दीनबन्धु सेवा दल रामपुर

  • Home
  • India
  • Rampur
  • दीनबन्धु सेवा दल रामपुर

दीनबन्धु सेवा दल रामपुर we are committed to serve the humanity selflessly.

15.11.2024 को गंगा स्नान के पावन पर्व पर शाहबाद रोड स्थित श्री कृष्णा मंदिर चौराहे पर खिचड़ी भोज का शिविर लगाया। भोजन शिव...
04/02/2025

15.11.2024 को गंगा स्नान के पावन पर्व पर शाहबाद रोड स्थित श्री कृष्णा मंदिर चौराहे पर खिचड़ी भोज का शिविर लगाया। भोजन शिविर का उद्घाटन रामपुर के लोकप्रिय नगर विधायक श्री आकाश सक्सेना उर्फ हनी भैया द्वारा किया गया। अपना कीमती समय देने के लिए सेवा दल आपका आभारी हैं।।🙏🙏🙏
दीनबन्धु सेवा दल रामपुर

मीडिया बंधुओ का बहुत बहुत आभार...🙏
28/12/2024

मीडिया बंधुओ का बहुत बहुत आभार...🙏

प्रभु की कृपा से इस वर्ष भी कम्बल सेवा सम्पन्न हुई🙏🙏...24.12.2024        गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दीनबन्धु सेवादल र...
24/12/2024

प्रभु की कृपा से इस वर्ष भी कम्बल सेवा सम्पन्न हुई🙏🙏...
24.12.2024

गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दीनबन्धु सेवादल रामपुर द्वारा रात्रि में भ्रमण करके सड़क किनारे फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंद लोगों को कम्बल की सेवा की गई।

ज्ञात हो कि रामपुर शहर में पिछले सात वर्षों से मानव सेवा के कार्य में जुटे शिक्षकों के समूह दीनबन्धु सेवादल द्वारा प्रति माह सेवा का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार की रात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवादल द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। सेवा के लिए दल के सदस्य रात 9:30 बजे दल के सदस्य संदीप भाटिया के सिविल लाइन स्थित आवास पर एकत्रित हुए। वहां से दल के द्वारा कंबल वितरण प्रारंभ किया। दल के सदस्यों द्वारा पैदल घूम कर सिविल लाइंस क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड, रोडवेज बस स्टैंड, मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस कोतवाली, टैक्सी स्टैंड रोड आदि विभिन्न स्थानों पर ग़रीब जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया।

इस दौरान दल के महेंद्र हल्दिया, संदीप भाटिया, राहुल जैन, अमित श्रीवास्तव, चंचल कुमार गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, संतोष प्रसाद, विनोद कुमार, अंजुम स्नेही सक्सेना, आकाश सक्सेना, राशि सक्सेना आदि सदस्य उपस्थित रहे।
🤝🤝🙏🙏

"मानव सेवा सर्वोच्च सेवा"

17/11/2024

15.11.2024 को गंगा स्नान के पावन पर्व पर शाहबाद रोड स्थित श्री कृष्णा मंदिर चौराहे पर खिचड़ी भोज का शिविर लगाया। भोजन शिविर का उद्घाटन रामपुर के लोकप्रिय नगर विधायक श्री आकाश सक्सेना उर्फ हनी भैया द्वारा किया गया। अपना कीमती समय देने के लिए सेवा दल आपका आभारी हैं।।🙏🙏🙏
दीनबन्धु सेवा दल रामपुर

अपने अपने सम्मानित समाचार पत्रों में स्थान देने के लिए सभी मीडिया बन्धुओं का हृदय से आभार...🙏🙏🙏
03/10/2024

अपने अपने सम्मानित समाचार पत्रों में स्थान देने के लिए सभी मीडिया बन्धुओं का हृदय से आभार...🙏🙏🙏

श्राद्ध पक्ष में की गई वृद्धाश्रम सेवा - 29.09.2024          हर माह मानव सेवा करने वाले शिक्षकों के समूह दीनबन्धु सेवा द...
03/10/2024

