एक प्रयास : शिक्षा की ऒर

  • Home
  • India
  • Rohtak
  • एक प्रयास : शिक्षा की ऒर

एक प्रयास : शिक्षा की ऒर हम निशुल्क पुस्तकालय, पढ़ने के लिए अच्छा वातावरण एवं किताबे उपलब्ध करवाते हैं।

महात्मा सदानाथ पुस्तकालय, वाल्मीकि छात्रावास, पाड़ा मोहल्ला, रोहतक के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है।🌟 मोहित— 12वीं में 9...
17/05/2026

महात्मा सदानाथ पुस्तकालय, वाल्मीकि छात्रावास, पाड़ा मोहल्ला, रोहतक के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है।
🌟 मोहित— 12वीं में 95% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने।
🌟 श्रुति — 12वीं (नॉन-मेडिकल) में 90% अंक प्राप्त किए। उनका लक्ष्य Union Public Service Commission (UPSC) में सफलता प्राप्त कर देश सेवा करना है।
🌟 ललित — 10वीं में 90% अंक प्राप्त किए।
श्रुति की इस उपलब्धि में उनके मामा अमित कागड़ा जी के मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। उनका हार्दिक धन्यवाद।
महात्मा सदानाथ जी की दूरदर्शी सोच आज सैकड़ों बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है। यह पुस्तकालय शिक्षा, प्रेरणा और सफलता का सशक्त केंद्र बन चुका है। 📚✨
💐💐💐हम सभी छात्र छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं विशेषकर बिटिया श्रुती को खूब पढ़ो खूब तरक़्क़ी करो 🙏 जय महात्मा सदानाथ जी

महात्मा सदानाथ जी की दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रतीक महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास एवं लाइब्रेरी, पाड़ा मोहल्ला, रोहतक ...
16/05/2026

महात्मा सदानाथ जी की दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रतीक महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास एवं लाइब्रेरी, पाड़ा मोहल्ला, रोहतक आज अनगिनत विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है।इसी प्रेरणादायक वातावरण में अध्ययनरत होनहार छात्र मोहित ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।मोहित को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

यह लाइब्रेरी केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि सपनों को सफलता में बदलने का सशक्त माध्यम है।🙏

23/07/2025

जरुरी सूचना
जिन बच्चों का cet का पेपर 26-7-25 और 27-7-25 को rohtak मे होना हैं उनके रहने का प्रबंध महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास पाड़ा मौहल्ला रोहतक द्वारा किया गया है
जो बच्चे यहाँ ठहरने के इछुक हो वो फ़ोन नम्बरों पर सम्पर्क करे
रमन पंवार 9034547431
रोहित 9996487870
रमन वाल्मीकि 9253782294

Location:
https://maps.app.goo.gl/42zmExoGKPCdWtWY7

आपका हमारा एक प्रयास किसी का जीवन बदल सकता है मिलकर प्रयास करें🙏
10/03/2025

आपका हमारा एक प्रयास किसी का जीवन बदल सकता है मिलकर प्रयास करें🙏

एक और शानदार चयन एक प्रयास शिक्षा की ओर (पुस्तकालय) से! 💐💐🥳🥳हमारे छोटे भाई आकाश को *Assistant Engineer (Civil) in Irriga...
04/01/2025

एक और शानदार चयन एक प्रयास शिक्षा की ओर (पुस्तकालय) से! 💐💐🥳🥳
हमारे छोटे भाई आकाश को *Assistant Engineer (Civil) in Irrigation & Water Resources Department, Haryana के पद पर चयन होने पर हार्दिक बधाई!
यह सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
एक प्रयास शिक्षा की ओर , महात्मा सदानाथ निःशुल्क लाइब्रेरी ने न जाने कितने विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाई है। यह पुस्तकालय हर किसी के लिए नि:शुल्क उपलब्ध है और हमेशा आपकी शिक्षा और करियर में सहयोग देने के लिए तत्पर है।
इस शानदार उपलब्धि के लिए उन सभी लोगों का आभार जिन्होंने इस फ्री लाइब्रेरी को सहयोग दिया है। यह सफलता आपकी मेहनत और समर्थन का परिणाम है।
चलते रहिए, बढ़ते रहिए, और एक प्रयास के इस सफर को सभी के लिए प्रेरणा बनाइए!

धन्यवाद, एक प्रयास को अपना समर्थन देते रहिए।
आपकी सफलता ही हमारी पहचान है! ✨

आज अपनी संस्था मे NCERT बुकस आ गयी हैं।  #एक प्रयास शिक्षा की ओर
22/08/2024

आज अपनी संस्था मे NCERT बुकस आ गयी हैं।
#एक प्रयास शिक्षा की ओर

*महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास, पहाड़ा मोहल्ले में ध्वजारोहण व लड्डू बाटकर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*भारत के 78वें स...
15/08/2024

*महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास, पहाड़ा मोहल्ले में ध्वजारोहण व लड्डू बाटकर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी चौधरी धर्मवीर जी और चौधरी दीनदयाल जी उपस्थित रहे। चौधरी धर्मवीर जी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर अपने समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने अपने परिवार की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका का उल्लेख किया और बताया कि उनके पिताजी चौधरी टेकराम जी ने 1962 में पूर्व मुख्यमंत्री "संयुक्त पंजाब" प्रताप सिंह केरो और महात्मा सदानाथ जी के प्रयासों से इस छात्रावास की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही, उन्होंने कठिन समय व संघर्षों के साथ नगर निगम रोहतक में ड्राइवर के रूप में सेवाएं दीं और बाद में समाज सेवा में जीवन समर्पित किया। चौधरी दीनदयाल जी ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। चौधरी धर्मवीर जी ने छात्रों को गरीबी से मुक्ति पाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया और अपनी मासिक आय का एक प्रतिशत छात्रों की पढ़ाई के लिए दान करने का वादा किया।
दिनांक 15/08/2024
9034547431

Address

Rohtak

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when एक प्रयास : शिक्षा की ऒर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share