना घर आश्रम शामली की रेस्क्यू टीम द्वारा आश्रम में भर्ती किया गया था प्रभुजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी प्रभुजी ने अपना नाम अरिंदम भट्टाचार्य बताया एवं प्रभुजी अपने विषय में कोई जानकारी नहीं दी। प्रभुजी का इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण रॉय जी के परामर्श से किया गया। उपचार एवं सेवा से प्रभुजी की मानसिक स्थिति में अल्प समय में ही सुधार होने लगा एवं काउंसलिंग करते समय प्रभुजी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई एवं अपना पता गांव स्वेदिनपुर, जिला बीरभूम, वेस्ट बंगाल बताया प्रभुजी द्वारा बताए गए पते पर नेट पर सर्च करने पर वहां के थाने का नम्बर हमें मिला उनसे सपंर्क करने पर प्रभुजी की पूरी जानकारी उनको दी गई एवं उनसे विनती की गई कि प्रभुजी की जो भी जानकारी उनको प्राप्त हो कृपया हमें बताएं। लगभग 1 घंटे बाद उन्होंने प्रभुजी के पिताजी श्री सुभाष भट्टाचार्य जी से हमारा संपर्क कराया प्रभुजी के प्रभुजी के पिताजी ने बताया कि वे बहुत जल्दी अपने बेटे अरिंदम भट्टाचार्य को लेने अपना घर आश्रम शामली आएंगे और कल दिनांक 20.12.2025 को प्रभुजी के पिताजी श्री सुभाष भट्टाचार्य जी एवं प्रभुजी के जीजा श्री राजन चक्रवर्ती जी प्रभुजी को लेने अपना घर आश्रम शामली आए। प्रभुजी के पिताजी ने बताया कि अरिंदम प्रभुजी 6 महीने पहले घर से बिना बताए निकल गए थे एवं बहुत खोजने पर भी नहीं मिले प्रभुजी के पिताजी ने बताया कि उन्होंने अरिंदम प्रभुजी की मिसिंग कंप्लेन भी थाने में दी है एवं अखबार में भी इश्तहार दिया एवं गुमशुदगी के पम्पलेट भी दीवारों पर लगवाए फिर भी प्रभुजी की कही कोई जानकारी नहीं मिली आश्रम द्वारा आए फोन कॉल से उनको अरिंदम प्रभुजी की जानकारी प्राप्त हुई एवं जैसे ही उनको पता चला कि प्रभुजी सकुशल अपना घर आश्रम शामली में है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुभाष भट्टाचार्य जी ने कार्यालय कार्रवाई पूर्ण की एवं अपने बेटे अरिंदम भट्टाचार्य प्रभुजी को अपने साथ अपने गांव स्वेदिनपुर जिला बीरभूम वेस्ट बंगाल ले गए।

*डेढ़ साल बाद प्रभुजी का उनके पति एवं बेटे से भावुक मिलन* दिनांक 06.08.20250 को एक महिला प्रभुजी को लावारिस एवं असहाय स्...
12/12/2025

*डेढ़ साल बाद प्रभुजी का उनके पति एवं बेटे से भावुक मिलन*

दिनांक 06.08.20250 को एक महिला प्रभुजी को लावारिस एवं असहाय स्थिति में पुलिस थाना कोतवाली शामली से श्री रविन्द्र कुमार जी एवं महिला कांस्टेबल श्रीमती शीतल जी द्वारा अपना घर आश्रम शामली में भर्ती किया गया था। प्रभुजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रभुजी ने अपना नाम मिथलेश बताया।प्रभुजी का इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण रॉय जी के परामर्श से किया गया। इलाज एवं आश्रम के अच्छे वातावरण से प्रभुजी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा एवं 4 दिन पहले प्रभुजी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई एवं अपना पता गांव बहरामपुर जिला अलीगढ़ बताया प्रभुजी द्वारा बताए गए पते पर नेट पर सर्च करने पर वहां के ग्राम प्रधान जी का नम्बर हमें मिला ग्राम प्रधान जी से बात करने पर प्रभुजी की सारी जानकारी उनको दी गई एवं उनके विनती की गई थी प्रभु जी की जो भी जानकारी उनको प्राप्त हो कृपया हमें बताएं। लगभग 2 घंटे बाद ग्राम प्रधान जी ने प्रभुजी के बेटे श्री धर्मेन्द्र जी का नम्बर हमें दिया। धर्मेन्द्र जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे बहुत जल्दी अपनी मम्मी मिथलेश जी को लेने अपना घर आश्रम शामली आएंगे और कल दिनांक 11.12.2025 को प्रभुजी के पति श्री थानसिंह जी एवं धर्मेन्द्र जी प्रभुजी को लेने अपना घर आश्रम शामली आए। धर्मेन्द्र जी ने बताया कि उनकी मम्मी डेढ़ साल पहले घर से बिना बताए निकल गई थी एवं बहुत खोजने पर भी नहीं मिली। धर्मेन्द्र जी कार्यकाल कार्यवाही पूर्ण की एवं अपनी मम्मी मिथलेश जी को अपने साथ अपने गांव बहरामपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश ले गए।

