Nss सकलडीहा पी.जी. कालेज सकलडीहा

  • Home
  • India
  • Sakaldiha
  • Nss सकलडीहा पी.जी. कालेज सकलडीहा

Nss सकलडीहा पी.जी. कालेज सकलडीहा राष्ट्रीय सेवा योजना के विचार और कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए बनाया गया है।

कल "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम की झलक समाचार पत्रों में कुछ इस प्रकार है।
13/10/2023

कल "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम की झलक समाचार पत्रों में कुछ इस प्रकार है।

आज 12/10/ 2023 को सकलडीहा पी.जी. कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत "मेरी माटी मेरा देश" के तहत अमृत कलश यात्रा ए...
12/10/2023

आज 12/10/ 2023 को सकलडीहा पी.जी. कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत "मेरी माटी मेरा देश" के तहत अमृत कलश यात्रा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में सभी छात्रों ने एक कलश में मिट्टी दूसरे में चावल डालकर पंच प्रण प्रतिज्ञा ली। प्राचार्य जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनना है। देश के लिए अनेक शहीदों ने कुर्बानी दिया है। इसलिए इसे संजोकर रखना है।फिर इसके बाद अमृत कलश यात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा महाविद्यालय से लेकर कचहरी तक यात्रा निकाली गई। वहां पर उप जिलाधिकारी श्री मनोज पाठक जी ने अमृत कलश यात्रा में शामिल होकर "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के स्वयं सेवकों को संबोधित और प्रोत्साहित किया।
फिर उसके बाद महाविद्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई उस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.दयाशंकर यादव जी ने कहा कि आजादी के संघर्ष को जन जन तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। ताकि आजादी के महत्व का आप लोग भी समझें। इसी क्रम में श्री यज्ञनाथ पांडेय जी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश का अभियान देश के युवाओं को जागरूक करने के लिए है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी और कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि विभिन्न धर्म, जाति, संप्रदाय के बाद भी भारत अखंड बना हुआ है। यह असली भारतीयता है। जिसके लिए दुनियां में भारत को जाना जाता है। इस अवसर पर प्रो.शमीम राईन, प्रो. विजेंद सिंह, डॉ.अनिल तिवारी,श्री श्यामलाल यादव, धर्मेंद्र यादव,शुभम सिंह,तथा छात्रों में विनोद विश्वकर्मा,आकाश गौतम, नियामत अली उपस्थिति रहे।

Address

Sakaldiha

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nss सकलडीहा पी.जी. कालेज सकलडीहा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share