अमित विक्रम - युवाओं की आवाज़

  • Home
  • India
  • Patna
  • अमित विक्रम - युवाओं की आवाज़

अमित विक्रम - युवाओं की आवाज़ युवाओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्षरत

13/06/2026

अंग प्रदेश की गौरव गाथा!!

TRE 3.0 में झारखंड के युवाओं द्वारा फर्जी जातीय आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के संबंध में हमने बिहार लोक सेव...
13/06/2026

TRE 3.0 में झारखंड के युवाओं द्वारा फर्जी जातीय आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के संबंध में हमने बिहार लोक सेवा आयोग में RTI करवाया था जिसका जवाब आया है कि सूचना BPSC के पास नहीं है शिक्षा विभाग से सूचना ली जाए। इस पर गहन कानूनी सलाह लेने के बाद हमने शिक्षा विभाग को भी RTI कर दिया है। इसके बाद भी जवाब नहीं आया तो हाईकोर्ट में PIL किया जाएगा।

लड़ाई लंबी है लेकिन जीत जरूर मिलेगी। सभी फर्जी जातीय/आवासीय प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले लोगों को नौकरी छोड़ना ही पड़ेगा।

गोपालगंज!!
11/06/2026

गोपालगंज!!

11/06/2026
गलत दस्तावेजों के आधार कंप्यूटर शिक्षक बनने वालों को किशनगंज जिले में नोटिस! जल्द ही ऐसा नोटिस गलत जातीय और आवासीय प्रमा...
21/05/2026

गलत दस्तावेजों के आधार कंप्यूटर शिक्षक बनने वालों को किशनगंज जिले में नोटिस! जल्द ही ऐसा नोटिस गलत जातीय और आवासीय प्रमाणपत्र वालों को भी मिलेगा!

16/05/2026
बांका और भागलपुर के शिक्षा पदाधिकारी फर्जी शिक्षकों को बचाने में लगे हुए हैं। जो फर्जी साबित हो चुका है उसे अब तक सेवा म...
16/05/2026

बांका और भागलपुर के शिक्षा पदाधिकारी फर्जी शिक्षकों को बचाने में लगे हुए हैं। जो फर्जी साबित हो चुका है उसे अब तक सेवा मुक्त नहीं किया है और RTI का जवाब भी नहीं दे रहे हैं। आखिर कब तक बचेंगे फर्जीवाड़ा करने वाले!

10/05/2026

कुछ लोग मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगाकर मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन आप आश्वस्त रहिए। फर्जियों से कोई समझौता नहीं होगा!!

12 साल नौकरी करने के बाद फर्जी शिक्षकों पर हो रही है कार्रवाई! जो भी फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हासिल करेंगे...उन...
10/05/2026

12 साल नौकरी करने के बाद फर्जी शिक्षकों पर हो रही है कार्रवाई! जो भी फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हासिल करेंगे...उन्हें आज न कल जाना ही पड़ेगा!!

29/04/2026

DEAR INFORMERS, सूचना देने वाले सभी गोड्डा निवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद. आप निश्चिंत रहिए कि आपकी पहचान भी गोपनीय रहेगी और जिन पर अपने कार्रवाई के लिए लिखा है उन पर कार्रवाई भी अवश्य होगी.

फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक जो बन चुके हैं उनको हटाने की प्रक्रिया लंबी होती है अमूमन एक फर्जी शिक्षक को हटाने में कम से कम 6 महीने का समय लग जाता है क्योंकि किसी को हटवाने के लिए सबसे पहले उसके प्रमाण पत्रों पर शिक्षा विभाग, बिहार में RTI करना पड़ता है. उस RTI के तथ्यों के आधार पर फिर झारखंड में RTI करना पड़ता है. दोनों जगह से प्राप्त जानकारी के आधार पर फिर शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज करना पड़ता है.

इन सब प्रक्रिया में 6 महीने से ऊपर का समय लग जाता है. लेकिन कार्रवाई जरूर होती है. अभी धोरैया और सन्हौला से फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने वाले कुल 58 + 4 यानि कुल 62 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की सूची हमने मांगी है. इसके बाद उनके दस्तावेजों का सत्यापन झारखंड से भी करवाया जाएगा. तब सभी सबूत के आधार पर इनको बर्खास्त करने के लिए शिक्षा विभाग बिहार सरकार को लिखा जाएगा.

हम इतने साक्ष्य जुटा लेना चाहते हैं इसके बाद उनके बचने का कोई रास्ता ना बचे. इसलिए समय लग रहा है.

अमित विक्रम
8809821470
[email protected]

Address

Patna

Telephone

+918809821470

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अमित विक्रम - युवाओं की आवाज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अमित विक्रम - युवाओं की आवाज़:

Share