AIYF Bihar State

AIYF Bihar State All India Youth Federation, Bihar

आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
26/08/2026

आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

26/08/2026
छात्र-युवाओं की ऐतिहासिक हुंकार: मुख्यमंत्री का घेराव!आज, 04 अगस्त 2026 को सड़कों ने छात्रों और युवाओं का एक अभूतपूर्व स...
04/08/2026

छात्र-युवाओं की ऐतिहासिक हुंकार: मुख्यमंत्री का घेराव!

आज, 04 अगस्त 2026 को सड़कों ने छात्रों और युवाओं का एक अभूतपूर्व सैलाब देखा! ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) समेत 14 छात्र-युवा संगठनों के संयुक्त आह्वान पर, हजारों युवाओं ने एकजुट होकर सरकार की नींद तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री का जोरदार घेराव किया। ✊🔥
हमारी आवाज दबने वाली नहीं है! सरकार को हमारी इन प्रमुख मांगों पर तुरंत ठोस कदम उठाने ही होंगे:
💥 हमारी प्रमुख मांगें:

1. सिवान गोलीकांड पर न्याय: सिवान में निहत्थे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कायरतापूर्ण फायरिंग, जिसमें हमारे 3 साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वह बर्दाश्त के बाहर है। इस घटना के दोषी सिवान SP और DM पर अविलंब और सख्त कार्रवाई हो!

2. शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करो: सभी रिक्त पदों पर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की तुरंत बहाली की जाए। हमें कागजी वादे नहीं, नियुक्ति पत्र चाहिए!
3. खाली सरकारी पद तुरंत भरें: सभी सरकारी विभागों में सालों से धूल फांक रहे खाली पदों को अविलंब भरा जाए और दर-दर भटक रहे बेरोजगार युवाओं को पक्का रोजगार दिया जाए।

4. शिक्षण संस्थानों का भगवाकरण बंद हो: विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक अखाड़ा बनाना और उनका भगवाकरण करना तुरंत बंद किया जाए। शिक्षा बचाओ!

🤝 सचिवालय में प्रतिनिधिमंडल की सार्थक वार्ता
महा-घेराव के दबाव में, 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री कार्यालय से वार्ता के लिए बुलाया गया। सचिवालय में संयुक्त सचिव श्री मनोज कुमार के साथ हमारी एक सार्थक वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने हमारी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन पर अविलंब आगे की कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र-युवा नेता:
मो. गयासुद्दीन – राज्य सचिव, AIYF
अमीन हमज़ा – राज्य सचिव, AISF
देवदत्त कुमार – राज्य सचिव, SFI
शर्मा – राज्य सचिव, DYFI
संस्कार राय – NSUI
जन्मेजय कुमार – यूथ कांग्रेस
विक्रांत राय – SSAI
सूरज कुमार यादव – अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा

यह तो सिर्फ एक झांकी है! युवा अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक हमारी ये जायज मांगें पूरी तरह से लागू नहीं होतीं, छात्रों और युवाओं का यह जन-संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक इसी तरह जारी रहेगा!

🔥 इंकलाब जिंदाबाद!
✊ छात्र-युवा एकता जिंदाबाद!

28 जुलाई 2026 को, राज्य के 14 छात्र और युवा संगठनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पटना के मेदांता अस्पताल का दौरा किया।...
28/07/2026

28 जुलाई 2026 को, राज्य के 14 छात्र और युवा संगठनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पटना के मेदांता अस्पताल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सिवान जिले में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए साथी आकाश कुमार से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही, उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
​इस एकजुटता और संघर्ष के समय में, प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से ये साथी शामिल थे:
​रौशन कुमार सिंहा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIYF)
​मनोज चंद्रवंशी (राष्ट्रीय प्रतिनिधि, DYFI)
मो. गयासुद्दीन (राज्य सचिव AIYF)
​सुधीर कुमार (राज्याध्यक्ष, AISF)
​देवदत कुमार (राज्य सचिव, SFI)
​हम सभी युवा और छात्र संगठन आकाश के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी आवाज़ को गोलियों से नहीं दबाया जा सकता। हम इस पुलिसिया दमन की कड़ी निंदा करते हैं और आकाश के लिए न्याय की मांग करते हैं!

​छात्र-युवा एकता जिंदाबाद!

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन, के द्वारा विभिन्न जिलों में दिल्ली, पटना, बेगूसराय ,जहानाबाद में पुलिस बर्बरता के खिलाफ केन्द्रीय...
24/07/2026

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन, के द्वारा विभिन्न जिलों में दिल्ली, पटना, बेगूसराय ,जहानाबाद में पुलिस बर्बरता के खिलाफ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर बिहार के बेतिया, गया, अररिया, मधेपुरा, मधुबनी, सीतामढ़ी , मुंगेर सहित कई जिलों में प्रतिरोध मार्च, पुतला दहन आयोजित किया गया।

20/07/2026

संसद मार्च

20/07/2026

दिल्ली संसद मार्च

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIYF Bihar State posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share