Awadh Shanti Nikunj

Awadh Shanti Nikunj पूर्वजों तथा माता पिता द्वारा अर्जित संपत्ति को अपने गाँव तथा समाज के श्रेष्ठता के लिए समर्पित

involve in
orphan,
old age home,
primary health cm training center,
school with kaushal Vikas center

" यज्ञ और खुशियों से भरी शाम "         मोतिहारी निवासी " श्री पंकज एवं निवेदिता ठाकुर जी " के नाती और रेलवे में कार्यरत ...
15/02/2026

" यज्ञ और खुशियों से भरी शाम "

मोतिहारी निवासी " श्री पंकज एवं निवेदिता ठाकुर जी " के नाती और रेलवे में कार्यरत " श्री पारितोष सिंह एवं डेंटिस्ट डॉ० इच्छा जी " के चार वर्षीय पुत्र " यज्ञ " का जन्मदिन दिनांक 14 फरवरी को अपने परिवार एवं जानने वाले लोगों के साथ - साथ , ऐसे लोगों के साथ भी मनाया गया , जिन्हें उस समय भोजन की बहुत जरूरत थी! आशीर्वाद में उठे हुए हर हाथ , इस कहानी को बयां कर रहे हैं!
यज्ञ को आज बहुत ही उपहार और आशीर्वाद मिले होंगे , लेकिन इन भूखों के दिलों से निकली हर दुआएं यज्ञ के जीवन को सरल और सफल बनाने में मददगार होगी , ऐसा हमारा विश्वास है!
और अंत में ठाकुर परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद! आपने अपने लोगों के साथ , उन लोगों का भी ध्यान रखा, जिनके ज़िन्दगी में कोई नहीं है! उम्मीद है आपकी ये पहल , और भी बहुत से लोगों को प्रेरित करेगी! यज्ञ को ढ़ेर सारी खुशियां मिले और वो हमेशा खुश और स्वस्थ रहे, इसी प्रार्थना के साथ , सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

" सेवा ज़िन्दगी के बाद भी "            कल दिनांक 6 फरवरी को गौरिया टोली , स्टेशन रोड , पटना , निवासी स्व० विजया देवी , प...
07/02/2026

" सेवा ज़िन्दगी के बाद भी "

कल दिनांक 6 फरवरी को गौरिया टोली , स्टेशन रोड , पटना , निवासी स्व० विजया देवी , पति स्व‌‌‌ ० नरेन्द्र राय के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों द्वारा शांति अन्नपूर्णा रसोई के सहयोग से लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया!
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार दिवंगत आत्मा की याद में किया गया कोई भी पुण्य कार्य , उनके आगे की विकास यात्रा में सहायक होता है, चाहे वर्तमान में वो किसी भी योनि में हों! इन शुभ कार्यों का फल, उन्हें अवश्य प्राप्त होता है, और उन्हें अपने परिवार पर गर्व होता है और उनकी आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त होती रहती है!
इस पुनीत कार्य में स्व ० विजया देवी जी के बड़े पुत्र श्री विकास चन्द्रा एवं पुत्रवधु श्रीमती सुषमा चन्द्रा , छोटे पुत्र श्री प्रभाष चन्द्रा एवं पुत्रवधु श्रीमती वीणा चन्द्रा , पुत्री श्रीमती आरती कुमार एवं दामाद श्री अद्वैत कुमार , पोती श्रीमती वागीशा चन्द्रा एवं दामाद श्री सुधांशु जी , श्रीमती अंजलि चन्द्रा एवं दामाद श्री मयंक जी , पोती सुश्री दिव्या चन्द्रा , सुश्री विदिशा चन्द्रा , नतिनि सुश्री आयुषि अग्रथा , नाती अयन कुमार एवं परनाति सिद्धांत ने सहयोग किया!
आज स्व० विजया देवी जी जहां भी जिस योनि में होंगी, उन्हें आप पर गर्व होता होगा , और उनका आशीर्वाद आप सभी पर हमेशा बना रहेगा! इसी विश्वास के साथ , सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

"  वसुधैव कुटुम्बकम  "           4 फरवरी 2026 , अनुप्रिया एवं अनुशिखा , आपको आपके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं! आज आपके इस...
05/02/2026

