Son Chiraiya सोन चिरैया

Son Chiraiya सोन चिरैया Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Son Chiraiya सोन चिरैया, Community Organization, New Delhi.

लोक-कलाएं हमारी थाती हैं । इस थाती को संजोने का दायित्व हर पीढ़ी को है । आजकल की पीढ़ी जब अपने माता-पिता से अपनी भाषा में बात नहीं करती तो अपनी संस्कृति से कैसे परिचित हो सकेगी ? ऐसे में लोक-कला हो या लोक-संस्कृति का कोई भी पहलू, उससे दर्शक, श्रोता, पाठक को जोड़ पाना एक कठिन चुनौती है । अपने जीवन के लंबे अनुभव से मैंने यह सीखा है कि जनमानस में लोकसंस्कृति को नए सिरे से संजोने की जिज्ञासा है । विगत 3 दशकों से मंच और प्रसारण माध्यमों से जुड़ कर लोकसंगीत की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है । लेकिन इस समृद्ध परम्परा को लेकर अकेले आगे बढ़ना बहुत कठिन है । पुरखों की वर्षों से संजोई यह थाती आगे तभी बढ़ सकती है जब इसमें जनमानस का सहयोग हो । ‘सोन चिरैया’ इसी थाती को संजोने की दिशा में एक प्रयास है ।
` ‘सोन’ प्रतीक है हमारी सोने जैसी समृद्ध और दमकती विरासत का, जबकि ‘चिरैया’ संकेत है उस संरक्षण का जो सिर्फ चिड़िया को ही नहीं उसके बच्चों को भी चाहिए । खोती जा रही अपनी थाती को संजोने और उसके संरक्षण के लिए विशद व सामूहिक प्रयास समय की मांग है । ‘सोन चिरैया’ लोक-कलाकारों को स्कूल से लेकर बड़े स्तर तक मंच देने का प्रयास करती है । ताकि ऐसी प्रस्तुतियों से आने वाली पीढ़ी को अपनी थाती से जोड़ा जा सके ।

सोनचिरैया संस्था एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त आयोजन सावन में संगीत रस - आनंद के लिए आप सभी सादर आमंत्रि...
17/08/2026

सोनचिरैया संस्था एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त आयोजन सावन में संगीत रस - आनंद के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
21 अगस्त संध्या 6.30
प्रवेश निमंत्रण पत्र द्वारा
निमंत्रण पत्र भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं युनिवर्सल बुक स्टोर हजरतगंज में उपलब्ध हैं।

सोनचिरैया संस्था द्वारा आयोजित छठवीं पांच दिवसीय कजरी कार्यशाला का समापन बनारस में गुरु पूर्णिमा के दिन और समर्पण भक्ति ...
30/07/2026

सोनचिरैया संस्था द्वारा आयोजित छठवीं पांच दिवसीय कजरी कार्यशाला का समापन बनारस में गुरु पूर्णिमा के दिन और समर्पण भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस गुरु शिष्य परंपरा को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रमुख स्थान देने के लिए हृदय से बहुत बहुत आभार 🙏

कजरी कार्यशाला का पांच दिवसीय उत्सव गुरु पूर्णिमा के दिन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। सुर समर्पण भक्ति प्रेम सब एक साथ बहा...
30/07/2026

कजरी कार्यशाला का पांच दिवसीय उत्सव गुरु पूर्णिमा के दिन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
सुर समर्पण भक्ति प्रेम सब एक साथ बहा..
गंगा मैया के आँचल में..




गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आइए, संगीत, साधना और गुरु कृपा के इस विशेष उत्सव का हिस्सा बनें। 🙏🎶📍 गंगोत्री क्रूज़, रविद...
28/07/2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आइए, संगीत, साधना और गुरु कृपा के इस विशेष उत्सव का हिस्सा बनें। 🙏🎶

📍 गंगोत्री क्रूज़, रविदास घाट, बनारस, उत्तर प्रदेश
🕙 प्रातः 10 बजे


राजदरी के झरनों की शीतल फुहार और उसके बाद गंगा मैया की पावन शांति और युवा साधकों के साथ कजरी के सुर... प्रकृति और लोकसंग...
28/07/2026

राजदरी के झरनों की शीतल फुहार और उसके बाद गंगा मैया की पावन शांति और युवा साधकों के साथ कजरी के सुर...

प्रकृति और लोकसंगीत का यह सुंदर संगम मन को गहरे तक छू गया। सावन की मिठास, माटी की खुशबू और कजरी की आत्मीयता से भरे ये पल हमेशा याद रहेंगे।

28/07/2026

वृक्ष पेड़ फूल पत्तियाँ ,झरने ,
कल कल बहती नदी…
कर्मनाशा नदी का प्रवाह
और कजरी झूला की तान..
ओहरवा टांड जल प्रपात चंदौली में
प्रशिक्षण का दूसरा दिन …

Sonchiraiya’s 15 years of serving art & culture ✨Keeping the soul of Kajari alive🌿🌧️A celebration of folk, nature, and t...
27/07/2026

Sonchiraiya’s 15 years of serving art & culture ✨
Keeping the soul of Kajari alive🌿🌧️
A celebration of folk, nature, and togetherness❤️🌧️

लोक संगीत की साधना का एक युग आज शांत हो गया। पद्म विभूषण और 'सोनचिरैया' परिवार द्वारा 2020 में 'प्रथम लोक निर्मला सम्मान...
05/07/2026

लोक संगीत की साधना का एक युग आज शांत हो गया। पद्म विभूषण और 'सोनचिरैया' परिवार द्वारा 2020 में 'प्रथम लोक निर्मला सम्मान' से अलंकृत, हम सबकी अत्यंत प्रिय तीजन बाई दीदी का जाना एक अपूरणीय क्षति है। उनकी पंडवानी की ओजस्वी गूँज सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी। सोनचिरैया परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।

ॐ शांति।

Address

New Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Son Chiraiya सोन चिरैया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Son Chiraiya सोन चिरैया:

Shortcuts

Share