*6 साल बाद प्रभुजी का उनके भाई से मधुर मिलन* दिनांक 05.02.2023 को गांव गौरीपुर जिला बागपत से सूचनादाता श्री आनंद कुमार ज...
04/12/2025

*6 साल बाद प्रभुजी का उनके भाई से मधुर मिलन*

दिनांक 05.02.2023 को गांव गौरीपुर जिला बागपत से सूचनादाता श्री आनंद कुमार जी की सूचना के आधार पर एक पुरुष प्रभुजी को लावारिस स्थिति में अपना घर आश्रम शामली की रेस्क्यू टीम द्वारा आश्रम में भर्ती किया गया था प्रभुजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी प्रभुजी ने अपना नाम उमेश चौधरी बताया एवं अपने विषय में अन्य कोई जानकारी नहीं दी। प्रभुजी का इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ0 अरुण रॉय जी के परामर्श से किया गया। इलाज एवं आश्रम के सौहार्दपूर्ण वातारण से प्रभुजी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा प्रभुजी आश्रम के नितकार्य में भी हाथ बटाने लगे। 8 दिन पहले प्रभुजी से बातचीत करते समय प्रभुजी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई एवं अपना पता गांव रोह, जिला नवादा बिहार बताया। प्रभुजी द्वारा बताए गए पते पर नेट पर सर्च करने पर वहां के ग्राम प्रधान का नंबर हमें मिला ग्राम प्रधान जी से बात करने पर प्रभु जी की सारी जानकारी उनको दी गई एवं प्रधान जी से विनती की गई थी उनको प्रभु जी के विषय में जो भी जानकारी प्राप्त हो कृपया हमें बताएं और ग्राम प्रधान जी ने अगले ही दिन प्रभु जी के भाई से हमारा संपर्क कराया। प्रभु जी का भाई श्री रामविलास चौधरी जी ने बताया कि वह बहुत जल्दी अपने भाई उमेश चौधरी को लेने अपने घर आश्रम शामली आएंगे। कल दिनांक 03.12.2025 को प्रभु जी के भाई श्री राम विलास जी जो कि विकलांग है एवं प्रभु जी के भांजे और अपने जीजा के साथ प्रभु जी को लेने अपना घर आश्रम शामली आए। रामविलास जी ने बताया कि प्रभु जी 6 साल पहले घर से बिना बताए निकल गए थे और बहुत खोजने पर भी नहीं मिले। आश्रम द्वारा आए फोन कॉल से उनको उमेश प्रभु जी की जानकारी प्राप्त हुई रामविलास जी ने कार्यालय कार्यवाही पूर्ण की एवं अपने भाई श्री उमेश चौधरी जी को अपने साथ अपने गांव रोह जिला नवादा बिहार ले गए।

2 महीने बाद प्रभु जी का उनके परिवार मे मिलन दिनांक 29.09.2025 को  पुलिस थाना बहसूमा मेरठ से महिला कांस्टेबल श्रीमती रीना...
23/11/2025

