Nmops,Bihar

Nmops,Bihar पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आँदोलन, बिहार

---*प्रेस विज्ञप्ति* *विषय: गांधी जयंती के दिन पुरानी पेंशन की बहाली हेतु सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए रोहतास जिला टीम द्व...
19/09/2026

---

*प्रेस विज्ञप्ति*

*विषय: गांधी जयंती के दिन पुरानी पेंशन की बहाली हेतु सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए रोहतास जिला टीम द्वारा बैठक किया गया*

*बिक्रमगंज,रोहतास,
19/09/2026*

एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बिहार राज्य में बहाल कराने के लिए दिनांक 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बिहार राज्य और केंद्र के कर्मियों द्वारा पेंशन सत्याग्रह किए जाने के तैयारी के लिए बैठक किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता *वरुण पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, NMOPS बिहार* ने की तथा साथ में प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र प्रकाश मौजूद रहें.

बैठक में *रेलवे विभाग,बिहार राज्य अराजपत्रित प्राथमिक शिक्षक संघ, 34540 शिक्षक संघ, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, BPSC शिक्षक संघ, स्वास्थ्य सेवा संघ, कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर संघ, बिजली संघ, नगर निगम संघ, बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कर्मीगण शामिल हुए। इस बैठक में लगभग * 100 से अधिक* शिक्षक/कर्मी प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन NMOPS, रोहतास इकाई के विकाश कुमार एवं भास्कर कुमार
द्वारा किया गया।

*बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए:*
1. प्रदेश टीम के आह्वान पर 27 सितंबर, 2026 को पटना में राज्य स्तरीय बैठक आहूत की जाएगी जिसमें प्रत्येक जिले से सभी विभागों के प्रतिनिधि सहित NPS कर्मी और जिला के पदाधिकारीगण शामिल होंगे।
2. *02 अक्टूबर, 2026* को गांधी जयंती के अवसर पर रोहतास जिला में गांधी प्रतिमा के समक्ष *पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम "* किया जाएगा।
3. सभी विभागों के प्रतिनिधिगणों से समन्वय स्थापित कर NMOPS द्वारा जिला टीम का पुनर्गठन किया जाएगा।
4. IT CELL के मदद से SOCIAL MEDIA पर NMOPS के द्वारा किए जा रहे प्रयास को प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।
5. पम्पलेट के माध्यम से कर्मियों के बीच *NPS/OPS/UPS में अंतर* बताकर उन्हें OPS के प्रति जागरूक किया जाएगा।
6. ⁠प्रखंड में NMOPS के पदाधिकारियों का दौरा भी किया जाएगा, ताकि जिलों में सक्रियता बढ़ाई जा सके।

बैठक में राज्य के सभी कर्मियों द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। उक्त सुझाव पर गंभीरता से अमल करने और पूरे उत्साह के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प कर्मियों द्वारा लिया गया। बैठक में,विद्याभूषण, अंशु कुमार, आशीष पाठक, झगरू प्रसाद,संजय कुमार,राजू कुमार,सुशील सिंह,संजय तिवारी,संतोष कुमार,नीरज कुमार,पिंकी,ममता,अमीर इकबाल,मंजीत सिंह, कृष्णा कुमार विश्वकर्मा, अमित गौरव,अमित गौरव,सहित सैकड़ों कर्मी उपस्थित रहे

*प्रतिलिपि:*
सभी मुख्य संपादक/ब्यूरो चीफ - प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को प्रकाशन/प्रसारण हेतु प्रेषित।

*प्रेषक:*
*NMOPS रोहतास टीम, बिहार*

*धन्यवाद ज्ञापन**BLACK DAY सफल! • 01.09.2026 • सभी NPS कर्मियों, संगठन के पदाधिकारियों तथा सभी संघों के साथियों को दिल स...
02/09/2026

*धन्यवाद ज्ञापन*

*BLACK DAY सफल! • 01.09.2026 • सभी NPS कर्मियों, संगठन के पदाधिकारियों तथा सभी संघों के साथियों को दिल से धन्यवाद*
*आपकी एकता ने दिखा दिया - पुरानी पेंशन हमारा हक है*
*NPS UPS Go Back • OPS Come Back -*

आभार 🙏
*NMOPS Bihar टीम के - प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय - संपर्क: 9334414708*

---*🔥 अपील! अपील!! अपील!!! 🔥**बिहार के सभी शिक्षक-कर्मचारी भाई-बहनों से क्रांतिकारी अपील**NMOPS बिहार टीम के आह्वान पर**...
30/08/2026