" वसुधैव कुटुम्बकम "

4 फरवरी 2026 , अनुप्रिया एवं अनुशिखा , आपको आपके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं! आज आपके इस खास दिन और मौके को आपके मां और पापा ( श्रीमती मंजू और मनोज द्विवेदी जी ) ने और भी खास बना दिया! आपके इस खास दिन को , जरूरतमंदों के साथ - साथ चिड़ियों ने भी सेलिब्रेट किया और दिल से आप लोगों के लिए दुआएं दी!
शांति अन्नपूर्णा रसोई के सहयोग से , श्रीमती मंजू और मनोज द्विवेदी जी ने , जानवरों और चिड़ियों के साथ - साथ जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करवाया!
ऐसी पहल समाज में एक क्रांति ला सकती है! आपसे भी अनुरोध है , आप अपने हर खुशी और ग़म को अपने खास लोगों के साथ ज़रूर मनाएं , लेकिन साथ ही उसके एक छोटे से हिस्से का , ऐसे लोगों के लिए भी व्यवस्था करें ! कोई भी खास दिन , किसी भूखे पेट में भोजन पहुंचना , उसे और भी खास बना देता है! इसी विश्वास के साथ सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

" क्षुधा - पूर्ति "आज सुबह "शांति अन्नपूर्णा रसोई " द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया! शांति अन्नपूर्णा रस...
27/01/2026

" क्षुधा - पूर्ति "

आज सुबह "शांति अन्नपूर्णा रसोई " द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया! शांति अन्नपूर्णा रसोई की हमेशा यह कोशिश होती है की, आस-पास के लोग भूखे ना रहें! और इस कोशिश में हमेशा हमें , आप लोगों का साथ मिलता है! आप हमेशा ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें , इसी विश्वास के साथ , सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

" ज़िन्दगी की असली खुशी " ,           हरदिल अज़ीज़ और सबकी चहेती " अनु श्री " उर्फ उजली को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं ! ...
22/12/2025

" ज़िन्दगी की असली खुशी " ,

हरदिल अज़ीज़ और सबकी चहेती " अनु श्री " उर्फ उजली को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं ! आपके इस खास दिन को आपके मम्मी और पापा ( श्रीमती मंजू द्विवेदी एवं मनोज द्विवेदी जी ) ने और भी , खास और खूबसूरत बना दिया!

आज इस खास मौके पर शांति अन्नपूर्णा रसोई के सहयोग से भोजन पैकेट का वितरण किया गया! इतने लोगों की दुआएं , आपके ज़िन्दगी के सफ़र को आसान करेंगी! ऐसा हमारा विश्वास है!

, हम आश्रम परिवार की हमेशा कोशिश होती है , ऐसे लोगों तक पहुंचना , जहां तक और लोग नहीं जा पाते! हम आश्रम परिवार हमेशा, ऐसे ही सेवा कर पाएं, ऐसा हमें आशीर्वाद दें , इसी प्रार्थना के साथ , सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

बात जब अधिकार की हो , तो कर्तव्य भी जरूरी है!                      आम निर्वाचन पर्व में , अपनी कर्तव्य निभाते हुए आश्रम ...
06/11/2025

बात जब अधिकार की हो , तो कर्तव्य भी जरूरी है!
आम निर्वाचन पर्व में , अपनी कर्तव्य निभाते हुए आश्रम परिवार के एक ट्रस्टी ! आपसे भी अनुरोध है, कृपया मतदान जरूर करें, और एक सही सरकार को चुनने में अपना सहयोग दें!

विशेष दिन -विशेष लोग शांति अन्नपूर्णा रसोई के लिए आज का दिन कुछ खास रहा! आने वाली फिल्म   " बिहान " के कलाकार श्री " रक्...
01/11/2025

विशेष दिन -विशेष लोग

शांति अन्नपूर्णा रसोई के लिए आज का दिन कुछ खास रहा! आने वाली फिल्म " बिहान " के कलाकार श्री " रक्षित " एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री " अजीत कुमार सिन्हा " जी आज हमारे रसोई में आए! आगे कुछ कार्यों में शायद हम साथ में आएं! आगे के बैठकों में इस पर विशेष चर्चा होगी! हम अन्नपूर्णा परिवार इनके साथ जुड़कर कुछ अच्छा करने के लिए उत्साहित हैं! आशा करते हैं, सबकुछ अच्छा ही होगा!
हमेशा की तरह, आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है! सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार !

