21/01/2026
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सर्वोच्च सम्मान “Best District Election Award” के लिए चयनित किया जाना पूर्णिया जिले के लिए गर्व का विषय है।
सहारा फाउंडेशन, पूर्णिया इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर श्री अंशुल कुमार जी को दिल से मुबारकबाद पेश करता है। यह सम्मान उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, निष्पक्ष प्रशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हम दुआ करते हैं कि भविष्य में भी आप इसी तरह जनहित और लोकतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहें।
एक बार फिर सहारा फाउंडेशन, पूर्णिया की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
शादाब नूर नदवी
फाउंडर: सहारा फाउंडेशन, पूर्णिया