नव युवक मंडल खनेवली

नव युवक मंडल खनेवली Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नव युवक मंडल खनेवली, Youth Organization, Rampur Bushahr.

🤝नव युवक मंडल खनेवली 🤝
✨ एकता – सेवा – सद्भावना
💪 गाँव के विकास और युवाओं की प्रगति के लिए समर्पित
🌱 सामाजिक कार्य | जागरूकता अभियान | सांस्कृतिक कार्यक्रम
🤝 “हम साथ हैं, गाँव साथ है”
📍 खनेवली

"जन-जन का सम्मान मिला, मेहनत को परिणाम मिला!"​युवा दिलों की धड़कन श्री रोनी राणा जी को जिला परिषद बनने पर नव युवक मंडल, ...
01/06/2026

"जन-जन का सम्मान मिला, मेहनत को परिणाम मिला!"
​युवा दिलों की धड़कन श्री रोनी राणा जी को जिला परिषद बनने पर नव युवक मंडल, खानेवाली की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
​आपके नेतृत्व में विकास, जनसेवा और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आपका कार्यकाल ऐतिहासिक और सफल हो, यही हमारी ईश्वर से प्रार्थना है।

ग्राम पंचायत निरथ देवनगर से BDC पद पर शानदार विजय प्राप्त करने पर विकास बद्रैक जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।यह जीत ...
01/06/2026

ग्राम पंचायत निरथ देवनगर से BDC पद पर शानदार विजय प्राप्त करने पर विकास बद्रैक जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विश्वास, जनसमर्थन और विकास की सोच की जीत है। जनता ने आपके नेतृत्व, ईमानदारी और सेवा भाव पर भरोसा जताकर आपको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

भगवान से प्रार्थना है कि आप अपने संकल्पों को साकार करते हुए क्षेत्र के विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करते रहें।

“आपकी जीत नई उम्मीदों का सूर्योदय है, जो निरथ देवनगर को प्रगति और समृद्धि की नई राह दिखाएगा।”

💐 विकास बद्रैक जी को इस ऐतिहासिक जीत पर पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ। 💐

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌸🙏ग्राम पंचायत देवनगर के नवनिर्वाचित प्रधान श्री होशियार मेहता जी एवं उपप्रधान श्री दीपक भार...
26/05/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌸🙏
ग्राम पंचायत देवनगर के नवनिर्वाचित प्रधान श्री होशियार मेहता जी एवं उपप्रधान श्री दीपक भारद्वाज जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 💐

आप दोनों को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र की जनता के विश्वास, उम्मीदों और आशीर्वाद का प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंचायत विकास, ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।

हम आशा करते हैं कि आपके मार्गदर्शन में पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा, युवाओं को नई दिशा और अवसर मिलेंगे, बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा, महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

भगवान से प्रार्थना है कि आपको सदैव स्वस्थ, सफल और जनसेवा के प्रति समर्पित रखें, ताकि आप पंचायत को नई ऊँचाइयों तक ले जाकर हर परिवार के विश्वास पर खरे उतरें।

एक बार फिर से प्रधान श्री होशियार मेहता जी एवं उपप्रधान श्री दीपक भारद्वाज जी को इस गौरवपूर्ण सफलता पर ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌹🙏

“जनता का विश्वास, विकास की आस — आपके साथ पूरे गाँव की उम्मीदें।”

नव युवक मंडल द्वारा (HPPWD) को दिए गए विज्ञापन/मांग पत्र के बाद क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।वर्तमान में ...
09/05/2026

नव युवक मंडल द्वारा (HPPWD) को दिए गए विज्ञापन/मांग पत्र के बाद क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।

वर्तमान में लगभग 250 मीटर कार्य प्रगति पर है तथा अगली चरण/शिफ्ट में 300 मीटर और क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।
साथ ही पंचायत चुनावों के बाद डेंजर मोड़ को चौड़ा करने हेतु टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

🙏 क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए सहयोग करने वाले सभी साथियों एवं विभाग का धन्यवाद।🚩








हमारे गाँव के माननीय श्री रविंदर सिंह मेहता जी को विद्युत उपमंडल जगतखाना, सेक्शन बरो में ए.एल.एम. पद से सेवा निवृत्ति के...
30/04/2026

हमारे गाँव के माननीय श्री रविंदर सिंह मेहता जी को विद्युत उपमंडल जगतखाना, सेक्शन बरो में ए.एल.एम. पद से सेवा निवृत्ति के इस गौरवपूर्ण अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, मेहनत और समर्पण से जो सेवाएँ दी हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। आपका सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और हँसमुख व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में याद रहेगा।

भगवान से प्रार्थना है कि आपका आने वाला जीवन स्वस्थ, सुखमय, आनंदमय और खुशियों से भरा रहे। अब जीवन का यह नया अध्याय परिवार संग मुस्कान, सुकून और उमंग के साथ बीते।

नव युवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से आपको उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएँ। 🌸🙏

