02/04/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
आज दिनांक 02/04/2026 को आइसा का एक प्रतिनिधिमंडल ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. दिनेश सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में सेशन लेट की समस्या को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।
आइसा के जिला सचिव गौतम दांगी ने कहा कि विश्वविद्यालय में सेशन लेट की समस्या बहुत गंभीर है। छात्रों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने वीसी से जल्द से जल्द सेशन लेट की समस्या का समाधान करने की मांग की।
वीसी प्रो.दिनेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द सेशन लेट की समस्या का समाधान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है इस वर्ष सत्र 2022-26 और 2023_27 के तीन सेमेस्टर का परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा ले लिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में आइसा जिला सचिव गौतम दांगी विश्वविद्यालय प्रभारी अंशु प्रसाद आइसा नेता ऋषि रौशन मेहता,रोहित यादव, आकाश कुमार , ऋषिकेश यादव, अर्चना कुमारी, श्वेता कुमारी, छाया कुमारी, प्रेरणा सिंह,मुकलेश उरांव, चंदन पाठक, तौफीक अलम, अभिषेक कुमार, सुमीत उरांव, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार , विकाश कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।