---
*🔥 अपील! अपील!! अपील!!! 🔥*

*बिहार के सभी शिक्षक-कर्मचारी भाई-बहनों से क्रांतिकारी अपील*

*NMOPS बिहार टीम के आह्वान पर*

*📅 दिनांक: 01.09.2026, दिन - मंगलवार*
*✊ BLACK DAY - बाजू पर काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध*

*हमारी मांग एक ही है -*

*❌ NPS भारत छोड़ो!*
*❌ UPS भारत छोड़ो!!*
*✅ OPS लागू करो!!!*

*नारा एक ही -*
*"जो OPS की बात करेगा, वो देश में राज करेगा!"*

आप सभी से निवेदन है कि 1 सितंबर को अपने विद्यालय/कार्यालय में काली पट्टी बांधकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और इस पोस्टर को अधिक से अधिक शेयर करें।

*निवेदक -*
NMOPS बिहार टीम*

* ागू_करो *
---

गर्दनीबाग से हुंकार! 📍 पटनाNMOPS बिहार के बैनर तले "NPS भारत छोड़ो महाअभियान"एक ही मांग, एक ही नारा - पुरानी पेंशन बहाल ...
09/08/2026

गर्दनीबाग से हुंकार! 📍 पटना

NMOPS बिहार के बैनर तले "NPS भारत छोड़ो महाअभियान"
एक ही मांग, एक ही नारा - पुरानी पेंशन बहाल करो!

डॉक्टर, नर्स, अभियंता, शिक्षक, सचिवालय कर्मी
सब एक साथ - "पेंशन हमारा हक है, लड़ के लेंगे"

📅 अगला कदम: 01 सितंबर 2026 - ब्लैक डे
काली पट्टी बांधकर विरोध

साथ दो, साथ चलो 💪

09/08/2026

आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को NMOPS बिहार के आह्वान पर
गर्दनीबाग धरना स्थल, पटना में "NPS भारत छोड़ो महाभियान"
का सफल आयोजन किया गया।

बिहार के सचिवालय, बिजली, शिक्षा, अभियंता, सहकारिता
सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लेकर
सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि NPS न कर्मचारी हित में है
न राज्य हित में। 01 सितंबर को पूरे बिहार में ब्लैक डे मनाया जाएगा।

