Bihar Adiwasi Vikas Parishad

Bihar Adiwasi Vikas Parishad राज्य शाखा
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद,
नई दिल्ली "JITENDRA ORAON "( BIHAR PRESIDENT ). AKHIL BHARTIYA ADIWASI VIKASH PARISHAD, BIHAR.

सम्मानित साथियों,आज मैं एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहता हूँ — क्या धर्मांतरित आदिवासी, आदिवासी नहीं रहता? इसका उत्त...
13/04/2026

सम्मानित साथियों,

आज मैं एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहता हूँ — क्या धर्मांतरित आदिवासी, आदिवासी नहीं रहता? इसका उत्तर स्पष्ट है — धर्म बदलने से आदिवासी पहचान नहीं बदलती।

आदिवासी होना हमारे जन्म, हमारी परंपरा, हमारी भाषा, हमारी संस्कृति और हमारे पूर्वजों से जुड़ा है। कोई व्यक्ति अगर अपना धर्म बदलता है, तो वह अपनी आस्था बदलता है, लेकिन वह अपने पूर्वज, अपनी जातीय पहचान और अपने समुदाय को नहीं बदल सकता।

मुंडा, उरांव, संथाल, हो या कोई भी जनजाति — ये पहचान धर्म से नहीं, बल्कि वंश और संस्कृति से तय होती है। अगर कोई आदिवासी ईसाई बन जाता है, या किसी और धर्म को मानता है, तो वह फिर भी आदिवासी ही रहता है। उसकी भाषा वही रहती है, उसका गोत्र वही रहता है, उसकी परंपरा वही रहती है।

इसलिए हमें यह समझना होगा कि धर्म अलग हो सकता है, लेकिन आदिवासी पहचान एक है। हमें आपस में बंटने की नहीं, बल्कि अपनी एकता को मजबूत करने की जरूरत है। क्योंकि हम सबकी जड़ एक है — हमारी धरती, हमारे पूर्वज और हमारी संस्कृति।

आइए, हम सब मिलकर कहें — धर्म अलग हो सकता है, लेकिन आदिवासी पहचान हमेशा एक रहती है।

धन्यवाद। जोहार

03/03/2026
महान स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन 🙏🏼अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह का बिगुल फ...
11/02/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन 🙏🏼

अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले, आदिवासी स्वाभिमान, साहस और बलिदान के अमर प्रतीक तिलका मांझी जी को पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है।

तिलका मांझी जी केवल एक योद्धा नहीं थे, वे आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकार और आत्मसम्मान की आवाज़ थे — जो आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देते हैं।

आज प्रदेश कार्यालय में नेपाल देश के Oraon Adivasi Janajati Pratisthan के अध्यक्ष श्री Bechan Uranw Xalxo एवं श्री Sampat...
19/01/2026

आज प्रदेश कार्यालय में नेपाल देश के Oraon Adivasi Janajati Pratisthan के अध्यक्ष श्री Bechan Uranw Xalxo एवं श्री Sampat Lal Uranw Kujur और अन्य सदस्यों का आगमन हुआ।
श्री बेचन उरांव जी झारखण्ड में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के आज पूर्णिया से रवाना हुए।

समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस पावन अवसर पर यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नि...
14/01/2026

समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

इस पावन अवसर पर यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति लेकर आए।

महान क्रांतिकारी एवं आदिवासी जननायक तिलका मांझी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।उनका साहस और त्याग सदैव प्रेरण...
13/01/2026

महान क्रांतिकारी एवं आदिवासी जननायक तिलका मांझी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उनका साहस और त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

#तिलका_मांझी

स्वतंत्रता सेनानी,  #अखिल_भारतीय_आदिवासी_विकास_परिषद के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री आदिवासी गौरव पंखराज  बाबा कार्ति...
08/12/2025

स्वतंत्रता सेनानी, #अखिल_भारतीय_आदिवासी_विकास_परिषद के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री आदिवासी गौरव पंखराज बाबा कार्तिक उराँव जी की पुण्यतिथि पर शत्–शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
जोहार 💐

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंत...
15/11/2025

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन।

उनका साहस, संघर्ष और बलिदान हमें आदिवासी अस्मिता
के सम्मान और न्याय के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
#जयजोहार
िरसा
#बिरसामुंडा अमर रहे

बाबा कार्तिक उरांव अमर रहे।
29/10/2025

बाबा कार्तिक उरांव अमर रहे।

Address

Girja Chowk, Near Rajendra Baal Udhyan Purnea
Purnia (Purnea)
854301

Telephone

09934258372

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Adiwasi Vikas Parishad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihar Adiwasi Vikas Parishad:

Share