श्राद्ध पक्ष में की गई वृद्धाश्रम सेवा - 29.09.2024

हर माह मानव सेवा करने वाले शिक्षकों के समूह दीनबन्धु सेवा दल ने अपनी मासिक सेवा के अंतर्गत रविवार को मझरा ताशका स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया। साथ ही पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों की याद में विभिन्न गिफ्ट भी भेंट किये।

सेवा हेतु दल के सदस्य अपने अपने परिवार सहित कच्चा राशन लेकर वृद्धाश्रम पहुँचे और वहीं पर भोजन तैयार करा कर सर्वप्रथम भगवान को भोग लगाया। इसके बाद सभी ने आश्रम में रह रहे लगभग अस्सी बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों और वहां उपस्थित समस्त स्टाफ को अपने हाथों से प्रेमपूर्वक भोजन की सेवा की। सेवा के दौरान आश्रम में तीन पंखे भी दान किये गए। इसके साथ-साथ श्राद्ध पक्ष में की गई सेवा में दल के सदस्यों द्वारा अपने पूर्वजों को समर्पित करते हुए आश्रम वासियों को एक-एक शॉल, ऊनी कैप, गरम मोजे, बिस्किट, नमकीन, फल, टूथब्रश के साथ-साथ 101 रुपये की नकद धनराशि भी भेंट की गई। सेवा से प्रसन्न होकर सभी बुजुर्गों ने दल के सदस्यों को दिल खोलकर दुआएं दीं।

इस दौरान संदीप कुमार भाटिया, महेंद्र कुमार हल्दिया, राहुल जैन, जीवन सिंह विष्ट, चंचल कुमार गुप्ता, मोहित सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, राकेश विश्वकर्मा, रविन्द्र पाल सिंह, अमित सक्सेना, संतोष प्रसाद, विनोद कुमार, इंद्रेश कुमार, हारून मियां, नरेंद्र सक्सेना, चंचल सिंह, हेमंत कुमार, राशि सक्सेना, प्रियंका भाटिया, अनामिका गुप्ता, कविता मौर्य, प्रिया भटनागर, मधुबाला भारती, नीता सक्सेना, स्वाति, नेहा, ऊषा पाल,अंजली शर्मा, मीनू तेवतिया, संजना, अंजू गौतम, घनाभा शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

चतुर्थ कांवड़ सेवा (भंडारा) 11.08.2024पिछले सात वर्षों से शहर में हर माह मानव सेवा का कार्य करने वाले शिक्षकों के समूह दी...
30/09/2024

चतुर्थ कांवड़ सेवा (भंडारा) 11.08.2024

पिछले सात वर्षों से शहर में हर माह मानव सेवा का कार्य करने वाले शिक्षकों के समूह दीन बन्धु सेवा दल द्वारा श्रावण के पवित्र माह में शिवभक्तों के लिए गत वर्षों की भांति विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भोले के भजनों पर कांवड़ियों के साथ साथ सेवा दल के सदस्य भी शिव भक्ति में जमकर झूमे।

रविवार को दीनबंधु सेवा दल द्वारा अपनी मासिक सेवा के अंतर्गत सीआरपीएफ चुंगी के निकट भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे के दौरान सेवा दल के सदस्यों द्वारा गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवडियों को सेवा भाव से जलपान कराया गया। भंडारे में सूजी का हलवा, आलू की पकौड़ी, दूध की ठंडाई, केले, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट आदि की व्यवस्था की गई। इस दौरान पंडाल में लगे डीजे पर शिवभक्त कावड़ियों के साथ-साथ दल के सदस्य भी जमकर झूमे। भंडारे के दौरान कांवड़ यात्रियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा का शिविर भी लगाया गया जिसका लाभ कई शिवभक्तों ने उठाया। इस मौके पर संदीप भाटिया, जीवन सिंह विष्ट, राहुल जैन, महेंद्र हल्दिया, मोहित सक्सेना, पवन पंजाबी, रविन्द्र पाल सिंह, आर पी सिंह, चंचल कुमार गुप्ता, संतोष प्रसाद, गौरवदीप, अमित सक्सेना, राकेश विश्वकर्मा, डॉ0 तुषार जौहरी, प्रियंका भाटिया, राशि सक्सेना, अनुजा सिंह, प्रिया जौहरी, कविता मौर्य, निधि श्रीवास्तव, मधुबाला भारती, तारा विष्ट, अनामिका गुप्ता, एकता जैन, नेहा, आयुष, कृदय गुप्ता, अनंग जैन, अमर, ईशांत, इच्छित आदि सदस्य उपस्थित रहे।

