Didi Ki Rasoi Trust

Didi Ki Rasoi Trust Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Didi Ki Rasoi Trust, Non-Governmental Organization (NGO), House No/13 , Sector/17 ( Shivnagri ), Noida.

Didi Ki Rasoi Trust is a non-profit organization dedicated to eradicating hunger, empowering underprivileged communities, and uplifting marginalized families through food distribution, education, and social welfare.✨🌸

👉Trustee President: Ritu Sinha

09/09/2026

📚 शिक्षा की रोशनी — राहुल जी की स्मृति में 🙏

किसी अपने को याद करने का सबसे खूबसूरत तरीका है कि उनकी स्मृति को किसी के भविष्य को बेहतर बनाने वाली सेवा से जोड़ा जाए। ❤️

आज स्वर्गीय राहुल जी की दूसरी मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर, Didi Ki Rasoi Trust द्वारा उनकी loving memory में 25 जरूरतमंद बच्चों को Educational Kits वितरित की गईं।

इन किट्स में बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक हिंदी, अंग्रेज़ी एवं गणित की नोटबुक, पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर और वैक्स क्रेयॉन शामिल थे। 📚✏️

हमारा छोटा सा प्रयास है कि किसी बच्चे की पढ़ाई केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण न रुके। एक notebook, एक pencil और कुछ colours शायद छोटी चीज़ें लगें, लेकिन किसी बच्चे के सपनों की शुरुआत इन्हीं छोटी चीज़ों से होती है। ✨

हम हृदय से राहुल जी के परिवार और हमारी सम्मानित donor का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उनकी स्मृति को शिक्षा और सेवा के माध्यम से एक सार्थक श्रद्धांजलि दी।

राहुल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏

“यादें तब और खूबसूरत हो जाती हैं, जब वे किसी के भविष्य में रोशनी बन जाएँ।” ❤️

Didi Ki Rasoi Trust
Serving Humanity with Love & Dignity

📞 9718787868 | 9773771297
🌐 didikirasoitrust.in




❤️ भोजन वितरण | सेवा और मुस्कानआज Didi Ki Rasoi Trust के एक शिक्षा केंद्र में 50 जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रेम और सम्मान ...
08/08/2026

❤️ भोजन वितरण | सेवा और मुस्कान

आज Didi Ki Rasoi Trust के एक शिक्षा केंद्र में 50 जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रेम और सम्मान के साथ भोजन वितरण किया गया।

आज का भोजन छोले-चावल एवं अचार था, जिसे स्वच्छता के साथ तैयार कर बच्चों को परोसा गया। यह सेवा स्वर्गीय राहुल जी की पुण्य स्मृति में उनके परिवार की ओर से प्राप्त सहयोग के माध्यम से संभव हुई।

हमारे लिए भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि सम्मान, अपनापन और मुस्कान बाँटने का एक माध्यम है। ❤️

हम हृदय से अपने दाता परिवार का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने राहुल जी की स्मृति को सेवा के माध्यम से सार्थक बनाया।

हर भोजन महत्वपूर्ण है।
हर बच्चा महत्वपूर्ण है।

🙏 Didi Ki Rasoi Trust
Serving Humanity with Love & Dignity

दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजनआज दीदी की रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में शिव न...
04/08/2026

दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

आज दीदी की रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में शिव नगर में महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श के लिए अनुभवी चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया।

हमारा उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। यह हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि अनेक महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया, अपनी स्वास्थ्य जांच कराई तथा आवश्यक दवाइयाँ एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

मैं दीदी की रसोई ट्रस्ट की ओर से सभी सम्मानित डॉक्टरों, चिकित्सा टीम और अपने सभी समर्पित स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनकी मेहनत और सेवा भावना से यह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

साथ ही शिव नगर के सभी क्षेत्रवासियों का भी धन्यवाद, जिन्होंने अपना सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद हमें निरंतर दिया। हमारी यही प्रार्थना है कि हमारे मजदूर भाई-बहन, उनके परिवार, बच्चे तथा सभी जरूरतमंद सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें।

सेवा ही हमारा संकल्प है, मानवता ही हमारा धर्म। 🙏

Ritu Sinha
अध्यक्ष (President)
दीदी की रसोई ट्रस्ट

🌊💙 दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क जल एवं मीठा शरबत वितरण अभियान का सफल समापन 💙🌊5 मई 2026 से 25 जून 2026 तक भीषण गर्...
25/06/2026

🌊💙 दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क जल एवं मीठा शरबत वितरण अभियान का सफल समापन 💙🌊

5 मई 2026 से 25 जून 2026 तक भीषण गर्मी के दौरान जनसेवा के संकल्प के साथ संचालित निःशुल्क जल एवं मीठा शरबत वितरण अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।

आज निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर समापन समारोह का आयोजन पुलिस चौकी, सेक्टर-19 के समक्ष किया गया, जहाँ समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अशोक श्रीवास्तव (अध्यक्ष, नवरत्न फाउंडेशन) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक से ऐसे मानवीय प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव श्री सुरेश अग्रवाल, श्री पी.सी. पंचोली, श्री लोकेश कश्यप, श्री श्रीधर उपाध्याय, श्री बी.पी. सिंह, चौकी प्रभारी/दारोगा श्री राहुल शर्मा, अन्य पुलिस अधिकारी तथा ट्रस्ट की पदाधिकारी श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती सविता देवी एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

दीदी की रसोई ट्रस्ट सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों, सहयोगकर्ताओं एवं प्रत्येक दानदाता का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

हमारा संकल्प है—
"कोई प्यासा न रहे, कोई भूखा न रहे।"

💙 दीदी की रसोई ट्रस्ट
Serving Humanity with Love & Dignity

🌟 Didi Ki Rasoi Trust is now on LinkedIn! 🌟Dear Friends & Supporters,We are delighted to share that Didi Ki Rasoi Trust ...
24/06/2026

🌟 Didi Ki Rasoi Trust is now on LinkedIn! 🌟

Dear Friends & Supporters,

We are delighted to share that Didi Ki Rasoi Trust has launched its official LinkedIn page.

