Padho padhao jeevan banao

Padho padhao jeevan banao An Action model of the social innovation.
सामाजिक भागीदारी के द्वारा शैक्षिक एवं कौशल विकास।

Ppjb खेलता बचपन - की आजादी। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 बेटियों को तिरंगा लहराना चाहिए… और उन्हें यह भी सिखाना चाहिए कि उन्हें असली आज़ादी मि...
16/08/2026

Ppjb खेलता बचपन - की आजादी। 🇮🇳🇮🇳

🇮🇳 बेटियों को तिरंगा लहराना चाहिए… और उन्हें यह भी सिखाना चाहिए कि उन्हें असली आज़ादी मिली है। 🇮🇳

आजादी से पहले समाज ने बेटियों पर अनेक बंधन और जिम्मेदारियों का बोझ डाल रखा था।
आजादी के बाद संविधान ने उन्हें समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के अधिकार दिए। इसलिए- उनके हाथों में तिरंगा जादा सुसोभित करता है पुरुषों के मुकाबले।

लेकिन असली आज़ादी उनकी केवल तिरंगा लहराने तक सीमित नहीं है— ये तो एक संदेश है समानता का।

असली आज़ादी तब होगी, जब बेटी को बेटे के बराबर अवसर, शिक्षा, सम्मान और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिले।

जिस देश और समाज में बराबरी और समानता मजबूत होती है, वहीं लोकतंत्र और स्वतंत्रता की भावना भी मजबूत होती है।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर बेटियों को तिरंगे के साथ उनको याद दिलाएँ और विश्वास भी दें कि—

“तुम बराबर हो, सक्षम हो और अपने भविष्य का निर्णय लेने का पूरा अधिकार रखती हो।” 🇮🇳❤️

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

तस्वीर-
जहटौली( जालौन )
गिंगौरा ( jalaun)

Ppjb टीम केवल पढ़ाती ही नहीं बल्कि- ppjb बच्चियों के भविष्य के लिए भी तैयर करती है। ताकि वे असली आजादी को पहचाने।

जय हिंद 🇮🇳🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस #बेटियों_की_आजादी #समानता #महिला_सशक्तिकरण #पढ़ो_पढ़ाओ_जीवन_बनाओ

16/08/2026

🇮🇳ppjb टीम
आजादी दिवस को स्कूलों और संस्थानों से निकालकर गाँव के चबूतरे तक ले आया है.

बच्चों की माँ समुदाय में बच्चो के साथ ध्वजारोहण की तस्वीर❤🇮🇳❤ मनमोहक ❤🇮🇳
Ppjb जहटौली ( जालौन)

यही PPJB टीम का प्रयास है।
क्योंकि
आज की
आजादी का वास्तविक अर्थ तब है, जब गाँव का हर नागरिक और हर बच्चा अपने अधिकारों, कर्तव्यों, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझे और उन्हें अपने जीवन में उतारे।
और इसमें समुदायिक भागीदारी हो.

तभी एक कल्याणकारी राज्य की कल्पना हम कर सकते है.

जय हिंद🇮🇳🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.🇮🇳🇮🇳

🇮🇳 *गाँव के चबूतरे से स्वतंत्रता का संदेश।*यही है PPJB का प्रयास। 🇮🇳Ppjb जहटौली ( जालौन) *Ppjb टीम का प्रयास केवल* एक का...
15/08/2026

🇮🇳 *गाँव के चबूतरे से स्वतंत्रता का संदेश।*
यही है PPJB का प्रयास। 🇮🇳
Ppjb जहटौली ( जालौन)

*Ppjb टीम का प्रयास केवल* एक कार्यक्रम तक सीमित रहना नहीं है।
हम चाहते हैं कि एक कड़ी दूसरी कड़ी से जुड़े और जमीनी स्तर से समाज एवं देश के कल्याण की एक मजबूत श्रृंखला तैयार हो।

आज PPJB में एक खूबसूरत बदलाव दिखाई दे रहा है।
अब कार्यक्रम केवल किसी एक व्यक्ति या टीम द्वारा नहीं कराए जाते। हमारे बच्चे स्वयं आगे आ रहे हैं—कार्यक्रम की रणनीति बनाते हैं, जिम्मेदारी लेते हैं और स्वयं भागीदारी करते हैं।

यही तो है “पढ़ो और पढ़ाओ” की असली सफलता।
जब सीखने वाला स्वयं आगे बढ़कर दूसरों को सिखाने और समाज के लिए कुछ करने लगे, तो शिक्षा वास्तव में समाज-निर्माण का माध्यम बन जाती है।

🇮🇳 PPJB की A Team अब अपनी B Team तैयार करने में सफल हुई है।

ठीक इसी तरह स्वतंत्रता आंदोलन में भी एक पीढ़ी ने संघर्ष किया और देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। आज उस प्रयास की अनेक पीढ़ियाँ आगे बढ़ रही हैं—और उद्देश्य एक ही है:

