03/01/2026
ग्राम #पंचायत #बनाडी जनपद #चित्रकूट में "" #सेवा एवं #सहयोग ""कार्यक्रम का आयोजन
#वृद्धों, #गरीबों व #बच्चों को किया गया सम्मानित
#चित्रकूट।
नववर्ष के शुभ अवसर पर दिनांक 1 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत बनाडी में ""सेवा एवं सहयोग"" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय समाजसेवी श्री #नरेन्द्र सिंह (सेवानिवृत्त AE) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामखेलावन जी ने की, जबकि #मुख्य #अतिथि के रूप में #समाजसेवी श्री #अक्षय सिंह, #अध्यक्ष #प्रगतिशील #युवा #आधुनिक #समिति, उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के #गरीब, #वृद्ध, #महिलाएं एवं #बच्चों के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत
एक #सैकड़ा (100) वृद्धजनों को #अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया,
एक #सैकड़ा (100) #गरीबजनों को #कंबल वितरित किए गए,
तथा 50 बच्चों को #कॉपी एवं #कनटोप प्रदान कर उनके उत्साह को बढ़ाया गया।
मुख्य अतिथि श्री #अक्षय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “ #सेवा और #सहयोग ही समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त नहीं होगा, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है।”
उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ किया गया।