B H E Karmchari Sangh BMS - Haridwar

B H E Karmchari Sangh BMS - Haridwar भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा कें

28/05/2025

ऐसे अमर क्रांतिकारी को बारम्बार नमन

देहरादून में BMS UTRAAKHND के प्रदेश महामंत्री जी ने ओएनजीसी के संविदा कर्मचारियों की समस्यायों को लेकर रीजनल लेबर कमिश्...
23/05/2025

देहरादून में BMS UTRAAKHND के प्रदेश महामंत्री जी ने ओएनजीसी के संविदा कर्मचारियों की समस्यायों को लेकर रीजनल लेबर कमिश्नर ऑफिस का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया और रीजनल लेबर कमिश्नर एम ओज़ेर जी से कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय मजदूर संघ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। आरएलसी ( रीजनल लेबर कमिश्नर ) द्वारा तत्काल ही श्रमिकों की उनके स्तर से होने वाली समस्यायों का समाधान कर दिया गया। श्रमिकों में उत्साह का माहौल। प्रतिनिधिमण्डल में साथ रहे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कांत शर्मा जी, ओएनजीसी संविदा यूनियन के अध्यक्ष संदीप जी, महामंत्री जितेंद्र जी, विशाल बिरला जी, प्रिंस लोहाट जी आदि सैंकड़ों की संख्या में ओएनजीसी के संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे। भारत माता की जय

सभी महासंघों के कर्मचारियों की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। जिसमे विशेष रूप से सिडकुल, आशा, आशा फेसिल...
21/05/2025

सभी महासंघों के कर्मचारियों की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। जिसमे विशेष रूप से सिडकुल, आशा, आशा फेसिलिटेटर, आंगनवाड़ी, परिवहन, एनएचएम, सुगर मिल, नगर निकाय एवं अन्य समस्याएं भी रखी।

भारतमाता की जय!

26/08/2024

_"अष्टमी रोहिणी निशीथे जातः श्रीकृष्णः पुरुषोत्तमः।
_तस्य जन्ममहोत्सवे इदं शुभदिनम्।

_अर्थ_: रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनके जन्म महोत्सव पर यह शुभ दिन है। आपको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

_"कृष्णस्तु भगवान् साक्षात् पुरुषोत्तमः।_
_तस्य जन्मोत्सवे इदं पुण्यदिनम्।

_अर्थ_: भगवान श्रीकृष्ण साक्षात पुरुषोत्तम हैं। उनके जन्मोत्सव पर यह पुण्य दिन है।

_आपको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!_
_🙏 प्रातः वन्दनम् 🙏_
_आपका दिन शुभ और मंगलमयपूर्ण हो_

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जी, ब्राजील यात्रा पर।
06/04/2024