2 महीने बाद प्रभु जी का उनके परिवार मे मिलन

दिनांक 29.09.2025 को पुलिस थाना बहसूमा मेरठ से महिला कांस्टेबल श्रीमती रीना जी एवं श्री विशाल जी द्वारा एक महिला प्रभुजी को लावारिस एवं असहाय स्तिथि में अपना घर आश्रम शामली में भर्ती किया गया | प्रभुजी ने अपना नाम ममता बताया एवं अपने विषय में अन्य कोई जानकारी नहीं दी। प्रभु जी का इलाज डॉक्टर अरुण राय जी के परामर्श से किया गया उपचार एवं सेवा से प्रभु जी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा एवं प्रभु जी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई तथा अपना पता पप्पू कॉलोनी शालीमार गार्डन गाज़ियाबाद बताया नेट पर सर्च करने पर वहां के थाने का नम्बर प्राप्त हुआ थाने में संपर्क करने पर प्रभु जी की पूरी जानकारी उनको दी गई एवं उनसे विनती की गई कि प्रभु जी की जो भी जानकारी को प्राप्त हो कृपया हमें बताएं एवं अगले ही दिन उन्होंने प्रभुजी के पिताजी से हमारा संपर्क कराया। प्रभुजी के पिताजी श्री ओमप्रकाश जी नें बताया की वे बहुत जल्दी अपनी बेटी ममता को लेने अपना घर आश्रम शामली आएंगे कल दिनांक 22.11.2025 को प्रभु जी के पिताजी श्री ओमप्रकाश जी अपने एक पड़ोसी के साथ अपनी बेटी को लेने अपने घर आश्रम शामली आए प्रभु जी के पिताजी ने बताया कि ममता प्रभु जी लगभग 2 महीने पहले घर से बिना बताए निकल गई थी एवं बहुत खोजने पर भी नहीं मिली थाने द्वारा उनको प्रभु जी की जानकारी प्राप्त हुई प्रभु जी के पिताजी श्री ओमप्रकाश जी ने कार्यालय कार्यवाही पूर्ण की एवं अपनी बेटी श्रीमती ममता प्रभु जी को अपने साथ शालीमार बाग गाजियाबाद ले गए।

*जिन प्रभु जी को मृत समझ कर गांव वालों ने कर दिया था परिवार का भोज बंद वे मिली अपना घर आश्रम शामली में जीवित*  दिनांक 13...
23/11/2025

*जिन प्रभु जी को मृत समझ कर गांव वालों ने कर दिया था परिवार का भोज बंद वे मिली अपना घर आश्रम शामली में जीवित*

दिनांक 13.10.2024 को एक महिला प्रभुजी को लावारिस एवं असहाय स्थिति में S.D. कॉलेज पानीपत से श्री ललित कुमार जी की सूचना पर अपना घर आश्रम शामली की रेस्क्यू टीम द्वारा अपना घर आश्रम शामली में भर्ती किया गया था। प्रभु जी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी इस कारण प्रभु जी अपने विषय में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रही थी आश्रम द्वारा प्रभु जी का नाम सुनीता रखा गया प्रभु जी का इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण रॉय जी से कराया गया उपचार एवं सेवा से प्रभु जी की स्थिति में सुधार होने लगा एवं प्रभुजी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई। काउंसलिंग करते समय प्रभु जी ने अपना पता गांव काटी खास, जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश बताया। नेट पर सर्च करने पर वहां के ग्राम प्रधान का नंबर हमें प्राप्त हुआ ग्राम प्रधान जी से संपर्क करने पर उनको प्रभु जी की पूरी जानकारी दी गई एवं उनसे विनती की गई कि उनको प्रभु जी की जो भी जानकारी प्राप्त हो कृपया हमें बताएं और लगभग 1 घंटे बाद ग्राम प्रधान जी ने हमारा प्रभु जी के परिवार में संपर्क कराया प्र

3 महीने बाद प्रभु जी का उनके परिवार में मधुर मिलन दिनांक 27.09.2025 को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश से सूचना दाता श्री संजय अग्रव...
22/11/2025