निवेदक: NMOPS बिहार टीम

01/11/2025

*कोई हमसे जीत न पावे बढ़े चलो..✊✊25 नवंबर दिल्ली चलो 🏃🏻 दिल्ली चलो 🏃🏻*

01/11/2025
01/11/2025

*UPS फेल स्कीम क्यो साबीत हो रही हैं?? आईए समझते हैं।*
*✒️✒️✒️थोड़ा समय निकालकर अवश्य पढ़िए*👏👏
*"25 नवंबर दिल्ली चलें,"*
( )
*सावधान.....UPS के समर्थकों से सावधान रहें!!!!*
*कई बार तारीख बढाने के बाद भी कर्मचारी UPS में क्यों नहीं जाना चाहता..? आईए जानते हैं..*
सरकार ने UPS में शामिल होने के लिए अबतक 3 बार तारीख आगे बढा दी, UPS में अबतक 2-3 संशोधन भी कर दिए,
संभवतः इसमें एक और संशोधन किया जाएगा की जिस दिन से VRS उस दिन से पेन्शन.. बावजुद इसके यह फेल ही रहेगी। फिर भी UPS कर्मचारियों को नहीं रास आ रही.. अब तक केवल 3 से 4% कर्मचारियों ने ही UPS को चुना हैं।
*UPS क्यों फेल स्कीम हैं , इसपर नजर डालते हैं-*
*1) कर्मचारी का 10% contribution हड़प करना..*
अतः रिटायरमेंट के बाद कौन कितने साल जीएगा इसपर यह UPS योजना का फायदा निर्भर हैं। मतलब रिटायर्ड कर्मचारी रिटायरमेंट के तुरंत बाद एक दो साल में चल बसे तो उसका जिंदगी भर का 10% contribution तो पहले ही गया और उसकी पत्नी को UPS में जो फैमिली पेन्शन मिलेगी उसमें भी लगभग आधी कटोती हो जाएगी.. उदाहरण के तौर पर मान लो अगर रिटायर्ड पती को अगर UPS में 20,000रु पेन्शन मिलती थी, तो पत्नी को केवल 12,000 रु. फॅमिली पेन्शन मिलेगी..
*2)UPS की फॅमिली पेन्शन और OPS की फॅमिली पेन्शन में अंतर...* OPS की फॅमिली पेन्शन में रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यू पश्चात्य उसके आश्रित पत्नी को अगले 10 साल तक (या कर्मचारी 70 वर्ष आयु पूर्ण करता उस समय तक) उतनी ही फॅमिली पेन्शन मिलती जितनी उसके पती को पेन्शन मिलती थी, अर्थात पती की पेन्शन 20,000रु. थी तो पत्नी को भी 100%( 20,000 रु ) पेन्शन मिलेगी, ना कि 60%..
*3) UPS में सबसे बडी खामी यह है की इसे वेतन आयोग से कनेक्ट नहीं किया हैं,*
अतः OPS में जो बडी पेन्शन बढोतरी हर 10 साल बाद वेतन आयोग में मिलती हैं वह UPS में नहीं हैं। और जिस तरह से DA रेट 2 और 3% मात्र बढ रहे हैं, उससे UPS में केवल DA(DR) देना काफी नहीं हैं। जबकि मंहगाई बढ़ती रहेगी।
*4)OPS में केवल 10 साल की सेवा पर रिटायर्ड (Retirement on superannuation) होने पर भी full 50% पेन्शन मिलती हैं, जबकी UPS में 10 साल सेवा पर केवल मिनीमम पेन्शन हैं, और वो भी कर्मचारी अंशदान हड़प कर के..*
*5) UPS में OPS की तरह 80 साल आयु बाद कर्मचारी को जो विशेष पेन्शन बढोतरी (20% से लेकर 100%) होती हैं, वो UPS में नहीं हैं।*
*6)UPS में आश्रित दिव्यांग बच्चो को पेन्शन का अधिकार नहीं*
OPS में रिटायर्ड कर्मचारी के मृत्यू बाद उसकी पत्नी को और पत्नी के ना रहते हुए उसके दिव्यांग(विकलांग) बच्चो को भी ताउम्र फॅमिली पेन्शन मिलती हैं, साथ ही अगर रिटायर्ड कर्मचारी की डिपेंडेंट विधवा पुत्री हो तो उस विधवा पुत्री को भी ताउम्र पेन्शन मिलती हैं।
इन सब बतो से OPS pure Gold हैं, अतः जो लोग UPS को OPS मान के सोचते हैं कर्मचारी UPS अपना लेंगा तो वो मूर्ख हैं।
*रही बात कर्मचारी NPS में ही क्यों रहना पसंद कर रहे हैं..?*
तो कर्मचारी नहीं जानता की रिटायरमेंट बाद वह कितना जिएगा, आप उससे उसकी जमा पुंजी छीन कर उसे बिना वेतन आयोग वाली 50% पेन्शन दे भी दोंगे तो उसे वह नहीं चाहिए..
*UPS में 60% withdrawal option की चालाकी*
साथ ही सरकारने बडी चालाकी से UPS में जो 60% फायनल withdrawal का option लाया हैं उसमें सबसे बडा झोल यह हैं की 60% Withdrawal केवल Individual Corpus (10%+10 % वाला 20% अंशदान) से होगा ना की 24% वाले NPS corpus से..
और जितना %withdrawal उतनी पेन्शन में कटोती..
मतलब सब कुल मिलाकर कर्मचारी को लूटने की स्कीम हैं UPS..
अतः *OPS से कम कुछ मंजूर नहीं..*
*ठगों से सावधान;* पूरे देश का कर्मचारी जानता है *NMOPS* के संघर्ष के कारण NPS से UPS तक पहुंचे, और जब अच्छा दबाव बनाने की स्थिति बनती है तब कुछ बिचौलिया आंदोलन को कुचलने के लिए भरसक प्रयास करते है या कराया जाता है,आप स्वयं समझदार हैं यदि आपको OPS लेना है तो केवल और केवल *NMOPS* के नेतृत्व पर पूरा जोर लगाना होगा।
*धन्यवाद!!!*
(अपने हक,अधिकार के प्रति जागृत बनिए, 25नवंबर को NMOPS, BIHAR के नेतृत्व में हो रहे देश व्यापी आंदोलन में लाखो की संख्या में शामिल होकर NPS/UPS का विरोध और OPS की मांग करें।👏👏👏👏👏

01/11/2025

चलो दिल्ली 🏃🏃‍♀️🏃🏃‍♀️🏃🏃‍♀️ हाथ की लकीरें नही पैरों के कदम तय करेंगे कि मंजिल कब मिलेगी।

Address

Patna
Patna
800015

Telephone

+919334414708

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nmops,Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nmops,Bihar:

Shortcuts

Share