पुण्य - स्मृति               " 2020 ' , धनतेरस के दिन ही आप , हम सभी को इस नश्वर संसार में छोड़कर, बैकुंठ धाम को गए!    ...
19/10/2025

पुण्य - स्मृति

" 2020 ' , धनतेरस के दिन ही आप , हम सभी को इस नश्वर संसार में छोड़कर, बैकुंठ धाम को गए!
आप हमारे बीच भौतिक रूप से भले ही विद्यमान ना हों, लेकिन आपकी महान सोच और ज़िन्दगी के प्रति गहरी समझ आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है! दया भाव एवं परेशानी में औरों की ज़िन्दगी को सरल बनाना , ये सारे गुण आपसे ही हममें आएं हैं!
आज आपके स्मृति में आश्रम परिवार ने जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया! हम आश्रम परिवार आपकी सोच और महानता को और आगे तक ले जा पाएं, इसी उम्मीद के साथ, सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

" नैनं छिन्दन्ति , शस्त्राणि नैनं दहति पावक:! "       आत्मा के साथ, एक और चीज ऐसी है जो कभी नष्ट नहीं होती , और वो है आप...
20/09/2025

" नैनं छिन्दन्ति , शस्त्राणि नैनं दहति पावक:! "

आत्मा के साथ, एक और चीज ऐसी है जो कभी नष्ट नहीं होती , और वो है आपकी , नेक नियति , यश और कीर्ति!
मजिस्ट्रेट कालोनी, आशियाना नगर निवासी, " स्व० बलभद्र लाल " रिटायर्ड ए०डी०एम० ( बिहार प्रशासनिक सेवा ) के पुण्य स्मृति में उनके पुत्र एवं हमारे अवध शांति निकुंज आश्रम के एक ट्रस्टी " श्री ब्रजेश कुमार जी " ने शांति अन्नपूर्णा रसोई के सहयोग से , ऐसे लोगों के बीच भोजन का वितरण किया, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी! ऐसे लोगों की दिलों से निकली हुई हर आशीर्वाद पर, ब्रजेश जी के पिताजी गर्व महसूस करते होंगे, और इन्हें ढ़ेर सारा आशीर्वाद दे रहे होंगे!
आप ऐसे किसी भी मौकों को, सिर्फ एक बार ऐसे ही कुछ लोगों के साथ बांट कर तो देखें , आपकी खुशियां कई गुणा बढ़ जाएंगी! उम्मीद है आप लोगों को हमारी ये पहल पसंद आएगी , और शायद इसके कुछ सकारात्मक परिणाम भी मिले, इसी विश्वास के साथ , सभी को प्रणाम 🙏🙏🙏 , सभी को प्यार!
अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

16/09/2025

"" St. Xavier's Patna 92 batch "

अपनों के साथ , हर पल एक यादगार और खुशनुमा माहौल बना देता है! धर्मों में वर्णातित, स्वर्ग में जिस आनंद और ख़ुशी की कल्पना हमारे दिलों में रची बसी है, वो शायद कुछ कुछ ऐसी ही होती होगी! और इसी कारण हमारा ये विश्वास है , आप जहां हो , वहीं अपनी स्वर्ग और नरक तैयार करते हो!
आज फिर से हम सभी ने अपनी जिंदगी के कुछ बहुमूल्य समय स्वर्ग जैसी अनुभूति में गुजारें! और इसमें शामिल सभी मित्रों का बहुत - बहुत आभार!
उम्मीद है , हम जल्द ही फिर मिलेंगे! इसी उम्मीद के साथ , सभी को प्रणाम🙏🙏🙏 , एवं सभी को प्यार !

अवध शांति निकुंज आश्रम परिवार

Address

Patna New City

Telephone

+919708075786

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awadh Shanti Nikunj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Awadh Shanti Nikunj:

Share