JEEWA Bihar- Jeevika Employee Empowerment & Welfare Association of Bihar

  • Home
  • India
  • Patna
  • JEEWA Bihar- Jeevika Employee Empowerment & Welfare Association of Bihar

JEEWA Bihar- Jeevika Employee Empowerment & Welfare Association of Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JEEWA Bihar- Jeevika Employee Empowerment & Welfare Association of Bihar, Nonprofit Organization, Patna.

सशक्त संगठन और कल्याण..✊🤝✌️
जीविका बिहार की हैं ये पहचान.✊✌️
उद्देश्य:
जीविका की एकजुटता, सहयोग एवं अधिकारों की रक्षा करना।
हमारी मांग :
1.पूर्ण राज्य-कर्मी का दर्जा (कर्मी & कैडर) l
2.CBOs को 4% ब्याज से कम ब्याज पर लोन।
3.समयानुसार अन्य हितकारी मांगे I

✊ जय जीविका! जय बिहार! ✊इस पोस्टर को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म / ग्रुप्स में शेयर करें जिससे बिहार सरकार क...
06/08/2026

✊ जय जीविका! जय बिहार! ✊
इस पोस्टर को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म / ग्रुप्स में शेयर करें जिससे बिहार सरकार के मंत्रियों & अधिकारियों, पक्ष-विपक्ष & संघर्षशील नेताओं, संघ, जनमानस, अन्य को हमारी बात ससमय समझ आएं और आधी आबादी के न्याय यात्रा को मजबूती मिलें..l

20 वर्षों की सेवा, समर्पण और संघर्ष अब सम्मान की माँग कर रहा है।
यह किसी एक कर्मी-कैडर की आवाज़ नहीं, बल्कि उन हजारों कर्मियों-कैडरों की पुकार है जिन्होंने गाँव-गाँव में विकास की मशाल जलाने का काम किया है।

अब समय है—एकजुट होने का, अपने अधिकार के लिए आवाज़ बुलंद करने का।

हमारी माँग किसी विशेषाधिकार की नहीं, बल्कि सम्मानजनक सेवा-शर्तों, समान वेतन, स्थायी विभाग और राज्य कर्मी का दर्जा जैसे न्यायसंगत अधिकारों की है।

आज संकल्प लें— 🔥 एकता हमारी ताकत बनेगी।
🔥 संघर्ष हमारी पहचान बनेगा।
🔥 सम्मान हमारा अधिकार बनेगा।

20 वर्षों का संस्कारी बीज अब परिवर्तन का वटवृक्ष बनेगा।
जब कर्मचारी एकजुट होते हैं, तो इतिहास बदलता है और व्यवस्था सुनने को मजबूर होती है।

आइए, हाथ से हाथ मिलाएँ—
अपनी आवाज़ को आंदोलन बनाएँ,
और आंदोलन को अधिकार तक पहुँचाएँ।

जय जीविका!
जय बिहार!
समृद्ध बिहार!

#राज्यकर्मी_का_दर्जा #सम्मान_हमारा_अधिकार #जीविका Voiceof Jeevika Staff JEEWA BIHAR - Jeevika Employee Empowerment and Welfare Association of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar

जीविका के जमीनी स्तर के कर्मियों का सुझाव DPCU एवं SPMU के अधिकारियों द्वारा अधिकांश अनसुना कर दिया जाता हैं, अगर ससमय स...
30/07/2026

जीविका के जमीनी स्तर के कर्मियों का सुझाव DPCU एवं SPMU के अधिकारियों द्वारा अधिकांश अनसुना कर दिया जाता हैं, अगर ससमय सुझाव पर अमल किया जाता तो इसप्रकार से फजीहत नहीं होता... अंधेर नगरी........!!
Rural Development Department, Government of Bihar

भावभीनी श्रद्धांजलि..🙏एक और साथी हमें समय से पहले छोड़कर चले गए। यह समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। समझ नहीं आता ...
29/07/2026

भावभीनी श्रद्धांजलि..🙏

एक और साथी हमें समय से पहले छोड़कर चले गए। यह समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। समझ नहीं आता कि अब उनके परिवार का जीवन आगे कैसे चलेगा।

ऐसी अप्रत्याशित दुर्घटना किसी भी परियोजना कर्मी के साथ हो सकती है। इसलिए हमें अपने कार्य के साथ-साथ सुरक्षा और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता का भी सदैव ध्यान रखना चाहिए। अनुकम्पा प्रक्रिया के लिए सामुहिक प्रयास आवश्यक हैं l

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏 Voiceof Jeevika Staff

25/07/2026

आखिर धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा.. ये होती हैं आंदोलन की ताकत..
💪✊🤘✌️✊

25/07/2026

जीविका के डायरेक्टर आएं दिन VC में कर्मियों को धमकी देते हैं... सब रिकॉर्डिंग हो रहा हैं l
Voiceof Jeevika Staff

