20/08/2026
सिवान वाले मामले पर एक खास समाज के लोग खूब हंगामा कर रहे थे और लगातार अपनी आवाज उठा रहे थे। लेकिन अब समस्तीपुर के इस मामले पर उन्हीं लोगों की आवाज बिल्कुल सुनाई नहीं दे रही है क्योंकि गूंगे और बहरे हो गए है...
समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय राम को खेत में काम नहीं करने की वजह से बेल के पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं,चप्पल पर थूककर उन्हें चटवाया गया।
इस मामले में राजीव कुमार सिंह, अर्जित सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, वीर भारती सिंह, विनोद कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह के नाम सामने आए हैं। ये सभी वैशाली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बालिगांव के रहने वाले है।
क्या दलित समाज किसी का गुलाम है?
क्या दलित सवर्ण समाज का बंधुआ मजदूर है?
क्या किसी इंसान को इस तरह पेड़ से बांधकर पीटने और बेइज्जत करने का हक किसी को भी है?
सिवान में आवाज उठाना सही था, तो समस्तीपुर में दलित समाज के साथ हुई इतनी बड़ी घटना पर चुप्पी क्यों?
Bihar Police से हमारी प्रमुख मांगें -
हमारी मांग है कि विजय राम के साथ हुई इस अमानवीय घटना को गंभीरता से लिया जाए और—
1. - पूरे मामले की निष्पक्ष एवं बिना किसी दबाव के जांच कराई जाए।
2. - घटना में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
3. - दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
4. - पीड़ित विजय राम और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाए, ताकि उन्हें किसी तरह का दबाव या धमकी न मिले।
5. - पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता और मुआवजा दिया जाए।
6. - मामले की त्वरित सुनवाई कराकर पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।
7. - किसी भी आरोपी को उसके जाति, पहचान या प्रभाव के कारण बचाने की कोशिश न की जाए।
हम साफ कहना चाहते हैं—कानून सबके लिए बराबर है। किसी भी इंसान को जाति के नाम पर अपमानित करने, मारपीट करने या बंधुआ मजदूर की तरह रखने का अधिकार किसी को नहीं है।
विजय राम को न्याय मिले, दोषियों पर कार्रवाई हो।
Samrat Choudhary
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram
BHIM ARMY
Chandra Shekhar Aazad
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY
Kamal Singh Walia बाहुबली
Amar Jyoti