हमारे गांव खनेवली के डॉ. सागर जी को स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “मानद डॉक्टरेट” की उप...
08/04/2026

हमारे गांव खनेवली के डॉ. सागर जी को स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “मानद डॉक्टरेट” की उपाधि प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎉👏

यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि हमारे पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि डॉ. सागर जी आगे भी ऐसे ही समाज को स्वस्थ और प्रेरित करते रहें। 🌟🙏
Sneh Sagar 🙏🏻

विकास की ओर एक और कदम! 🛣️​नव युवक मंडल खनेवली के ज्ञापन पर माननीय मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी का बड़ा फैसला। कोटली स...
06/04/2026

विकास की ओर एक और कदम! 🛣️
​नव युवक मंडल खनेवली के ज्ञापन पर माननीय मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी का बड़ा फैसला। कोटली संपर्क मार्ग को HPPWD के अधीन लेने के निर्देश जारी।
​✅ Status: Official Order Issued (12/03/2026)
✅ Action: Directed to Engineer-in-Chief, Shimla
​गांव के विकास के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। समस्त ग्रामवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई! 🙏

लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के अधीन आएगी कोटली लिंक रोड!
​नव युवक मंडल खनेवली के निरंतर प्रयासों को सफलता मिली है। पिछले माह माननीय लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी को सौंपे गए ज्ञापन पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए, मंत्री कार्यालय द्वारा Engineer-in-Chief, HPPWD को कोटली लिंक रोड (1 KM) को विभाग के अधीन लेने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
​यह सड़क हमारे गांव के 20 से अधिक परिवारों के लिए जीवन रेखा है। अब इसे मनरेगा से PWD में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे आने वाले समय में यहाँ पक्की सड़क का निर्माण संभव हो सकेगा।
​हम माननीय मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारी मांग को गंभीरता से लिया और त्वरित निर्देश जारी किए।
Vikramaditya Singh 🙏🏻


ज्ञान, संस्कार और समाज सेवा की समृद्ध परंपरा को अपने व्यक्तित्व में समेटे हुए हमारे आदरणीय गुरु श्री होशियार मेहता जी (L...
31/03/2026

ज्ञान, संस्कार और समाज सेवा की समृद्ध परंपरा को अपने व्यक्तित्व में समेटे हुए हमारे आदरणीय गुरु श्री होशियार मेहता जी (Lecturer – Political Science) जिन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझेवाटी में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दीं, आज अपने लंबे, समर्पित और गौरवपूर्ण सेवाकाल के पश्चात सेवा-निवृत्ति के इस गौरवशाली पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने वर्षों तक हमें न केवल राजनीति शास्त्र की शिक्षा दी, बल्कि जीवन में सही सोच, ईमानदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाया।

Political Science के Lecturer होने के साथ-साथ उनकी सूक्तियाँ, कथन और शायरी भी गहन रूप से लोगों को सीख और प्रेरणा देती हैं।

हमारी तरफ से अपने आदरणीय अध्यापक को सेवा-निवृत्ति के इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखमय और प्रेरणादायक बना रहे।

“शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते,
वे अपने विचारों और संस्कारों से हमेशा प्रेरणा देते रहते हैं।

नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष श्री प्रशांत मेहता जी कोजन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।आपका आकर्षक व्यक्तित्व, सौम्य-प्रभावशाली ...
01/02/2026

नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष श्री प्रशांत मेहता जी को
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका आकर्षक व्यक्तित्व, सौम्य-प्रभावशाली रूप
तथा हंसमुख एवं विनोदी स्वभाव
सहज ही सबका मन मोह लेता है।
ईश्वर से कामना है कि आप सदैव
स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें,
और आपका जीवन निरंतर सफलता एवं सम्मान से परिपूर्ण हो। 🎉🎂🙏

"आज की सावधानी, कल की सुरक्षा!"​पहाड़ों की घुमावदार सड़कें जितनी सुंदर हैं, उतनी ही खतरनाक भी। हमारे युवा संगठन की ओर से...
14/01/2026

"आज की सावधानी, कल की सुरक्षा!"
​पहाड़ों की घुमावदार सड़कें जितनी सुंदर हैं, उतनी ही खतरनाक भी। हमारे युवा संगठन की ओर से उठाए गए मुद्दे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी का सकारात्मक रुख एक स्वागत योग्य कदम है।
​मंत्री जी Vikramaditya Singh का स्पष्ट संदेश: "खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर लगाना अब प्राथमिकता है।"
​हमें इंतज़ार किसी हादसे का नहीं, बल्कि समाधान का करना चाहिए।
“एक छोटी व्यवस्था, कई जिंदगियों की सुरक्षा।”
​देखें Live Times Tv की यह विशेष रिपोर्ट। 👇
Nand Lal Nand Lal - FanPage



Address

Rampur Bushahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नव युवक मंडल खनेवली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share