24/07/2026

जीविका के घूसखोर/ बदतमीज डायरेक्टर को हटवाने के लिए हमलोग को प्रयास करना चाहिए.. सिस्टम का सत्यानाश कर रहा हैं l

20 वर्षों से जीविका कर्मियों द्वारा समृद्ध बिहार के सपनों को साकार कर रहें हैं ये स्वयं माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat C...
21/07/2026

20 वर्षों से जीविका कर्मियों द्वारा समृद्ध बिहार के सपनों को साकार कर रहें हैं ये स्वयं माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी, बिहार सरकार द्वारा कहा जा रहा हैं, अब तो राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाएं l

आज दिनांक 21 जुलाई 2026, मंगलवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhar जी के कर-कमलों द्वारा बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत प्रखंड स्तरीय विभिन्न पदों पर नव-चयनित 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार, श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार, श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव, बिहार, श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार, श्री मिहिर कुमार सिंह, प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, श्री पंकज कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री हिमांशु शर्मा, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।


JEEVIKA Bihar Voiceof Jeevika Staff Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Shrawon kumar Rural Development Department, Government of Bihar Ministry of Rural Development, Government of India Nitin Nabin

21/07/2026

CEO & Director पर राजनैतिक दबाव..

बांकीपुर उप-चुनाव से पूर्व शहरी CRP का होगा कल्याण..

24/06/2026

जीविका परियोजना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यदि किसी कर्मी, कैडर या दीदी के द्वारा वित्तीय अनियमितता में संलिप्त होने के ठोस प्रमाण उपलब्ध हैं, तो केवल आरोप लगाने के बजाय कृपया प्रमाणित दस्तावेज, तथ्य एवं साक्ष्य उचित माध्यम से साझा करें।

गलत करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ईमानदार कर्मियों, कैडरों और दीदियों की मेहनत एवं जीविका मिशन की छवि प्रभावित न हो।

सत्य, प्रमाण और पारदर्शिता के साथ ही व्यवस्था मजबूत होगी। 🤝
JEEVIKA Bihar Voiceof Jeevika Staff Jeevikastaffsangh Bihar

आदरणीय CEO साहब को गृह जिला स्थानांतरण के निर्णय करने हेतु हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद।👏👏 आपने हजारों परिवारों...
29/05/2026

आदरणीय CEO साहब को गृह जिला स्थानांतरण के निर्णय करने हेतु हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद।👏👏
आपने हजारों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का कार्य किया है। जीविका के 20 वर्षों के इतिहास में आपका यह निर्णय स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकेगा। 🙏🌹

जो भाई-बहन स्थानांतरित होकर अपने गृह जिला पहुंच चुके हैं, उन्हें दिल से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका यह नया सफर सुख, सम्मान और परिवार के साथ खुशियों से भरा हो। 🌺

और जो साथी अभी भी इंतजार में हैं, उनके लिए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि बहुत जल्द उन्हें भी अपने गृह जिले में सेवा करने का अवसर मिले। 🙏

आज जब गृह जिला स्थानांतरण का सपना पूरा हो रहा है, तो यह केवल एक ट्रांसफर नहीं, बल्कि उन अनगिनत आंसुओं, संघर्षों, इंतजार और उम्मीदों की जीत है। ❤️

करीब 20 वर्षों से अपने परिवार, अपने बच्चों, अपने माता-पिता और अपने गृह जिले से दूर रहकर हजारों जीविका कर्मियों ने संगठन के लिए दिन-रात मेहनत की।
किसी ने बच्चों का बचपन खो दिया,
किसी ने बूढ़े माता-पिता की सेवा का समय,
तो किसी ने अपने सुख-दुख, त्योहार और पारिवारिक पल सिर्फ इसलिए छोड़ दिए ताकि संगठन आगे बढ़ सके। 😔

किसी ने सच ही कहा है — "किसी दिन वर्षों का संघर्ष बहुत खूबसूरत तरीके से आपसे मिलेगा..." ❤️

जब बूंद-बूंद पानी लगातार किसी पत्थर पर गिरता रहता है,
तो एक दिन वही कठोर पत्थर भी टूट जाता है। ठीक उसी तरह जीविका कर्मियों का वर्षों पुराना संघर्ष, त्याग, समर्पण और धैर्य आखिरकार रंग लाया। 🌸

यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस जीविका कर्मी की है जिसने वर्षों तक धैर्य रखा, आवाज उठाई, उम्मीद नहीं छोड़ी और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी। जीविका कर्मियों के इन 20 वर्षों के संघर्ष, परिश्रम, त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। ✨

"संघर्ष जितना लंबा होता है,
जीत उतनी ही खूबसूरत होती है..." ❤️

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JEEWA Bihar- Jeevika Employee Empowerment & Welfare Association of Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share