05/01/2026
आज दिनांक 4 जनवरी 2026 रविवार को दुर्गा सोरेन सेना का साप्ताहिक कार्यकर्ता मिलन गोष्ठी का आयोजन होटल रॉयल रेसीडेंसी के सभागार में जिला अध्यक्ष उज्ज्वल भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्रामीण स्तर पर संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से श्री प्रसेनजीत प्रमाणिक को पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष एवं मो असगर शेख को पाकुड़ ग्रामीण के अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष चयनित किया गया । जिसकी औपचारिक घोषणा जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा ने की। जिला अध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने चयनित सदस्यों को यथाशीघ्र अपनी टीम का गठन कर जिला कमिटी को सूचित करने का निर्देश दिया। जिला सचिव नवीन कुमार सिंह ने चयनित सदस्यों को शुभकामनाएं दी साथ ही जन सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की नसीहत दी। चयनित प्रखंड अध्यक्ष प्रसेनजीत प्रमाणिक और असगर शेख ने अपने चयन के लिए जिला कमेटी का धन्यवाद किया और दुर्गा सोरेन सेना के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा करने का संकल्प लिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विजय चंद्र चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रब्बेकुल शेख, नगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आफताब खान, धर्मेंद्र जयसवाल , वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल व्यास के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।