उड़ान संस्था UDAN Sanstha

उड़ान संस्था UDAN Sanstha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from उड़ान संस्था UDAN Sanstha, Non-Governmental Organization (NGO), UDAN SANSTHA, Near Treasury and SBI Dewalthal, Dewal Thal.

2010 में स्थापित उड़ान संस्था का अधिकृत फेसबुक पेज है, यह गैर लाभकारी एवं गैर सरकारी संस्था है
UDAN is a Uttarakhand based non-governmental organization working for the empowering human resources, upliftment of Himalayan people, culture, ecology & economy.

समाज सुधारक, महान विचारक एवं संविधान निर्माण में अहम योगदान देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर   #उड...
14/04/2026

समाज सुधारक, महान विचारक एवं संविधान निर्माण में अहम योगदान देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड

#भीमरावअंबेडकर #अंबेडकर_जयंती
#पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड

 #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से आप सभी को समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक  #बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व ...
14/04/2026

#उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से आप सभी को समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक #बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमारी समृद्ध कृषि परंपरा, श्रम, समर्पण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह दिन हमारी सांस्कृतिक विरासत, एकता और उल्लास का भी अद्भुत संगम है।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करे।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड

#बैसाखी #लोकपर्व #पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड_संस्कृति #उत्तराखंड

देहरादून के DAV College में हुआ हालिया कार्यक्रम बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। डीएवी, जो Swami Dayanand Saraswati के आदर्श...
12/04/2026

देहरादून के DAV College में हुआ हालिया कार्यक्रम बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। डीएवी, जो Swami Dayanand Saraswati के आदर्शों पर आधारित शिक्षा परंपरा का प्रतीक है, वहां इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। हजारों छात्रों के सामने मंच से जिस प्रकार की अभद्र भाषा और अशोभनीय व्यवहार किया गया, उसने इस प्रतिष्ठित संस्थान की गरिमा को आहत किया है। हरियाणा के गायक Masoom Sharma द्वारा मंच से गाली-गलौज और अशोभनीय प्रदर्शन पूरी तरह अस्वीकार्य है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि मंच पर मौजूद कुछ लोग, जिनमें छात्र नेता भी शामिल थे, इसका विरोध करने के बजाय उसे बढ़ावा देते नजर आए। विधायक Umesh Kumar के स्पष्टीकरण अपनी जगह हैं, लेकिन सामने आए वीडियो में उस समय किसी प्रकार की आपत्ति या आक्रोश नहीं दिखता। एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के तौर पर उन्हें तत्काल मंच छोड़ देना चाहिए था।
सवाल सिर्फ किसी सड़क छाप गुंडा टाइप द्वारा, DAV college के मंच से गाली देने, धमकी देने का नहीं है। सवाल है कि इसको बुलाया किसने?
उत्तराखंड में प्रतिभाशाली युवाओं, लोक कलाकारों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की कोई कमी नहीं है फिर ऐसे कलाकारों को मंच क्यों दिया जा रहा है जो संस्कृति के नाम पर अशोभनीयता फैलाते हैं?
#उड़ान_संस्था_परिवार देहरादून के DAV College में हुए हालिया कार्यक्रम की कड़ी निंदा करता है साथ ही #उड़ान_संस्था मांग करती है कि आयोजक इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब दें और भविष्य में ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है—इसे इस प्रकार की घटनाओं से बदनाम नहीं होने दिया जा सकता।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड
#देवभूमि_उत्तराखंड #उत्तराखंड #उत्तराखंड_संस्कृति

पिथौरागढ़ के गणकोट के निवासी, 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में तैनात वीर सपूत शहीद विकास कुमार जी की शहादत का समाचार अत्यंत ह्रदय ...
03/04/2026

पिथौरागढ़ के गणकोट के निवासी, 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में तैनात वीर सपूत शहीद विकास कुमार जी की शहादत का समाचार अत्यंत ह्रदय विदारक है। सिक्किम की दुर्गम सीमाओं पर देश की रक्षा करते हुए मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में आपने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। आपकी वीरता और शहादत पर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व है। आपका त्याग सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
#उड़ान_संस्था_परिवार #शहीद_विकास_कुमार जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में उड़ान संस्था परिवार शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।
शत-शत नमन
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड



#उड़ान_संस्था

 #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से आप सभी को हिन्दू  #नववर्ष  #विक्रमी_सम्वत_2083 की और  #चैत्र  #नवरात्रि की सपरिवार हार्दि...
19/03/2026

#उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से आप सभी को हिन्दू #नववर्ष #विक्रमी_सम्वत_2083 की और #चैत्र #नवरात्रि की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं, माँ दुर्गा आप सभी के कष्टों का हरण करें, सुख-समृद्धि, सम्पन्नता और दीर्घायु के साथ आपकी हर मनोकामना पूरी करे।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड

#देवभूमि_उत्तराखंड #लोकपर्व #पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड #ग्रामीण_विकास #उत्तराखंड_संस्कृति

आज यानि 14 मार्च को चैत्र मास की संक्रान्ति है, यानि भारतीय कलैंडर का प्रथम दिन। इस संक्रांति को उत्तराखण्ड में 'फूलदेई'...
15/03/2026