3 महीने बाद प्रभु जी का उनके परिवार में मधुर मिलन

दिनांक 27.09.2025 को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश से सूचना दाता श्री संजय अग्रवाल जी की सूचना पर अपना घर आश्रम शुक्रताल की रेस्क्यू टीम द्वारा एक महिला प्रभुजी को रेस्क्यू पर अपना घर आश्रम शामली में भर्ती किया गया। प्रभुजी ने अपना नाम तुलसी बताया एवं अपना पता छत्तीसगढ़ बताया। प्रभु जी के दोनों पैरों में कीड़े पड़े थे एवं दोनों पैर बुरी तरह गले हुए थे। प्रभु जी के दोनों पैरों का ऑपरेशन कराया गया प्रभुजी 1 हफ्ता हॉस्पिटल में एडमिट रही उपचार एवं सेवा से प्रभु जी के पैर ठीक होने लगे प्रभुजी के पैर ठीक होने पर प्रभुजी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई एवं काउंसलिंग करते समय प्रभु जी ने एक नंबर हमें दिया जो ऋषिकेश में ही रहने वाले सुंदर का था जो कि प्रभु जी के भाई थे सुंदर जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह प्रभु जी को लेने आने में असमर्थ हैं एवं प्रभुजी मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ हैं। इसलिए तुलसी प्रभुजी को ट्रेन द्वारा ऋषिकेश भेज दे। कल दिनांक 21.11.2025 को ट्रेन द्वारा प्रभु जी को ट्रेन द्वारा ऋषिकेश भेज दिया गया।

*"कभी कभी ऐसा भी होता है, असंभव भी संभव हो जाता है"*   दिनांक 19.11.2025 को पुलिस थाना रामपुर मनिहारन को एक महिला लावारि...
21/11/2025

*"कभी कभी ऐसा भी होता है, असंभव भी संभव हो जाता है"*
दिनांक 19.11.2025 को पुलिस थाना रामपुर मनिहारन को एक महिला लावारिस स्थिति में मिली, पुलिस टीम द्वारा उस महिला को अपना घर आश्रम शामली में सेवा एवं संरक्षण हमेतु भर्ती कर गया । महिला केवल अपना आरती नाम लिखकर बताया और कोई भी जानकारी देने में महिला असमर्थ थी , महिला के पर्स में कागज में एक मोबाइल नंबर मिला लेकिन वह नंबर स्विच ऑफ था , इससे अलग अभी कोई रास्ता नहीं था कि महिला के बारे कुछ पता लगाया जा सके , महिला प्रभु जी मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ थी परंतु मूक बघिर होने के होने आश्रम कार्यालय असमर्थ था। आज दिनांक 20.11.2025 को सुबह प्रभु जी के पास से एक बच्चे आरव का स्कूल कार्ड मिला, जिस पर आरव के पिता का नाम देवेंद्र कुमार और गांव भांकला लिखा था एवं स्कूल के नंबर भी लिखे हुए थे, पहले आश्रम कार्यालय द्वारा देवेंद्र के मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो वह स्विच ऑफ था उसके पास स्कूल के नंबर पर कॉल करके प्रभु जी के परिवार से हमारी बात करने का अनुरोध किया गया। स्कूल स्टाफ द्वारा तुरंत हमारी बात प्रभु जी के परिवार के सदस्य श्री देवेंद्र कुमार जी से कराई गई , उन्होंने बताया कि प्रभु जी के पति का स्वर्गवास हो गया , वो मेरी चाची है मैं उनकी लेने आ रहा हूं। श्री देवेंद्र कुमार लगभग 4 घंटे बाद आश्रम आए उन्होंने कार्यालय की कार्यवाही पूर्ण की एवं अपनी चाची श्रीमती आरती जी को अपने साथ अपने गांव भांकला जिला सहारनपुर लेकर चले गए , अपना घर आश्रम ,शामली परिवार प्रभु जी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

*"एक माह बाद प्रभु जी का परिवार से मधुर मिलन"* पुलिस थाना सिखेड़ा से एक लावारिस महिला को 1 नवंबर 2025 अपना घर आश्रम शामल...
18/11/2025

