Smile Foundation Society

Smile Foundation Society Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Smile Foundation Society, Non-Governmental Organization (NGO), Panipat.

19/04/2026
हम सभी समाचार पत्रों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारे रक्तदान शिविर को प्रकाशित कर समाज सेवा के इस कार्य को आ...
10/04/2026

हम सभी समाचार पत्रों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारे रक्तदान शिविर को प्रकाशित कर समाज सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। 🙏

साथ ही, हम सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
आपका एक छोटा सा योगदान किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।

स्माइल फाउंडेशन सोसायटी हरियाणा (रजि.), पानीपत के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर, पानीपत में विशाल रक्तदान शिविर का स...
07/04/2026

स्माइल फाउंडेशन सोसायटी हरियाणा (रजि.), पानीपत के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर, पानीपत में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 148 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप सिंह (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

महेंद्र सिंह (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर इस नेक कार्य में भाग लें।

वर्षा (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि यह समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है।

कपिल अत्रेजा (हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य) ने कहा कि युवा शक्ति यदि संकल्प ले ले तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सुरेंद्र दुहन (प्रधान, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, पानीपत) ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्यों में अधिवक्ताओं की भागीदारी सराहनीय है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रहेगा।

स्माइल फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष सुनीता सिवाच ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की सहायता करना है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

सिविल हॉस्पिटल, पानीपत से आई ब्लड बैंक टीम द्वारा एकत्रित रक्त को सुरक्षित रूप से ब्लड बैंक में ले जाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में डॉ. रजत जी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विपुल धीमान, राहुल, मीनाक्षी, विनय मलिक, सुनील कपूर, अभिषेक चौहान, विकास नरवाल, सरोज जागलान, सुनीता, रिंकू, रिज़ूल, याशिका अनीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे तथा सभी का विशेष सहयोग रहा।

“रक्तदान है महादान” के संदेश के साथ यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

🩸 रक्तदान महादान – एक नेक पहल 🩸6 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पानीपत में रक्तदान शिवि...
02/04/2026

🩸 रक्तदान महादान – एक नेक पहल 🩸

6 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पानीपत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें, रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एक छोटा सा प्रयास किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है
आइए, मिलकर मानवता का फर्ज निभाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।

आज Smile Foundation की ओर से सड़क किनारे मेहनत-मजदूरी करने वाले जरूरतमंद भाइयों-बहनों को भोजन वितरित किया गया।मानव सेवा ...
10/03/2026

आज Smile Foundation की ओर से सड़क किनारे मेहनत-मजदूरी करने वाले जरूरतमंद भाइयों-बहनों को भोजन वितरित किया गया।
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी को जरूरतमंदों की मदद करने की शक्ति देते रहें।

02/03/2026

😊 Smile Foundation Society

🌸 होली – रंग नहीं, रिश्तों का त्योहार 🌸

Smile Foundation की ओर से यह एक छोटा-सा प्रयास…
फाल्गुन मास की पावन होली के दिन
अपने बुजुर्गों के साथ
स्नेह, अपनत्व और मुस्कान के रंग बाँटने का।

जहाँ ज़िंदगी के अनमोल अनुभव हैं,
पर कभी-कभी अपनेपन की कमी भी…
हम उसी कमी को
गुलाल, मिठास और दो मीठे शब्दों से भरने जा रहे हैं।

🙏 आप सभी से विनम्र निवेदन है कि
इस दिन थोड़ा-सा समय निकालकर
सेवा और संवेदना के रंगों से
इस प्रयास को और सुंदर बनाएँ।

🌸 Smile Foundation – मानवता के रंगों के साथ 🌸

दिनांक: 4 मार्च 2026
समय: सुबह 11:00 बजे
स्थान: वृद्ध आश्रम, सेक्टर 15, पंचकूला, हरियाणा
संपर्क: 8295744832, 7988175651

Smile Foundation Team

असंध रोड स्थित शिवपुरी के सामने झुग्गी क्षेत्र में नव वर्ष के अवसर परSmile Foundation Society द्वारादैनिक जागरण के “नशा ...
02/01/2026

