27/09/2026
आज जेनिथ सोशल फाउंडेशन के द्वारा जमुई के सोनो प्रखंड के बटिया स्थित खेल मैदान में RUNNING CHAMPIONSHIP का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के जमुई जिला महासचिव पियुष बरनवाल, उपाध्यक्ष सह राज्यस्तरीय धावक किशोर हेंब्रम, सचिव दीपक यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष गोरेलाल गुप्ता, बजरंगी कुमार, राजु कुमार एवं सत्यम कुमार गोलू सहित अन्य सदस्य, शिक्षक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, नकद पुरस्कार, कलम एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले अतिथियों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें सही मंच और दिशा देने की जरूरत है।
संस्था खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं खेल प्रतियोगिता अभियान आयोजन पूरी मजबूती के साथ कर रही हैं।
यह सब कार्यक्रम संस्था के संस्थापक सह अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मो. जाबीर अंसारी जी के दिशा निर्देश ओर देख रेख में सम्पन्न होती है।