देश का कल्याण। समाज का कल्याण।

आज हमारी PPJB B Team सीमित संसाधनों के बावजूद गाँव के चबूतरे से राष्ट्रीय संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवंत करने का प्रयास कर रही है।

नाटक, गीत, संवाद और सामूहिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को किताबों से निकालकर समाज के बीच लाने का प्रयास है।

क्योंकि ppjb टीम का मानना है—

आज़ादी केवल इतिहास की कहानी नहीं,
बल्कि हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह उसके मूल्यों को आगे बढ़ाए।

🇮🇳 गली से गाँव तक,
गाँव से समाज तक,
और समाज से राष्ट्र तक—
यही है PPJB का प्रयास।

एक टीम से दूसरी टीम,
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी—
पढ़ो, पढ़ाओ और समाज को आगे बढ़ाओ। 🇮🇳

लेख- Mr. Anandias Kumar

#पढ़ो_पढ़ाओ_जीवन_बनाओ
#गली_में_आजादी_उत्सव #आजादी_का_अमृत
#गाँव_से_राष्ट्र_तक #युवा_शक्ति #जमीनी_स्तर
#स्वतंत्रता #समानता #बंधुत्व

हमारा स्वतंत्रता दिवस ...... 🇮🇳हमें - कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ता है।* तथा हमारी सोच को एक बड़ा आकार देता है और समाज...
15/08/2026

हमारा स्वतंत्रता दिवस ...... 🇮🇳
हमें - कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ता है।* तथा हमारी सोच को एक बड़ा आकार देता है और समाज और देश के प्रति अपने अपने कर्तव्यों निर्वहन की प्रेरणा देता है

🇮🇳🇮🇳❤️🇮🇳🇮🇳
ppjb टीम ने
आज आजादी के अमृत महोत्सव पर
Ppjb गिंगौरा( जालौन) गाँव में बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रीय कल्चर मनाया गया।

टीम साथी- Mr. अनूप प्रजापति
कु. शांतना

*एक जमीनी प्रयास*✌️🇮🇳✌️ आपको
आजादी के अमृत महोत्सव वा भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद🇮🇳🇮🇳

#गाँव_टू_ग्लोबल

#शिक्षित_बनों_और_शिक्षित_करों
#सीखो_सिखाओ_समाज_बनाओ
#हमारा_गाँव_हमारा_विकास
#पढ़ो_पढ़ाओ_जीवन_बनाओ

🇮🇳 15 अगस्त — बच्चों के साथ 🇮🇳PPJB गिंगौरा (जालौन)11:30Am“पढ़ो, पढ़ाओ, जीवन बनाओ”आइए, बच्चों के सपनों को नई उड़ान दें। 🇮...
14/08/2026

🇮🇳 15 अगस्त — बच्चों के साथ 🇮🇳
PPJB गिंगौरा (जालौन)
11:30Am

“पढ़ो, पढ़ाओ, जीवन बनाओ”
आइए, बच्चों के सपनों को नई उड़ान दें। 🇮🇳📚
जय हिंद! 🇮🇳

कुछ नया - खेलता बचपन। ✌❤❤
11/08/2026

कुछ नया - खेलता बचपन।

✌❤❤

08/08/2026

हर घर तिरंगा🇮🇳

आन-बान-शान तिरंगा,
लहराए हर घर तिरंगा

9 से 17 अगस्त तक गर्व से जुड़ें 'हर घर तिरंगा' अभियान से!
वन्दे मातरम् के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए तिरंगे के साथ सेल्फी लें और http://harghartiranga.com पर अपलोड करें।

आने वाला पल आकार ले रहा है, जाने वाला पल अनुभवों से मजबूत हो रहा है।यही है PPJB का परिवर्तन — हर नए क्षण का निर्माण, और ...
30/07/2026

आने वाला पल आकार ले रहा है, जाने वाला पल अनुभवों से मजबूत हो रहा है।
यही है PPJB का परिवर्तन — हर नए क्षण का निर्माण, और हर बीते क्षण का परिष्कार।

पढ़ो पढ़ाओ जीवन बनाओ - भिटारी( जालौन)

29/07/2026

शिक्षा से होगा हर सपना साकार, PPJB करेगा हर घर तक ज्ञान का प्रसार।

पढ़ो पढ़ाओ जीवन बनाओ- भिटारी( जालौन)

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन ऑफ इंडिया,डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की  पूण्य तिथि पर शत शत नमन🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏💐कलम और कलाम...
27/07/2026

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन ऑफ इंडिया,
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पूण्य तिथि पर शत शत नमन🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏💐

कलम और कलाम से जमीनी स्तर पर बच्चों में जागेगी प्रतिभा। Padho padhao jeevan banao द्वारा कलम और कलाम की तागत को जमीनी स्तर पर उतारने का प्रयास जारी है।


Address

Orai
Orai
285130

Telephone

+916307924231

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Padho padhao jeevan banao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Padho padhao jeevan banao:

Shortcuts

Share