International Jat Parliament

International Jat Parliament Connecting Society Beyond Borders | Founder President - Ramavatar Palsaniya | National President - Manu Choudhary 'Dantal'
(15)

21/06/2026

तत्काल प्रभाव से सभी समाज बंधु थाना सिंधावली अहीर, जनपद बागपत पहुँचे भाई मनु चौधरी ‘दाँतल’ (राष्ट्रीय अध्यक्ष-अंतरराष्ट्रीय जाट संसद) की गिरफ़्तारी के खिलाफ व वरूण लुहारी के पिता को न्याय दिलाने के लिए।

20/06/2026

बाबूराम मास्टरजी को रिहा कराने पीड़ित जाट परिवार को न्याय दिलाने 21 जून रविवार को समाज के सच्चे हितैशी , सभी जिम्मेदार लोग अवश्य पहुंचे शिव फार्म हाउस कोताना रोड बड़ौत, बागपत (उ० प्र०)

मनु चौधरी 'दाँतल'
( राष्ट्रीय अध्यक्ष-अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद )

19/06/2026

📣📣भाई वरुण लुहारी की 21 जून को श्रद्धांजलि एवं शोकसभा मे समाज के सभी जिम्मेदार व्यक्ति अवश्य पहुंचे।

बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में 9 जून को हुए वीभत्स एवं अत्यंत दुखद हत्याकांड में भाई वरुण लुहारी की हत्या दीपक उर्फ दीपू एवं राजेश उर्फ राजू पुत्रगण किशनलाल के द्वारा कर दी गई थी जिनकी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा आज तक भी नहीं करी गई है। भाई वरुण लुहारी के निर्दोष पिता मास्टर बाबूराम जी की रिहाई पुलिस ने अभी तक नहीं करी है , समाज के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों से निवेदन है कि इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने इनका दुख बांटने इस परिवार की हिम्मत और हौसला बढ़ाने और इस हत्याकांड के जिम्मेदार अपराधियों को सजा दिलाने अधिक से अधिक संख्या में अवश्य पहुंचे🙏🙏

मनु चौधरी 'दाँतल'
( राष्ट्रीय अध्यक्ष- अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद )

16/06/2026

अजेय महायोद्धा वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल जी अमर रहे🙏🙏

15/06/2026

जाट एकता का संकल्प , एक नई सोच , एक मशाल , जाट एकजुटता की सौगंध लेकर पैदल अकेला 'जाट एकता यात्रा' पर निकला गुजरात का अंजना जाट भाई हरिद्वार से गुजरात।

गुजरात के वाव थराद जिले के दियोदर तालुका के सोनी गांव के अंजना जाट भाई *जयंती भाई पटेल* संपूर्ण देश के जाटों में एकजुटता का संदेश देने अकेले पैदल उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजरात के वाव थराद जिले के सोनी गांव की यात्रा पर निकले हैं।

उनकी इस *'जाट एकता यात्रा'* का मेरठ पहुंचने पर *'अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद'* ने हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। जयंती भाई पटेल का मेरठ जिले के *गांव दाँतल-जटौली* में ग्राम वासियो ने व 'अंतर्रार्ष्ट्रीय जाट संसद' के पदाधिकारियों ने दिल खोलकर स्वागत किया व उनके सम्पूर्ण देश के जाटों में एकजुटता व भाईचारा बढ़ाने के लिए इस साहसिक पैदल यात्रा पर चलने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर उनका हौंसला बढ़ाया।

मेरठ से आगे *जाट एकता यात्रा* का प्रस्थान करने पर '�

जाट एकता का संकल्प , एक नई सोच , एक मशाल , जाट एकजुटता की सौगंध लेकर पैदल अकेला 'जाट एकता यात्रा' पर निकला गुजरात का अंज...
13/06/2026

जाट एकता का संकल्प , एक नई सोच , एक मशाल , जाट एकजुटता की सौगंध लेकर पैदल अकेला 'जाट एकता यात्रा' पर निकला गुजरात का अंजना जाट भाई हरिद्वार से गुजरात।

गुजरात के वाव थराद जिले के दियोदर तालुका के सोनी गांव के अंजना जाट भाई *जयंती भाई पटेल* संपूर्ण देश के जाटों में एकजुटता का संदेश देने अकेले पैदल उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजरात के वाव थराद जिले के सोनी गांव की यात्रा पर निकले हैं।

उनकी इस *'जाट एकता यात्रा'* का मेरठ पहुंचने पर *'अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद'* ने हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। जयंती भाई पटेल का मेरठ जिले के *गांव दाँतल-जटौली* में ग्राम वासियो ने व 'अंतर्रार्ष्ट्रीय जाट संसद' के पदाधिकारियों ने दिल खोलकर स्वागत किया व उनके सम्पूर्ण देश के जाटों में एकजुटता व भाईचारा बढ़ाने के लिए इस साहसिक पैदल यात्रा पर चलने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर उनका हौंसला बढ़ाया।

संगठन के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने फूल मालायें पहनाकर , पुष्प-वर्षा कर एवं *अजेय महायोद्धा महाराजा सूरजमल जी* का छायाचित्र भेंट कर ग्राम दाँतल-जटौली मे जोरदार स्वागत किया।

क्रिकेट जगत के सितारे , *जाटों के कोहिनूर* , इंग्लैंड के द लंदन टाइम्स में *'दी स्विंग माफिया'* के खिताब से नवाज़े गए *अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार 'PK*' ने अपने आवास पर संगठन का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया एवं क्रिकेट बॉल पर अपना ऑटोग्राफ देकर उन्हें यादगार के रूप में भेंट की।

मेरठ से आगे *जाट एकता यात्रा* का प्रस्थान करने पर 'अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद' के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दाँतल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार 'PK' व संगठन के पदाधिकारियों ने कुछ दूर हाईवे तक यात्रा में जयंती भाई पटेल के साथ पैदल चलकर सहयोग किया एवं उनके इस पवित्र कार्य में सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें मेरठ से आगे के सफर के लिए विदा किया एवं समस्त जाट समाज से अपील करी कि जहां जिस रास्ते से यह यात्रा निकले सभी समाज बंधु जयंती भाई पटेल जी का स्वागत सत्कार करें एवं उनके ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था का ध्यान रखें।

मनु चौधरी 'दाँतल'
( राष्ट्रीय अध्यक्ष- अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद )

12/06/2026

समाज की एकजुटता से हुई भाई वरुण लुहारी के हत्यारोपित के खिलाफ F.I.R.
#एकजुट रहो
#संगठित रहो

12/06/2026

बागपत के चोगामा क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर क्षेत्र के लिए अति आवश्यक (गांगनोली कट) के लिए चल रहे धरने का 'अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद' ने किया समर्थन।

मनु चौधरी 'दाँतल'
( राष्ट्रीय अध्यक्ष- अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद )

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when International Jat Parliament posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to International Jat Parliament:

Share