21/08/2026
सीहोर: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 41 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक, 2 गिरफ्तार 🚨🍾
सीहोर: थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल से गुजरात जा रहे एक ट्रक से 325 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 41 लाख रुपये) जब्त की है।
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में गुप्त पार्टीशन बनाकर उसमें सीमेंट बिखेर रखी थी और अंदर अंग्रेजी शराब छिपाई थी। मुखबिर की सूचना पर बिलकिसगंज-झागरिया रोड (ग्राम बरखेड़ी) के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया।
मामਲੇ में चालक बब्लू चौहान और क्लीनर सिकंदर मंडलोई (दोनों निवासी जोबट, अलीराजपुर) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
Pradesh Police