असंध रोड स्थित शिवपुरी के सामने झुग्गी क्षेत्र में नव वर्ष के अवसर पर
Smile Foundation Society द्वारा
दैनिक जागरण के “नशा छोड़ो – दूध से नाता जोड़ो” अभियान के अंतर्गत
एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में झुग्गी क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों को
दूध पिलाकर नशा न करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना
और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Smile Foundation Society की टीम ने बताया कि
नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है,
बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
इसलिए युवाओं और बच्चों को सही दिशा देना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए
भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने
“नशा छोड़ो – दूध से नाता जोड़ो” का संदेश अपनाने का संकल्प लिया।

Smile Foundation Society का यह प्रयास
नशा मुक्त समाज की दिशा में एक छोटा लेकिन सशक्त कदम है।इस अवसर पर विपुल धीमान,विनय मलिक,मीनाक्षी शर्मा , राहुल कुमार आदि का सहयोग रहा।

शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजनपंचकूला, 9 सितम्बर 2025 – स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा सरकारी कॉलेज, सेक्टर-1, ...
09/09/2025

शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

पंचकूला, 9 सितम्बर 2025 – स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा सरकारी कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला में “शिक्षक गौरव सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री कृष्ण मिड्ढा जी (डिप्टी स्पीकर, हरियाणा विधानसभा) पधारे।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि –
“शिक्षक समाज की नींव होते हैं। वे न केवल बच्चों को शिक्षा देते हैं बल्कि उन्हें संस्कार और सही दिशा भी प्रदान करते हैं। समाज में परिवर्तन की शुरुआत शिक्षक से ही होती है।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कपिल अत्रेजा जी (सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा –
“आज के समय में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना और विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

श्री अजय मित्तल जी (जिला अध्यक्ष, पंचकूला) ने अपने विचार रखते हुए कहा –
“शिक्षक वह दीपक हैं जो खुद जलकर भी विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशमान करते हैं। इस प्रकार के सम्मान समारोह शिक्षकों का मनोबल और बढ़ाते हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिवाच जी ने की।
उन्होंने कहा –
“शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षकों की गरिमा और योगदान को सम्मान देना है। शिक्षक ही भविष्य की पीढ़ी को सशक्त और संस्कारित बनाते हैं।”

कार्यक्रम की सफलता में सरकारी कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला की प्रिंसिपल और पूरे कॉलेज स्टाफ का विशेष योगदान रहा। उनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग से यह आयोजन और भी प्रभावशाली बना।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया

🌸 Shikshak Gaurav Samman Samaroh 2025 🌸📅 9 Sept | ⏰ 11 AM📍 Govt. College, Sec-1, Panchkula🙏 शिक्षकों के सम्मान हेतु आवेद...
03/09/2025

🌸 Shikshak Gaurav Samman Samaroh 2025 🌸
📅 9 Sept | ⏰ 11 AM
📍 Govt. College, Sec-1, Panchkula

🙏 शिक्षकों के सम्मान हेतु आवेदन करें 👇
👉 https://forms.gle/taUS7vzWLejqXW3X9

✨ Team – Smile Foundation Society
8295744832,7988175651

01/09/2025

🌸 Smile Foundation Society 🌸
(Working for Education & Social Upliftment)

✨ सादर आमंत्रण ✨

“शिक्षक गौरव सम्मान समारोह – 2025”
(Shikshak Gaurav Samman Samaroh – State Level)

📅 तिथि: 9 सितम्बर 2025 (मंगलवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे से
📍 स्थान: गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला

🎤 मुख्य अतिथि

माननीय श्री महिपाल ढांडा जी
(शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार)

🌸 विशिष्ट अतिथि
• श्री किशन मिड्डा जी (डिप्टी स्पीकर, हरियाणा विधानसभा)

👉 आवेदन करने हेतु फॉर्म भरें:
🔗 https://forms.gle/taUS7vzWLejqXW3X9

🙏 आइए, मिलकर उन शिक्षकों का सम्मान करें
जो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवार रहे हैं।

Team – Smile Foundation Society
📞 8295744832, 7988175651

25/07/2025

Address

Panipat

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smile Foundation Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Smile Foundation Society:

Share