12/11/2025
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली अभियान के तहत अंकुरण तरु संस्था द्वारा बीजारोपण से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था अध्यक्ष सीमा अग्रवाल के नेतृत्व व हरिओम अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाकौशल प्रांत कार्यवाह श्री उत्तम बनर्जी जी ने बच्चों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए बताया कि किस प्रकार एक छोटा सा बीज एक सशक्त पौधे का रूप लेता है और पर्यावरण संतुलन में योगदान देता है । श्री बनर्जी जी ने बच्चों को बीज रोपण की प्रक्रिया, मिट्टी की तैयारी, बीज का चयन, उचित सिंचाई और पौधे की देखभाल विस्तारपूर्वक समझाया ।
इस अवसर पर बच्चों को बीज और मिट्टी वितरित किए गया तथा उन्हें स्वयं बीजारोपण की गतिविधि में शामिल कराया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर आत्मविश्वास से दिए जिससे उनकी पर्यावरणीय समझ और बौद्धिक विकास का परिचय मिला ।
इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब सतना से श्री मनोज वालेजा, सिंधु विकास समिति से श्री विनोद गेलानी, रंजीत सेनानी, विद्यालय के व्यवस्थापक श्री पुनीत शुक्ल जी, विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ एवं छात्रों के साथ संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे ।