Rashtriya Janta Kamgar Sangh

Rashtriya Janta Kamgar Sangh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rashtriya Janta Kamgar Sangh, Labor Union, Prithvi Mansion, Kola Kusma, Saraidhela.

कतरास, सोनारडीह स्थित टंडावारी में हुई भू-धसान घटना के बाद राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के केंद्रीय सचिव अरुण पांडेय जी, के...
04/04/2026

कतरास, सोनारडीह स्थित टंडावारी में हुई भू-धसान घटना के बाद राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के केंद्रीय सचिव अरुण पांडेय जी, केंद्रीय सचिव संजीव तिवारी जी, मीडिया प्रभारी विमलेश सिंह जी एवं केंद्रीय संगठन सचिव देवेंद्र पांडे जी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ एरिया 3 के सचिव चंदन चावरा, बरोरा एरिया अध्यक्ष बृजेश यादव, एरिया 4 अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी, कोयला भवन शाखा अध्यक्ष कौशिक चटर्जी जी, कोयला भवन शाखा सचिव दरोगा महतो जी, मोदीडीह शाखा सचिव ब्रह्मदेव जी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रभावित लोगों के सुरक्षित पुनर्वास एवं उचित मुआवजा देने की मांग की।

संघ ने बीसीसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और न्याय की अपील की।

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के बैनर तले केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र प...
31/03/2026

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के बैनर तले केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र पर ठोस पहल नहीं होने से नाराज कोयला मजदूरों ने सोमवार को कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्मिक प्रबंधक (मा सं) देवाशीष बाग, अतुल शर्मा सहित तीन अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद क्षेत्र के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी के साथ वार्ता हुई। प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल व शीघ्र वार्ता का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
धरना-प्रदर्शन में केंद्रीय सचिव संजीव कुमार तिवारी, अरुण प्रकाश पांडेय, मीडिया प्रभारी विमलेश सिंह बलवंत सिंह, गौरी शंकर चौहान, विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद, श्रवण सिंह, राम प्रसाद दास, मनोज कुमार, अलिंद प्रसाद, पलटू राजभर, नागेंद्र मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, दिलीप बाउरी, बीरेंद्र मंडल, राम नारायण सिंह, जय प्रकाश सिंह, दीपक कुमार सिंह, राजलाल राय, बैद्यनाथ दास, गणेश पंडित, कृष्णा कुमार आदि शामिल रहे।

धनबाद से प्रकाशित आज के दैनिक अखबारों में |
20/03/2026

धनबाद से प्रकाशित आज के दैनिक अखबारों में |

मृत कोल कर्मियों के आश्रितों के नियोजन के लंबित मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की  #महामंत्री श्रीमती  #आशनी  #...
19/03/2026

मृत कोल कर्मियों के आश्रितों के नियोजन के लंबित मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की #महामंत्री श्रीमती #आशनी #सिंह जी एवं बी.सी.सी.एल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सी.एम.डी) श्री #मनोज #अग्रवाल जी तथा निदेशक (मानव संसाधन) श्री #मुरली #कृष्ण #रमैय्या जी के बीच इस महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत वार्ता हुई। इस मुद्दे को संघ की ओर से गंभीरता के साथ प्रमुखता से उठाया गया। वार्ता के दौरान बी.सी.सी.एल प्रबंधन द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक माह 50 से 100 आश्रितों को नियोजन दिया जाएगा।
इस बैठक में संघ की ओर से श्री अरुण प्रकाश पाण्डेय जी (केंद्रीय सचिव), श्री कौशिक चटर्जी जी (शाखा अध्यक्ष, कोयला भवन), श्री दरोगा महतो जी (शाखा सचिव, कोयला भवन), श्री पवन चौधरी जी, श्री सुमन्त कुमार जी, श्री सुमित कुमार जी, श्री अनिल पाण्डेय जी सहित अन्य उपस्थित थे।

Address

Prithvi Mansion, Kola Kusma
Saraidhela
828127

Telephone

+917050517997

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Janta Kamgar Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category