27/09/2025
🌍✨ World Tourism Day : लातेहार टूरिज्म और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन की अनोखी पहल ✨🌿
विश्व पर्यटन दिवस ke अवसर पर Latehar Tourism ने Kalakriti Art Foundation, Natural & Human Resource Welfare Foundation एवं Sohrai Art Jharkhand के साथ मिलकर गाइड एवं ड्राइवर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। 🚐🗺️
🎁 इसी कड़ी में झारखंड आने वाले पर्यटकों को उपहार स्वरूप दी जाएंगी 1000+ हस्तनिर्मित सोहराय पेंटिंग्स – ताकि हर यात्री अपने साथ झारखंड की कला और संस्कृति का अंश लेकर लौटे। 🖌️🐂🌾
🎨 मेरे द्वारा इस प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को पर्यटकों से संवाद, सुरक्षा, व्यवहार और झारखंड की कला व संस्कृति को प्रस्तुत करने पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
💬 झारखंड के पर्यटन मंत्री श्री ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा –
“ऐसे प्रयास झारखंड को एक जिम्मेदार एवं आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।” 💚
इस पहल में Latehar Tourism के संस्थापक Govind Pathak जी का योगदान सराहनीय रहा। एक सामाजिक उद्यमी के रूप में उन्होंने पिछले 10–12 वर्षों में अपनी कंपनी के माध्यम से झारखंड के मनोरम प्राकृतिक स्थलों पर 1 लाख से अधिक पर्यटकों व सैलानियों का मार्गदर्शन किया है। 🙌
इस अवसर पर Followup Jharkhand के प्रखर पत्रकार श्री Sunny Sharad जी के द्वारा इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की इस तरह के छोटे-छोटे प्रयासों से भी झारखंड की अच्छी छवि बनाई जा सकती है साथ ही साथ झारखंड की कला संस्कृति और कलाकारों को भी रोजगार का अवसर मिलता रहेगा l
🌿 कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सोहराय आर्ट पेंटिंग स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की गई — जिससे यह आयोजन केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और पर्यटन का संगम बन गया।
I