*"एक माह बाद प्रभु जी का परिवार से मधुर मिलन"*
पुलिस थाना सिखेड़ा से एक लावारिस महिला को 1 नवंबर 2025 अपना घर आश्रम शामली में सेवा, उपचार एवं संरक्षण हेतु भरी कराया गया था । उस समय प्रभु जी केवल अपना नाम बताने में ही समर्थ थी ,प्रभु जी का उपचार मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0 अरुण रॉय जी से कराया गया , डॉ0 साहब द्वारा किए गए उपचार एवं आश्रम के सौहार्दपूर्ण वातावरण के कारण प्रभु जी की मानसिक स्थिति में बहुत तेजी से सुधार होना शुरू हो गया दिनांक 16 नवंबर को प्रभु जी काउंसलिंग के समय बताया कि मेरे फूफा जी का नाम श्री फेरु सिंह गांव दखोड़ी बताया । आश्रम कार्यालय द्वारा दखोड़ी के पास के गांव चंदाना के रहने वाले एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री लाखन सिंह को प्रभु जी की सारी जानकारी दी गई एवं निवेदन किया गया कि प्रभु जी के फूफा जी से हमारी बात करने का प्रयास करे , कुछ ही देर बाद लाखन जी ने हमारी बात प्रभु जी के फूफा से कराई उन्होंने हमे सुनीता प्रभु जी के चाचा जी का नंबर दिया जो गांव राय नंगला जिला शामली में रहते है , हमने दिए गए नंबर पर उनसे बात की , प्रभु जी के चाचा जी श्री अशोक जी ने बताया कि सुनीता के मम्मी पापा का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था , मैने ही इसका पालन पोषण किया है और इसकी शादी गांव खेड़ा जिला सहारनपुर में की थी परंतु दुर्भाग्यवश इसके पति का भी स्वर्गवास हो गया है इसका एक बेटा है जिसका लालन पालन हम ही कर रहे है , उन्होंने बोला कि हम कल सुबह इनकी लेने आश्रम आयेंगे । आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को प्रभु जी के चाचा श्री अशोक जी एवं फूफा श्री फेरु सिंह जी आश्रम आए , प्रभु जी ने दोनों को पहचान लिया ।उसके बाद श्री अशोक ने कार्यालय की आवश्यक कार्यवाही पूरी की और सुनीता को अपने साथ अपने गांव राय नंगला जिला शामली लेकर चले गए ।अपना घर आश्रम शामली परिवार प्रभु जी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

*15 दिन बाद प्रभुजी का उनके परिवार में मधुर मिलन * दिनांक 06.11.2025 को एक महिला प्रभुजी को लावारिस एवं असहाय  स्थिति मे...
13/11/2025

*15 दिन बाद प्रभुजी का उनके परिवार में मधुर मिलन
*
दिनांक 06.11.2025 को एक महिला प्रभुजी को लावारिस एवं असहाय स्थिति में पुलिस थाना आदर्श मंडी से श्री देवदत्त शर्मा जी एवं महिला कांस्टेबल मितेश जी द्वारा अपना घर आश्रम शामली में भर्ती कराया गया था। प्रभु जी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी प्रभुजी ने अपना नाम अनीता बताया एवं अपने विषय में अन्य कोई जानकारी नहीं दी। आश्रम के अच्छे वातावरण एवं सेवा से प्रभु जी की स्थिति में अल्प समय में ही सुधार हो गया एवं आज काउंसलिंग करते समय प्रभु जी ने अपना पता गांव सिखेड़ा जिला हरिद्वार उत्तराखंड बताया प्रभुजी द्वारा बताए गए पते पर नेट पर सर्च करने पर वहां के ग्राम प्रधान जी का नंबर हमें प्राप्त हुआ प्रधान जी से बात करने पर उनको प्रभु जी की पूरी जानकारी दी गई एवं उनसे विनती की गई कि प्रभु जी की जो भी जानकारी उनको प्राप्त हो कृपया हमें बताएं और आधे घंटे बाद ही प्रधान जी ने प्रभु जी के ससुर जी से हमारा संपर्क कराया। प्रभु जी के ससुर जी श्री ईश्वर चंद्र जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे बहुत जल्दी ही अपनी बेटे बहु को लेने अपना घर आश्रम शामली आएंगे और आज दिनांक 13.11.2025 को प्रभु जी के ससुर श्री ईश्वर चंद जी अपनी बेटे बहु श्रीमती अनीता जी को लेने अपना घर आश्रम शामली आए प्रभु जी के ससुर जी ने बताया कि प्रभुजी 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकल गई थी। प्रभु जी के ससुर जी ने कार्यालय कार्रवाई पूर्ण की एवं अपनी बेटा बहू को अपने साथ गांव सिखेड़ा, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड ले गए।

Address

Shri Bholeshwar Mahadev Yog Sadhana Aashram Mandir, Jhinjhana Road, Nahar Pul
Shamli
247776

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Ghar Shamli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Apna Ghar Shamli:

Share