आज यानि 14 मार्च को चैत्र मास की संक्रान्ति है, यानि भारतीय कलैंडर का प्रथम दिन। इस संक्रांति को उत्तराखण्ड में 'फूलदेई' के नाम से एक लोक पर्व मनाया जाता है, जो बसन्त ऋतु के स्वागत का त्यौहार है। इस दिन छोटे बच्चे सुबह ही उठकर जंगलों की ओर चले जाते हैं और वहां से प्योली/फ्यूंली, बुरांस, बासिंग आदि जंगली फूलो के अलावा आडू, खुबानी, पुलम के फूलों को चुनकर लाते हैं और एक थाली या रिंगाल की टोकरी में चावल, हरे पत्ते, नारियल और इन फूलों को सजाकर हर घर की देहरी पर लोकगीतों को गाते हुये जाते हैं और देहरी का पूजन करते हुये गाते हैं-
'फूल देई, छम्मा देई,
देणी द्वार, भर भकार,
ये देली स बारम्बार नमस्कार,
फूले द्वार……फूल देई-छ्म्मा देई।'
#उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से आप सभी को लोक पर्व #फूलदेई की मंगलकामनाएं।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड
#देवभूमि_उत्तराखंड #लोकपर्व #सामुदायिक_सुरक्षा #पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड #ग्रामीण_विकास #उत्तराखंड_संस्कृति

प्रख्यात  #लोकगायक स्व.  #दीवान_सिंह_कनवाल ( #दीवान_दा)** के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने अपनी...
11/03/2026

प्रख्यात #लोकगायक स्व. #दीवान_सिंह_कनवाल ( #दीवान_दा)** के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज़, सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और समर्पित जीवन के माध्यम से उत्तराखंड की #लोकसंस्कृति एवं #लोकसंगीत के संरक्षण-संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका असमय जाना प्रदेश के सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियाँ, विचार और सांस्कृतिक योगदान सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे।
#उड़ान_संस्था_परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।

#दीवानसिंहकनवाल #देवभूमि_उत्तराखंड #उड़ान_संस्था #उत्तराखंड

 #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से समस्त नारी शक्ति को नमन एवं  #अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐उड़ान संस्...
08/03/2026

#उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से समस्त नारी शक्ति को नमन एवं #अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड
#महिलादिवस
#देवभूमि_उत्तराखंड #सामुदायिक_सुरक्षा #पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड #ग्रामीण_विकास

देश की सीमाओं एवं आंतरिक सुरक्षा हेतु समर्पित सभी वीर सुरक्षाकर्मियों को  #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से  #राष्ट्रीय_सुरक...
04/03/2026

देश की सीमाओं एवं आंतरिक सुरक्षा हेतु समर्पित सभी वीर सुरक्षाकर्मियों को #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से #राष्ट्रीय_सुरक्षा_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड
#देवभूमि_उत्तराखंड #सामुदायिक_सुरक्षा #पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड #उत्तराखंड_संस्कृति

सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत, अदम्य साहसी एवं शौर्यवान, प्रथम विश्व युद्ध के नायक  #दरबान_सिंह_नेगी जी की  #जयंती पर...
04/03/2026

सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत, अदम्य साहसी एवं शौर्यवान, प्रथम विश्व युद्ध के नायक #दरबान_सिंह_नेगी जी की #जयंती पर #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से शत्-शत् नमन।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड
#देवभूमि_उत्तराखंड #लोकपर्व #सामुदायिक_सुरक्षा #पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड #उत्तराखंड_संस्कृति

आप सभी को सपरिवार  #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से प्रेम और भाईचारे के बासन्ती पर्व  #होलिकोत्सव की हार्दिक बधाई एवं  शुभक...
04/03/2026

आप सभी को सपरिवार #उड़ान_संस्था_परिवार की ओर से प्रेम और भाईचारे के बासन्ती पर्व #होलिकोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, इस पावन पर्व पर आपके जीवन में खुशियों के नए द्वार खुले और सुख, समृद्धि आए।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड
#होली #देवभूमि_उत्तराखंड #लोकपर्व #सामुदायिक_सुरक्षा #पिथौरागढ़ #उड़ान_संस्था #उड़ान #उत्तराखंड #उत्तराखंड_संस्कृति

अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे क्षेत्र के आदरणीय पूर्व शिक्षक श्री केदार दत्त पाण्डेय जी (के.डी. मासाब) ...
17/02/2026

अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे क्षेत्र के आदरणीय पूर्व शिक्षक श्री केदार दत्त पाण्डेय जी (के.डी. मासाब) का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्वर्गीय पाण्डेय जी एक समर्पित, अनुशासित एवं प्रेरणादायी शिक्षक थे, जिन्होंने अपना जीवन शिक्षा एवं समाज सेवा को समर्पित किया। उनका मार्गदर्शन एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#उड़ान_संस्था_परिवार इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों, परिजनों, शिष्यों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शांति।
उड़ान संस्था
उड़ान संस्था UDAN Sanstha
उड़ान संस्था उत्तराखंड

Address

UDAN SANSTHA, Near Treasury And SBI Dewalthal
Dewal Thal
262542

Telephone

+919411352113

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उड़ान संस्था UDAN Sanstha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to उड़ान संस्था UDAN Sanstha:

Share