तृतीय साइकिल वितरण कार्यक्रम 14.07.2024कार्यक्रम की बेहतर मीडिया कवरेज करने के लिए सभी सम्मानित मीडिया बन्धुओं का दीनबन्...
18/07/2024

तृतीय साइकिल वितरण कार्यक्रम 14.07.2024

कार्यक्रम की बेहतर मीडिया कवरेज करने के लिए सभी सम्मानित मीडिया बन्धुओं का दीनबन्धु सेवा दल की ओर से हार्दिक आभार 💐👍।।।

 #तहरी_वितरण 28.04.2024*दीनबन्धु सेवा दल ने किया भोजन वितरण*मानव सेवा के लिए समर्पित शिक्षकों के समूह दीनबंधु सेवादल राम...
18/07/2024

#तहरी_वितरण 28.04.2024

*दीनबन्धु सेवा दल ने किया भोजन वितरण*

मानव सेवा के लिए समर्पित शिक्षकों के समूह दीनबंधु सेवादल रामपुर ने रविवार को भोजन की सेवा की।

ज्ञात हो कि शहर में पिछले कई वर्षों से मानव सेवा में लगे दीनबंधु सेवा दल द्वारा प्रतिमाह गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता हेतु सेवा का कार्य किया जाता है। इसी के क्रम में अप्रैल माह की सेवा के रूप में दल द्वारा बॉम्बे होटल के निकट स्टार चौराहे पर रविवार की सुबह शिविर लगाकर तहरी का वितरण किया गया। इस दौरान दल के सदस्यों ने सेवा भाव से गरीबों और भूखों को भोजन कराया। सेवा के पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा स्थल की साफ-सफाई की। इस मौके पर दल के महेंद्र हल्दिया, संदीप भाटिया, राहुल जैन, जीवन सिंह विष्ट, चंचल कुमार गुप्ता, पवन पंजाबी, प्रियंका भाटिया, अनुजा सिंह, मधुबाला भारती, कृदय गुप्ता, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

शर्बत सेवा 12.05.2024*दीनबन्धु सेवा दल ने राहगीरों को बांटा शरबत*चिलचिलाती धूप में राहगीरों को गरमी से राहत पहुंचाने के ...
14/07/2024

शर्बत सेवा 12.05.2024

*दीनबन्धु सेवा दल ने राहगीरों को बांटा शरबत*

चिलचिलाती धूप में राहगीरों को गरमी से राहत पहुंचाने के लिए दीनबन्धु सेवा दल द्वारा ठंडे शरबत की सेवा की गई।

पिछले कई वर्षों से रामपुर शहर में समाज सेवा में लगे शिक्षकों के समूह दीनबन्धु सेवा दल द्वारा प्रति माह मानव सेवा का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को शबील लगाकर लोगों को मीठा शरबत पिलाया गया। गांधी समाधि रोड पर स्थित स्टार चौराहे पर दल के सदस्यों ने टेंट लगाया और झुलसा देने वाली गरमी से राहत देने के लिए राहगीरों को रूह आफ़ज़ा, दूध, चीनी व बर्फ के शरबत की सेवा की। सेवा के पश्चात सभी ने मिलकर सेवा स्थल पर साफ सफाई भी की।
इस मौके पर महेंद्र कुमार हल्दिया, संदीप कुमार भाटिया, चंचल कुमार गुप्ता, मोहित सक्सेना, राकेश विश्वकर्मा, जीवन सिंह विष्ट, नरेंद्र सक्सेना, प्रियंका भाटिया, अनुजा सिंह, प्रिया भटनागर, पवन पंजाबी, रविन्द्रपाल सिंह, विनोद कुमार अंजुम सक्सेना, कृदय गुप्ता, हर्ष सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Address

Rampur
244901

Telephone

+19412871829

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दीनबन्धु सेवा दल रामपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share