16/04/2026
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए नई पहल, टेलीग्राम पर विशेष ग्रुप द्वारा की गई है।
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ समाज की एकता, upliftment और सहयोग की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में महासंघ द्वारा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक विशेष प्रयास किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विवाह परिचय एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।
अब इस दिशा में तकनीकी पहल करते हुए राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने टेलीग्राम ऐप पर एक विशेष ग्रुप "विवाह परिचय - राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ" के नाम से आरंभ किया है। इस ग्रुप का उद्देश्य है विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय समाज के बीच पहुँचाना, जिससे उन्हें उनके योग्य जीवनसाथी की खोज में आसानी हो।
ग्रुप संचालन एवं जानकारी साझा करने के नियम इस प्रकार हैं:
1. ग्रुप में केवल एडमिनों से ही जानकारी साझा करेंगे।
विवाह योग्य युवक-युवतियों का फोटो और विवरण (बायोडाटा) केवल ग्रुप एडमिन द्वारा पोस्ट किया जाएगा, जिससे ग्रुप में अनुशासन बना रहे और जानकारी विश्वसनीय रहे।
2. बायोडाटा में शामिल जानकारी:
इच्छुक अभिभावक या युवक-युवती नाम, परिवारिक परिचय, एड्रेस, शिक्षा, गोत्र, व्यवसाय/नौकरी का विवरण, फोटो, मोबाइल नंबर आदि ग्रुप एडमिनों को उपलब्ध कराएँ, ताकि उनका विवरण ग्रुप में साझा किया जा सके।
3. संपर्क सुविधा:
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के सभी व्हाट्सएप, फेसबुक एवं अन्य डिजिटल ग्रुपों में एडमिन के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी सदस्य आसानी से संपर्क कर सके। और आपको ग्रुप में जोड़ा जा सके।
4. आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वाधान में दिल्ली प्रदेश एवं विभिन्न राज्यों में आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिससे समाज में दहेज प्रथा खत्म हो एवं बेफिजूल खर्च से बचा जा सके। दहेज एवं बेफिजूल खर्च से बचकर शिक्षा एवं रोजगार पर ध्यान दिया जाए।
इसलिए महासंघ की ओर से समाज के समस्त प्रजापति बंधुओं से अनुरोध है कि वे टेलीग्राम ऐप को डाउनलोड करें और उपरोक्त ग्रुप से जुड़कर समाज के इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
सुरेंद्र कुमार प्रजापति
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ
जय भगवान प्रजापति
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष / अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ
राम अंजोर प्रजापति
मुख्य महासचिव दिल्ली प्रदेश
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