Abhilasha Jyoti Foundation

Abhilasha Jyoti Foundation Abhilasha Jyoti Foundation is an NGO registered under society registration act 21,1860, dedicated to social causes.

हरियाली- जीवन में खुशहाली ।  पौधारोपण के लिए अनुकूल मौसम । अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव...
14/07/2026

हरियाली- जीवन में खुशहाली । पौधारोपण के लिए अनुकूल मौसम । अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा, सदस्या श्रीमती शालिनी एवं सदस्य श्री गिरीश नारायण सिंह के द्वारा 12 जुलाई 2026 को कैलाश पैलेस परिसर में पौधारोपण किया गया । फाउंडेशन के द्वारा इस परिसर में पूर्व में लगाए पौधे बड़े हो चुके हैं । अब मिट्टी वाली जगह की अनुपलब्धता के कारण प्लास्टिक बैग एवं गमला में पौधे लगाना पड़ा है ।

अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा एवं उप सचिव श्री अमित कुमार सिंह के साथ अपने पैतृक गांव क...
30/06/2026

अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा एवं उप सचिव श्री अमित कुमार सिंह के साथ अपने पैतृक गांव कोटवाँ जाकर राजकीय मध्य विद्यालय कोटवाँ, गोपालगंज के 5 छात्र-छात्राओं को दि• 29 जून 2026 को अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की ओर से ₹25000/-( पच्चीस हजार)छात्रवृति की राशि ( प्रत्येक को प्रतिमाह ₹1000/- पांच माह की राशि एक साथ) प्रदान की गई। साथ ही, अपने अग्रज स्वर्गीय विपिन बिहारी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि के साथ निर्धन, जरूरतमंद ग्रामीणों को अन्न , धन और वस्त्र दिये गए तथा उनकी स्मृति में पौधारोपण किया गया ।

अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस , 5 जून 2026 को  वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण विषय पर केन्द्रित...
06/06/2026

अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस , 5 जून 2026 को वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण विषय पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन हथुआ राज ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय, मंदिरी ,पटना के प्रांगण में *बी फौर नेशन* के सहयोग से किया गया । 70 से अधिक बालक- बालिकाओं के बीच पर्यावरण पर आधारित *चित्र* प्रतियोगिता , *नारा ( slogan)* प्रतियोगिता तथा *अपशिष्ट वस्तुओं का पुनर्प्रयोग* प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । पर्यावरण संरक्षण की तथा वृक्षारोपण की आवश्यकता बताते हुए प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये गए।
उक्त अवसर पर अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्षा ज्योति श्रीवास्तवा , सचिव आनन्द बिहारी प्रसाद, डा• पूनम आनन्द तथा उप सचिव अमित कुमार सिंह की सक्रिय उपस्थिति के साथ ही बड़ी संख्या में बालक- बालिका तथा *बी फौर नेशन*, *वीरांगना* तथा *इनर ह्वील* संस्था के सदस्यों की भी उत्साह पूर्ण उपस्थिति रही ।

11 अप्रिल 2026  को बालिका सशक्तिकरण पर केन्द्रित अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन का उद्देश्यपूर्ण वार्षिकोत्सव सुसम्पन्न  ।   --...
13/04/2026

