19/09/2026
साईं सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा पोषित कन्याश्रम बंदगांव की हॉकी टीम, नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रांची मोराबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पहुंची l आज उनका पहला मैच झालदा टीम के विरुद्ध था जिसमें उन्होंने 10 गोल दागकर शानदार जीत दर्ज की l विपक्षी टीम पर इन्होंने ऐसा दबाव बनाया कि वे 1 गोल भी नहीं कर पाये l मैदान पर हॉकी स्टिक लिए गेंद को अपने हाथों के इशारों पर नचाते हुए इनका खेल देखने लायक था l दूर जंगली क्षेत्र से आने वाली सीधे साधे स्वभाव की ये बच्चियां हॉकी मैदान पर अपना जलवा ऐसा बिखेरती है कि सामने वाले भौचक्के रह जाते है l इस जीत की खुशी में हम शाम के समय बच्चियों को जलपान करवाने स्टेडियम के नजदीक फूड कोर्ट में ले जाकर उनकी पसंद का व्यंजन उन्हें परोस कर खिलाया l
बेहद ही सीमित संसाधनों के बीच अपना जीवन यापन करने वाली इन बच्चियों मे जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है l
साईं सेवाश्रम ट्रस्ट विगत 14 वर्षों से इस आश्रम में मूलभूत सुविधाओं की स्थापना हेतु निरंतर प्रयासरत है l