Through this platform, we will share updates about our initiatives in:
🍲 Hunger Relief & Food Distribution
📚 Free Education for Underprivileged Children
👩 Women Empowerment Programs
💍 Support for Needy Girls' Marriages
🏥 Health & Social Welfare Activities
❤️ Community Service & Humanitarian Efforts

We invite you to follow our page, stay connected with our journey, and help us spread the message of compassion, dignity, and service.

🔗 Follow us on LinkedIn: [https://www.linkedin.com/company/didi-ki-rasoi-trust/]

Your support, encouragement, and participation inspire us to continue serving humanity.

Didi Ki Rasoi Trust
Serving Humanity with Love & Dignity

🌟 Welcome to the Official LinkedIn Page of Didi Ki Rasoi Trust 🌟 At Didi Ki Rasoi Trust, we believe that every act of kindness has the power to transform lives. Founded with the vision of serving humanity with love, dignity, and compassion, our mission extends beyond hunger relief. Through our...

भीषण गर्मी को देखते हुए आज सेक्टर-14 स्थित शनि मंदिर पर श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बेल के शरबत का न...
30/05/2026

भीषण गर्मी को देखते हुए आज सेक्टर-14 स्थित शनि मंदिर पर श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बेल के शरबत का निःशुल्क वितरण किया गया। 💚🥤

सेवा केवल दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। किसी प्यासे को ठंडा पानी या शरबत पिलाना भी एक महान पुण्य का कार्य है। 🙏

हम सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस सेवा अभियान से जुड़ें और समाज के लिए अपना योगदान दें। याद रखिए, जीवन हमें केवल एक बार मिलता है और सेवा का अवसर भी बार-बार नहीं मिलता। ईश्वर सेवा का सौभाग्य उन्हीं को प्रदान करते हैं जिनके भाग्य में मानवता की सेवा लिखी होती है। ❤️

आइए, मिलकर जरूरतमंदों की सहायता करें और समाज में प्रेम, करुणा एवं सेवा का संदेश फैलाएं।
🙏 मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है 🙏

--- Team Didi Ki Rasoi Trust

📰✨ "दीदी की रसोई ट्रस्ट की सेवा पहल को मिली बड़ी पहचान "✨📰हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि शिवनगरी, सेक्टर-17,...
06/05/2026

📰✨ "दीदी की रसोई ट्रस्ट की सेवा पहल को मिली बड़ी पहचान "✨📰

हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि शिवनगरी, सेक्टर-17, नोएडा में शुरू की गई हमारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की खबर आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। 🙏🌿

यह हमारे लिए केवल एक समाचार नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सेवा और समर्पण की पहचान है।

इस डिस्पेंसरी का उद्देश्य मजदूर वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ता, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

💛 आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से ही यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

🌱 सेवा ही हमारा संकल्प है।

🌿 भव्य शुभारंभ | आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, शिवनगरी नोएडा 🌿'दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा मजदूर बस्ती, शिवनगरी (सेक्टर-17, नोएड...
05/05/2026

🌿 भव्य शुभारंभ | आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, शिवनगरी नोएडा 🌿

'दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा मजदूर बस्ती, शिवनगरी (सेक्टर-17, नोएडा) में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया।' यह पहल श्रमिक वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ता, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

✨ उद्घाटनकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति:
इस डिस्पेंसरी का उद्घाटन पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव , सांसद प्रतिनिधि संजय बाली एवं जिला सेवा योजन अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

🌟 कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि:
श्री राजन राजेश्वरी, श्री रवि आनंद, श्री लोकेश कश्यप,श्री भूदेव सिंह, डॉ. बी.पी. सिंह, श्री गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित दीदी की रसोई ट्रस्ट की पदाधिकारी सुश्री सविता, सुमति, गुड़िया, नीतू सिंह एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

🗣️ अध्यक्ष श्रीमती रितू सिन्हा का संदेश:
"मजदूर बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी को देखते हुए यह डिस्पेंसरी शुरू की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना है।"

💛 "दीदी की रसोई ट्रस्ट की सेवा यात्रा:
दीदी की रसोई ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा में समर्पित है—
🍲 प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण
📚 गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री
💍 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग"

यह आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी उसी सेवा श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

🙏 कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रितू सिन्हा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं स्थानीय निवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

💫 आइए, इस सेवा मिशन से जुड़ें और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य व सहायता पहुँचाने में अपना योगदान दें।

Address

House No/13 , Sector/17 ( Shivnagri )
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Didi Ki Rasoi Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share