11 अप्रिल 2026 को बालिका सशक्तिकरण पर केन्द्रित अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन का उद्देश्यपूर्ण वार्षिकोत्सव सुसम्पन्न ।
-------------------------****------------------------------
11 अप्रिल 2026 को अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन का बालिका सशक्तिकरण को समर्पित वार्षिकोत्सव का आयोजन बिहार इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार मे किया गया। यह कार्यक्रम बालिकाओं का, बालिकाओं के लिए, बालिकाओं के द्वारा आयोजित था ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मिहिर कुमार सिंह, भा• प्र• से• विकास आयुक्त, बिहार, श्रीमती हरजोत कौर , भा•प्र• से• ,अध्यक्ष, राजस्व पर्षद , बिहार, डा• अनिल सुलभ, अध्यक्ष, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन , श्री राम लाल खेतान, अध्यक्ष, बिहार इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन, श्री अरुण अग्रवाल, मार्गदर्शक ,अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन , श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा ,अध्यक्ष ,अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के साथ ही नारी गुंजन, रेनबो होम्स तथा आशा दीप ( प्रत्येक की एक- एक ) की बालिकाओं के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की सदस्या श्रीमती आशा अग्रवाल के द्वारा संस्था के उद्देश्य, गतिविधि तथा आज के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई । श्रीमती हरजोत कौर ने अत्यंत प्रभावकारी, प्रेरणास्पद संबोधन में बालिकाओं को गुण सम्पन्न होने तथा आत्मा निर्भरता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री मिहिर कुमार सिंह ने बालिकाओं के लिए ऐसे आयोजनों के महत्व को बताते हुए आत्म विश्वास के साथ अपने लक्ष्य की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। डा• अनिल सुलभ ने अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की सार्थक गतिविधियों की सराहना करते हुए बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला । अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती मीरा श्रीवास्तवा की रचना *चिन चिन चिडिया* का लोकार्पण किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन शिवानी गौड़ तथा संयोजन शालिनी के द्वारा किया गया।
उद्घाटन के बाद कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित हुआ । प्रथम सत्र सांस्कृतिक सत्र था जिसमें अभिवंचित वर्ग की बालिकाओं की संस्था नारी गुंजन एवं रेनबो होम्स तथा मूक- बधिर की संस्था आशा दीप की बालिकाओं के द्वारा उत्कृष्ट लघु नाटिका, नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये गये।
दूसरे सत्र में बालिका विमर्श का आयोजन किया गया जो अत्यंत सार्थक एवं प्रभावकारी था । उज्जैनी , तृषा तथा अपेक्षा ने अपने मन की बात रखी । इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच एक सार्थक संवाद का आयोजन किया गया। एक पक्ष महिलाएँ थीं जो बीते कल की बालिका थी और दूसरा पक्ष बालिकाएं थीं जो आने वाले कल की महिलाएं होंगी । महिलाओं की ओर से श्रीमती विभा रानी श्रीवास्तव , श्रीमती अनिता राकेश ,श्रीमती जयन्ती झा तथा श्रीमती खुशबू थीं। वहीं बालिकाओं का प्रतिनिधित्व आकांक्षा, कृतिका , श्रिया और काजल ने किया । । इसके बाद तृतीय सत्र *विविधा* कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक एक स्कीट , नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। पटना वीमेन्स कॉलेज, आई• टी• आई • दीघाघाट, उल्लास फाउंडेशन, ट्री हाऊस, मदर इंडिया एकेडेमी, बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल, गैलैक्सी इन्टरनेशनल स्कूल इत्यादि की छात्राओं के द्वारा स्कीट , गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई। दरमंगा से आई एक नन्ही छात्रा संप्रज्ञा सुरभि द्वारा स्वरचित कविता का पाठ किया गया । इसके साथ ही बालिकाओं के द्वारा सुन्दर, कल्पनाशील उत्कृष्ट पेन्टिंग प्रदर्शित की गई ।
कार्यक्रम का चौथा और अंतिम सत्र था -- सम्मान और पुरस्कार वितरण का । इस सत्र में श्री लोकेश कुमार सिंह, भा• प्र• से• सचिव , स्वास्थ्य विभाग, बिहार, श्रीमती रचना पाटिल, भा• प्र• से• , सचिव, वित्त विभाग ने अपने संबोधन में बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया । श्रीमती रचना पाटिल ने बालिकाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित एवं संघर्षशील होने तथा सही निर्णय लेने का सुझाव दिया ।
विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि/ योगदान के लिए चार बालिकाओं ( 1/ प्रांजलि राज 2/ ज्ञानवी 3/ दिशा तथा 4/ नीहारिका) को सम्मानित किया गया । सभी प्रतिभागी ( 150 से अधिक ) बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
कुल मिलाकर कार्यक्रम अत्यंत सार्थक, मनोरंजक एवं उद्देश्यपूर्ण रहा।

दि• 17 फरवरी 2026 को  अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के द्वारा भव्य *कवयित्री काव्य गोष्ठी * का आयोजन  - मजिस्ट्रेट कालोनी मेन ...
20/02/2026

दि• 17 फरवरी 2026 को अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के द्वारा भव्य *कवयित्री काव्य गोष्ठी * का आयोजन - मजिस्ट्रेट कालोनी मेन रोड के निकट कैलाश पैलेस में ।
--------------------------- 11 कवयित्रियाँ के द्वारा उत्कृष्ट कविता पाठ किया गया । डा• पुष्पा जमुआर, श्रीमती गार्गी राय , श्रीमती सीमा रानी , श्रीमती आशा रघुदेव, श्रीमती उर्मिला वर्मा , श्रीमती खुशबू , श्रीमती राज कान्ता राज , श्रीमती प्रेम लता सिंह, डा• पूनम देवा , श्रीमती मीरा श्रीवास्तवा एवं डा• पूनम आनन्द के द्वारा एक से बढ़कर एक सुन्दर कविताएँ प्रस्तुत की गई । कवयित्रियाँ ने बसंत से जुड़ी अपनी कविताओं से माहौल को बासंती बना दिया , वहीं होली से जुड़ी कविताओं ने इसमें रंग और मस्ती भर दी । कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती विभा रानी श्रीवास्तव के द्वारा किया गया । काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डा• पूनम आनन्द के द्वारा की गई द्वारा तथा संचालन श्रीमती गार्गी राय के द्वारा । कार्यक्रम की संयोजिका थी- संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती मीरा श्रीवास्तवा एवं सदस्या शालिनी । संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा एवं सदस्या श्रीमती संगीता दास, श्रीमती रश्मि सिन्हा , श्रीमती शशिकला, श्रीमती अमृता वर्मा तथा शालिनी के द्वारा कवयित्रियाँ को सम्मान पत्र तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । होली पूर्व मिलन के रूप में रंग- अबीर के आदान प्रदान के साथ खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम का समापन मीरा श्रीवास्तवा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात हुआ ।

अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा के साथ(20 जनवरी 2026 2025 को) अपने पैतृक गांव कोटवां ,गोप...
24/01/2026

अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा के साथ(20 जनवरी 2026 2025 को) अपने पैतृक गांव कोटवां ,गोपालगंज जाकर राजकीय मध्य विद्यालय, कोटवां के 5 छात्र-छात्राओं को अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की ओर से मासिक छात्रवृत्ति की राशि कुल ₹5,000/- ( जनवरी माह का - प्रत्येक को ₹1000/-) प्रदान की गई तथा उन्हें और अच्छा करने के लिए मोटिवेट किया गया ।

दि•14 जनवरी 2026 को जमनालाल बजाज एवार्ड से सम्मानित पद्मश्री सुधा वर्गीज द्वारा संचालित अभिवंचित समाज की बालिकाओं की संस...
18/01/2026

दि•14 जनवरी 2026 को जमनालाल बजाज एवार्ड से सम्मानित पद्मश्री सुधा वर्गीज द्वारा संचालित अभिवंचित समाज की बालिकाओं की संस्था *" नारी गुंजन*" में दो घंटे -- "अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन" की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा, उपसचिव श्री अमित कुमार सिंह एवं कार्यकारिणी की सदस्या श्रीमती सविता ओझा के साथ ।
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी *अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन* के द्वारा 150 बालिकाओं के लिए चूड़ा, गुड़, लाई , तिलकूट इत्यादि उपलब्ध कराने के साथ ही पढ़ाई, थोड़ी मस्ती एवं उनका मोटीवेशन। उनके ज्ञान का स्तर तथा पढ़ाई में उनकी रूचि देखकर उनको यथासंभव शैक्षणिक सहयोग का आश्वासन। ज्ञान भी , मुस्कान भी ।

कल  ( 7/01/2026 को ) लगभग 9 बजे रात में अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा , श्रीमती शशिकला तथा श्री ...
08/01/2026

कल ( 7/01/2026 को ) लगभग 9 बजे रात में अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा , श्रीमती शशिकला तथा श्री गिरीश नारायण सिंह के द्वारा दीघा की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में कम्बल का वितरण । सर्द रात में भीड़ इतनी लग गई कि कम्बल कम पड़ गये ।

इस हाड़ कंपकपाती ढंड में अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के द्वारा कुछ जरूरतमंदों को राहत देने का छोटा प्रयास  ।     3 जनवरी 202...
07/01/2026

इस हाड़ कंपकपाती ढंड में अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के द्वारा कुछ जरूरतमंदों को राहत देने का छोटा प्रयास ।
3 जनवरी 2026 को अभिलाषा ज्योति फ़ाउंडेशन के उपसचिव श्री अमित कुमार सिंह की माँ की पुण्यतिथि पर उनके आदिवासी कालोनी , गुलजार बाग स्थित आवास पर अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन की ओर से 20 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को नये ऊनी शाल तथा कुछ पुरुषों को कम्बल दिये गए।
बिस्कोमान गोलम्बर ,गायघाट के निकट
" है तो दे जायें , नहीं है तो ले जायें " अपील के साथ "नेकी की दीवार" का शुभारंभ किया गया जहाँ जरूरतमंदों के लिए स्वेटर, कोट, शर्ट, पैन्ट इत्यादि उपलब्ध कराये गये ।

इस हाड़ कंपकपाती ठंडक में आज 25 दिसम्बर2025 को  आई • टी•,आई•  दीघाघाट के प्रवेश द्वार पर  **है तो देजायें , नहीं है तो ल...
26/12/2025

इस हाड़ कंपकपाती ठंडक में आज 25 दिसम्बर2025 को आई • टी•,आई• दीघाघाट के प्रवेश द्वार पर **है तो देजायें , नहीं है तो ले जायें ** अपील के साथ अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के द्वारा स्थापित *नेकी की दीवार* पर कपड़े/ गर्म कपड़े- स्वेटर , कोट , जैकेट , शाल , ऊनी गाउन इत्यादि लटकाए गये । तीन पारी में लटकाए गये लगभग 60 कपड़े 20मिनट के अन्दर जरूरतमंदों के द्वारा ले लिए गए।

Address

401, Kailash Palace, Jagriti Nagar, Near Magistrate Colony Main Road, PO/B V College
Patna
800014

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhilasha Jyoti Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share