Web Journalists' Association of India.

Web Journalists' Association of India. WEB JOURNALISTS’ ASSOCIATION OF INDIA (WJAI) is a nation- wide association of Web Journalists to p

Happy Independence Day
14/08/2026

Happy Independence Day

23/07/2026

बुधवार को राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों पर हमला और दुर्व्यवहार के विरोध में Web Journalists' Association of India. बिहार कमिटी के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए पटना साहिब के माननीय विधायक और भारतीय जनता पार्टी के सचेतक Ratnesh Kushwaha ने पत्रकारों के मुद्दों को सदन में उठाया। ज्ञापन बिहार के महासचिव सागर कुमार, कोषाध्यक्ष रत्नेश पांडे आदि ने सौंपा।

WJAI के पश्चिम बंगाल की नई टीम की घोषणा, चंद्रचूड़ अध्यक्ष तो स्वपन रूईदास बने महासचिवपटना/कोलकाता: वेब जर्नलिस्ट्स एसोस...
15/07/2026

WJAI के पश्चिम बंगाल की नई टीम की घोषणा, चंद्रचूड़ अध्यक्ष तो स्वपन रूईदास बने महासचिव

पटना/कोलकाता: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि "पिक्कू" ने पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति की घोषणा की। संगठन को पश्चिम बंगाल में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। घोषित समिति के अनुसार डॉ चंद्रचूर गोस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में शशि गोस्वामी, शेंजुति गोस्वामी एवं संदीपन सरकार को दायित्व सौंपा गया है। महासचिव पद पर स्वपन रूइदास को नियुक्त किया गया है।

सचिव के रूप में अंतरा मित्रा एवं संजय मान्ना, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में श्रीमंत पालित एवं सरोज भट्टाचार्जी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय सचिव के पद पर डॉ देबब्रत दत्ता तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्णा चंद्र देबनाथ को मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तम देबनाथ, समीरन चौधरी, जितेंद्र नाथ गोस्वामी, सोमनाथ हावलादेर, अभिरूप बोस, तरुण कांती मंडल, कुंतल अधिकारी, तपस सरकार, रंजन साहा, निवेदिता राय, सुरजीत चौधरी, डॉ. प्रदीप दास, महादेव गुरिया एवं गणेश घोष को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल समेत पूरी राष्ट्रीय कमिटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पश्चिम बंगाल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, वेब पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
03/05/2026

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

30/01/2026

WMS 2025 - सिर्फ कंटेंट बनाना नहीं, संपर्क संवाद और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ना ही चुनौती - Sanjay Dwivedi

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया   के सदस्य और बिहार विधानसभा में प्रेस सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य श्री Ravikant...
28/01/2026

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य और बिहार विधानसभा में प्रेस सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य श्री Ravikant Kashyap जी की आज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Anand Kaushal जी तथा महासचिव श्री Madhup Mani Pikku जी से मुलाकात हुई।
संस्था की तरफ से श्री रविकांत जी को बिहार विधानसभा में प्रेस सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत होने पर संस्था की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 💐

कोलकाता में आज वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय महासचिव Madhup Mani Pikku  जी के साथ पश्चिम बंगाल ...
26/01/2026

कोलकाता में आज वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय महासचिव Madhup Mani Pikku जी के साथ पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष Chandrachur Goswami जी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आशुतोष मजूमदार जी, अनामिका मोंडल जी एवं सौम्या जी की आज एक बेहतरीन और सकारात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में बंगाल में संगठन का व्यापक और प्रभावी विस्तार देखने को मिलेगा।






#वेबजर्नलिस्ट्स

23/01/2026

WMS 2025: आज के समय में डिजिटल मीडिया ही है मेन स्ट्रीम, लगातार बढ़ रही विश्वसनीयता - ब्रजेश सिंह

21/01/2026

WMS 2025: खबर किसी के खिलाफ लिखी नहीं जाती, वह खुद हो जाती है -कुमार जितेंद्र ज्योति

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Web Journalists' Association of India. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Web Journalists' Association of India.:

Shortcuts

Share