पांचाल शिक्षा समिति, हरियाणा

  • Home
  • India
  • Rohtak
  • पांचाल शिक्षा समिति, हरियाणा

पांचाल शिक्षा समिति, हरियाणा सभी जरुरतमंद, होनहार बच्चों का उच्च शिक्षा के लिए सहयोग करना।

जय श्री विश्वकर्मा जी हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति हरियाणा की तरफ़ से विश्वकर्मा पूजा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
21/10/2025

जय श्री विश्वकर्मा जी

हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति हरियाणा की तरफ़ से विश्वकर्मा पूजा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

18/10/2025

राम राम जी

हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति हरियाणा की तरफ़ से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ मालिक सच्चा आपको सुख समृद्धि दे ।

28/09/2025
22/09/2025

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 और 31 जुलाई को आयोजित एचटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जल्दी ही जारी किया जाएगा। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि 30 सितंबर तक परिणाम जारी हो सकता है। एचटीईटी परीक्षा में सवा 3 लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

आदरणीय रमेश पांचाल करनाल अपने पौत्र प्रियांश पांचाल के जन्मदिन पर हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति हरियाणा में 2100₹ सहयोग...
06/09/2025

आदरणीय रमेश पांचाल करनाल अपने पौत्र प्रियांश पांचाल के जन्मदिन पर हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति हरियाणा में 2100₹ सहयोग करते हैं बहुत बहुत धन्यवाद।

मालिक सच्चा आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य व लम्बी उम्र दे कुदरत हमेशा मेहरबान रहे दुनिया की तमाम खुशियाँ प्राप्त हो आपका कारोबार दिन दुगनी रात चौगुना तरक्की करें।

24/08/2025

प्रणाम मान्यवर

2025-26

आप सभी के सहयोग से हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति के द्वारा 2025-26 में होनहार छात्रों को सहयोग का सिलसिला जारी है

25000₹ दो होनहार छात्रों की स्कूल फीस नहीं भरे जाने से डी एम सी नहीं दे रहा था दोनों बच्चों की स्कूल फीस भरकर डी एम सी ली गई 06/2025

4600₹ एक होनहार छात्र का पोल टेक्निक में दाखिला दिलाया गया 07/2025

पुराने ऐडमिशन

36000₹ एम बी ए एग्रीकल्चर की तीसरे सैमस्टर की फीस दी गई 07/2025

31000₹ जी एन एम तीसरे वर्ष में सहयोग किया गया 24/08/2025

सहयोग राशि चैक द्वारा की जाती है बैंक पासबुक में तारीख अलग हो सकती है

हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति हरियाणा।

24/08/2025

यूआईईटी, एमडीयू में 25 अगस्त को जोश टेक्नोलॉजी का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

रोहतक, 23 अगस्त।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सैल की ओर से जोश टेक्नोलॉजी ग्रुप का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आगामी 25 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में बीटेक, एमटेक और एमसीए के कुल 74 छात्र-छात्राएँ ऑनलाइन टेस्ट में शामिल होंगे। चयनित विद्यार्थियों को 13.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज पर नियुक्ति दी जाएगी।

यूआईईटी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों को अपने करियर की नई दिशा तय करने और उद्योग जगत से जुड़ने का सुनहरा मौका देगा।

सीडीओई में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख 15 सितंबर तक बढ़ी

रोहतक

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत संचालित ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड पाठ्यक्रमों तथा ऑनलाइन मोड पाठ्यक्रमों में सत्र जुलाई-अगस्त 2025 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

सीडीओई निदेशक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र जुलाई-अगस्त 2025 में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में संचालित पाठ्यक्रमों- बीए, बीकॉम, एमए-हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार, एम.लिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस, एम.कॉम तथा एमएससी गणित तथा ऑनलाइन मोड से संचालित पाठ्यक्रमों- एमएससी गणित, एम.कॉम, बीए तथा एमए-हिन्दी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र व इतिहास में एडमिशन के लिए विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 25 सितंबर तक, 2000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 5 अक्टूबर तक तथा 3000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 15 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। एडमिशन संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

*📢HTET UPDATE:25 व 26 अगस्त को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन*- अभ्यर्थिय...
21/08/2025

*📢HTET UPDATE:25 व 26 अगस्त को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन*
- अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जिलों में स्थापित किए गए बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन केन्द्र

भिवानी, 21 अगस्त, 2025 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार एवं सचिव डॉ० मुनीश नागपाल, भा.प्र.से. ने आज यहाँ जारी प्रेस वक्तव्य मेें बताया कि 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2024 का परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन (Biometric Verification) होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए राज्य के सभी 22 जिलों में 25 व 26 अगस्त, 2025 यह प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से सम्बन्धित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिलों में जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिलों में जहां वेरीफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची व जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन (Biometric Verification) होनी है, उनकी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि केवल सूची में दिए गये अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों द्वारा ही यह प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इन अभ्यर्थियों को इनके ऑनलाइन आवेदन के समय पंजीकृत मोबाईल नम्बर/ई-मेल पर भी इस हेतु संदेश भेजे जा रहे हैं। बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में से जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
-

21/08/2025

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी किया है। HBSE के अनुसार 25 व 26 अगस्त को बोर्ड द्वारा जिलों में स्थापित बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केन्द्रों में वेरिफिकेशन की जाएगी

Address

Meham
Rohtak
124112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पांचाल शिक्षा समिति, हरियाणा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share