Mr Lohat

Mr Lohat आपका साथ हमारी ताक़त

गांव खड़क मंगोली की जनसमस्या को लेकर निरंतर प्रयास जारी 🙏आज हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के राजनीतिक सचिव आदरणीय श्री तरुण ...
11/07/2026

गांव खड़क मंगोली की जनसमस्या को लेकर निरंतर प्रयास जारी 🙏

आज हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के राजनीतिक सचिव आदरणीय श्री तरुण भंडारी जी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर गांव खड़क मंगोली में पीने के पानी की गंभीर समस्या से अवगत करवाया।

गांववासियों की परेशानी को देखते हुए उनसे आग्रह किया कि गांव में एक नया ट्यूबवेल लगवाया जाए, ताकि लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।

तरुण भंडारी जी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही खड़क मंगोली गांव का दौरा करेंगे और उचित स्थान का निरीक्षण करवाकर ट्यूबवेल लगवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

हम और हमारी पूरी टीम हमेशा की तरह गांव की समस्याओं को लेकर शीर्ष नेतृत्व से मिलते रहेंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

जनसेवा ही हमारा संकल्प है।
खड़क मंगोली के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। 🙏

03/07/2026

आज चंडीगढ़ स्थित मध्य प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सावन सोनकर जी के आवास पर उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏

इस दौरान बड़े भाई श्री रोहित सोनकर जी (सदस्य, भारतीय रेलवे, भारत सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।

मुलाकात के दौरान समाज, संगठन और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
ऐसे ऊर्जावान नेतृत्व से मिलकर हमेशा नई प्रेरणा मिलती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें और आपका मार्गदर्शन हम सभी को मिलता रहे।

✨ सादर आभार एवं शुभकामनाएं ✨

आज सुबह पंचकुला स्थित आदरणीय पूर्व विधानसभा स्पीकर हरियाणा, श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी के निवास पर उनसे आत्मीय मुलाकात का ...
03/07/2026

आज सुबह पंचकुला स्थित आदरणीय पूर्व विधानसभा स्पीकर हरियाणा, श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी के निवास पर उनसे आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर वापस आने के बाद, उनके लिए प्रसाद लेकर पहुंचा और बाबा महाकाल से उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। 🕉️

उनसे मिलकर हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उनका सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।

महाकाल बाबा की कृपा सदा बनी रहे। हर हर महादेव! 🔱

30/06/2026

श्री सावन सोनकर Cabinet Minister मध्यप्रदेश सरकार साथ बड़े भाई रोहित सोनकर सदस्य भारतीय रेलवे भारत सरकार ।

SIR Form को भरने का आसान तरीका फिर भी पता ना लगे तो Comment कर देना …..
21/06/2026

SIR Form को भरने का आसान तरीका फिर भी पता ना लगे तो Comment कर देना …..

आज चंडीगढ़ सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सेक्रेटरी श्री तरण भंडारी जी से मुलाकात हुई।गांव खड़क मंगौली के लो...
19/06/2026

आज चंडीगढ़ सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सेक्रेटरी श्री तरण भंडारी जी से मुलाकात हुई।

गांव खड़क मंगौली के लोगों की तरफ से हमने गांव के मुख्य रास्ते की गंभीर समस्या उनके सामने रखी। पहले बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया गया था और अब ग्रीलिंग लगाकर गांव वालों के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हमने उनसे निवेदन किया कि पहले गुरुकुल स्कूल के सामने से जो रास्ता हुआ करता था और जिसे NHAI द्वारा बंद कर दिया गया है, उसे दोबारा खुलवाया जाए ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।

श्री तरण बंडारी जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन किया और निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को गांव का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान करवा सकता है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और गांव गांव खड़क मंगौली के लोगों को राहत मिलेगी।

गांव की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

🚨 नई भर्ती निकली है – मौका हाथ से ना जाने दें! 🚨📢 Punjab & Haryana High Court, Chandigarh में👉 Safai Sewak और Mali के पद...
17/06/2026

🚨 नई भर्ती निकली है – मौका हाथ से ना जाने दें! 🚨

📢 Punjab & Haryana High Court, Chandigarh में
👉 Safai Sewak और Mali के पदों पर भर्ती शुरू

📌 Total Posts:
✔️ Safai Sewak – 75
✔️ Mali – 92

📅 Last Date: 30 जून 2026

✅ कौन apply कर सकता है?
✔️ Haryana / Punjab / Chandigarh के उम्मीदवार
✔️ अन्य राज्य के लोग भी apply कर सकते हैं

📄 योग्यता:
✔️ 8वीं / 10वीं पास
✔️ Basic काम का अनुभव (अगर हो तो फायदा)

📑 जरूरी Documents:

* Aadhaar Card
* Photo & Signature
* Qualification Certificate
* Caste Certificate (अगर applicable हो)

🌐 Apply Online:
👉 www.highcourtchd.gov.in

⚠️ जल्दी करें – Last date का इंतजार ना करें!

📲 इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जरूरतमंद लोगों तक जानकारी पहुंचे 🙏

08/06/2026

क्या मैंने ग़लत किया ?

आज नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर श्री बिनय जी से गाँव खड़कमांगोली की समस्याओं को लेकर मुलाकात हुई।कमिश्नर साहब का रवैया बे...
05/06/2026

आज नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर श्री बिनय जी से गाँव खड़कमांगोली की समस्याओं को लेकर मुलाकात हुई।
कमिश्नर साहब का रवैया बेहद सकारात्मक और सराहनीय रहा। उन्होंने हमारी बात को गंभीरता से सुना और तुरंत अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

आश्वासन दिया गया है कि:
✔️ गाँव की नालियों और नालों की जल्द सफाई करवाई जाएगी।
✔️ सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
✔️ सुपरवाइजर एवं JE साहब को भी तुरंत निर्देश जारी किए गए हैं।
✔️ बरसातों से पहले जलभराव और बीमारियों की समस्या रोकने के लिए विशेष कार्रवाई होगी।

उम्मीद है कि जल्द ही गाँव खड़कमांगोली में साफ-सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
“मेरा गाँव – मेरी जिम्मेदारी” 🙏

Address

Village Kharak Mangoli
Panchkula
134109

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mr Lohat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share