10/10/2026
*राशन किट से चलते हैं कई गरीब परिवारों के चूल्हे पीर साबरी*
हर माह की तरह इस माह भी ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट ने बीमार ,गरीब , बेसहारा परिवारों, विधवा महिलाओं को पहुंचाया मासिक राशन
ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट सिकंदरपुर भैंसवाल पिछले दस सालों से गरीब बेसहारा परिवारों को हर महीने राशन किट पहुंचा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लता हैं और उनके हर दुख दर्द को महसूस कर उनको हर तरह की मदद उपलब्ध कराता है
ट्रस्ट के फ़ाउंडर पीर मुहम्मद अब्बास साबरी अल्तब्रराई ने बताया कि हमारा ट्रस्ट पिछले दस सालों से बहुत से उद्देश्यों पर काम कर रहा है जैसे मिशन कोई ना रहे अनपढ़ मिशन कोई ना रहे बीमार मिशन कोई ना रहे भुखा इस प्रकार के इस तरह के बहुत से उद्देश्यों के साथ आम लोगों की मदद कर रहा है आज मिशन कोई ना रहे भूखा के तहत राशन वितरित किया गया।
ट्रस्ट के फ़ाउंडर पीर मुहम्मद अब्बास साबरी अल्तब्रराई ने बताया कि ट्रस्ट गरीबों , बीमारों, बेसहारा परिवारों, विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों को हर महीने राशन उपलब्ध कराता है और जो बच्चे पढ़ने लिखने की उम्र रखते हैं उन्हें उनके ही शहर या गांव के स्कूल मे दाखिला कराकर उनको शिक्षा भी दिलाता है जिसका पूरा खर्चा हमारी संस्था ही देती हैं साथ-साथ उनकी बीमारी और दूसरे तकलीफों को दूर करने का प्रयास करता है इसी क्रम में आज लाभार्थियों को मासिक राशन वितरित किया गया राशन किट में आटा , चावल, दालें ,रिफाइंड, चाय पत्ती, सरसों का तेल, डिटर्जेंट पाउडर, नहाने का साबुन , साबुन बार, मिर्ची पाउडर धनिया पाउडर हल्दी पाउडर, आलु , प्याज़ और राशन की सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराता है जिससे उनके घरों में आसानी से चूल्हा चलता है और बच्चे राशन किट देखकर खुश हो जाते हैं आज के राशन वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित रहे साथ साथ सलीम रूमी, जीशान अली, मोनिस ,जाबिर अली, आदि उपस्थित रहे
Shayar Rahman Ali Peer Sabrial Tabrrai Herat Ngo