25/07/2026
देशभर से आए 200 से अधिक वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ आज नई दिल्ली में CAIT का दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन आज प्रारंभ हुआ।
सम्मेलन में Bharatiya Vyapar Mahotsav 2026 के सफल आयोजन हेतु रणनीति, कार्ययोजना एवं विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही व्यापार जगत से जुड़े समसामयिक विषयों, व्यापारियों की चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
सभी राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने 12–15 अगस्त 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के उद्देश्य से अपने सुझाव साझा किए। यह सम्मेलन देश के व्यापारिक समुदाय की एकजुटता को और सशक्त बनाने तथा "Made in India, Made for India, Made for the World" के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
Narendra Modi Piyush Goyal Smriti Zubin Irani Praveen Khandelwal Balkrishna Bhartia India Trade Promotion Organisation