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जी, ब्राजील यात्रा पर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के तृतीय सरसंघचालक परम आदरणीय बालासाहब देवरस -11 दिसंबर जयंती पर शतशत नमन।राष्ट्रीय स्वयंसेवक स...
11/12/2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम आदरणीय बालासाहब देवरस -11 दिसंबर जयंती पर शतशत नमन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति के निर्माण एवं विकास में जिनकी प्रमुख भूमिका रही है, उन श्री मधुकर दत्तात्रेय देवरस का जन्म 11 दिसम्बर, 1915 को नागपुर में हुआ था। वे बालासाहब के नाम से अधिक परिचित हैं। वे ही आगे चलकर संघ के तृतीय सरसंघचालक बने।
बालासाहब ने 1927 में शाखा जाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनका सम्पर्क डा0 हेडगेवार से बढ़ता गया। उन्हें मोहिते के बाड़े में लगने वाली सायं शाखा के ‘कुश पथक’ में शामिल किया गया। इसमें विशेष प्रतिभावान छात्रों को ही रखा जाता था। बालासाहब खेल में बहुत निपुण थे। कबड्डी में उन्हें विशेष मजा आता था; पर वे सदा प्रथम श्रेणी पाकर उत्तीर्ण भी होते थे।
बालासाहब देवरस बचपन से ही खुले विचारों के थे। वे कुरीतियों तथा कालबाह्य हो चुकी परम्पराओं के घोर विरोधी थे। उनके घर पर उनके सभी जातियों के मित्र आते थे। वे सब एक साथ खाते-पीते थे। प्रारम्भ में उनकी माताजी ने इस पर आपत्ति की; पर बालासाहब के आग्रह पर वे मान गयीं।
कानून की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने नागपुर के ‘अनाथ विद्यार्थी वसतिगृह’ में दो वर्ष अध्यापन किया। इन दिनों वे नागपुर के नगर कार्यवाह रहे। 1939 में वे प्रचारक बने, तो उन्हें कोलकाता भेजा गया; पर 1940 में डा0 हेडगेवार के देहान्त के बाद उन्हें वापस नागपुर बुला लिया गया।
1940 के बाद लगभग 30-32 साल तक उनकी गतिविधियों का केन्द्र मुख्यतः नागपुर ही रहा। इस दौरान उन्होंने नागपुर के काम को आदर्श रूप में खड़ा किया। देश भर के संघ शिक्षा वर्गों में नागपुर से शिक्षक जाते थे। नागपुर से निकले प्रचारकों ने देश के हर प्रान्त में जाकर संघ कार्य खड़ा किया।
1965 में वे सरकार्यवाह बने। शाखा पर होने वाले गणगीत, प्रश्नोत्तर आदि उन्होंने ही शुरू कराये। संघ के कार्यक्रमों में डा0 हेडगेवार तथा श्री गुरुजी के चित्र लगते हैं। बालासाहब के सरसंघचालक बनने पर कुछ लोग उनका चित्र भी लगाने लगे; पर उन्होंने इसे रोक दिया। यह उनकी प्रसिद्धि से दूर रहने की वृत्ति का ज्वलन्त उदाहरण है।
1973 में श्री गुरुजी के देहान्त के बाद वे सरसंघचालक बने। 1975 में संघ पर लगे प्रतिबन्ध का सामना उन्होंने धैर्य से किया। वे आपातकाल के पूरे समय पुणे की जेल में रहे; पर सत्याग्रह और फिर चुनाव के माध्यम से देश को इन्दिरा गांधी की तानाशाही से मुक्त कराने की इस चुनौती में संघ सफल हुआ। मधुमेह रोग के बावजूद 1994 तक उन्होंने यह दायित्व निभाया। इस दौरान उन्होंने संघ कार्य में अनेक नये आयाम जोड़े। इनमें सबसे महत्वपूर्ण निर्धन बस्तियों में चलने वाले सेवा के कार्य हैं। इससे वहाँ चल रही धर्मान्तरण की प्रक्रिया पर रोक लगी।
जब उनका शरीर प्रवास योग्य नहीं रहा, तो उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं से परामर्श कर यह दायित्व मा0 रज्जू भैया को सौंप दिया। 17 जून, 1996 को उन्होंने अन्तिम श्वास ली। उनकी इच्छानुसार उनका दाहसंस्कार रेशीमबाग की बजाय नागपुर में सामान्य नागरिकों के शमशान घाट में किया गया।

ऐसे तपस्वी सरसंघचालक जी को कोटिशः नमन

भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की पुण्य तिथि पर शत शत नमन🙏🙏🙏🙏
06/12/2023

भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की पुण्य तिथि पर शत शत नमन🙏🙏🙏🙏

समाज के असमर्थ, शोषितों और दलितों एवम वंचित जनों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्री अमृतलाल विट्ठलदास ठक्...
29/11/2023

समाज के असमर्थ, शोषितों और दलितों एवम वंचित जनों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्री अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर (ठक्कर बाप्पा) जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।

लोककल्याण के लिए किए गए अपने कार्यों के लिए आप सदैव स्मरणीय रहेंगे


19/11/2023

जय श्री बौखनाथ जी महाराज की सिलकयारा में फंसे सभी मजदूरों को सकुशल निकलवाओ यही हमारी कामना है...

लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान “नहाय खाय” की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान भास्कर एवं छठी मै...
17/11/2023

लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान “नहाय खाय” की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान भास्कर एवं छठी मैया सभी छठव्रतियों व भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें यही कामना है।
#छठ2023

सभी सुहागनो के साथ उन सभी बहनों को करवाचौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं जो स्वंय बॉर्डर पर दायित्व निभा रही है और अपना ...
01/11/2023

सभी सुहागनो के साथ उन सभी बहनों को करवाचौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं जो स्वंय बॉर्डर पर दायित्व निभा रही है और अपना करवाचौथ वही बॉर्डर पर मना रही है साथ उन बहनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई जिनका चाँद सीमा ( बॉर्डर) पर खड़ा हो कर दूसरी बहनों के चाँद की रक्षा कर रहा है।
🌹भारत माता की जय 🌹
🙏


भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर हम सब सादर नमन करते हैं।शहीद भगत सिंह जी ने छोटी सी उ...
28/09/2023

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर हम सब सादर नमन करते हैं।

शहीद भगत सिंह जी ने छोटी सी उम्र में ही देशप्रेम, साहस और बलिदान से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास में अपनी अमिट छाप अंकित कर दी। उनका शौर्य आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

हम सभी को पूरा विश्वास है कि उनसे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी देश के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेगी।

Address

147 Type3 Sec 1
Sec

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B H E Karmchari Sangh BMS - Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to B H E Karmchari Sangh BMS - Haridwar:

Share