Akhil Bhartiya Poorva Sainik Seva Parishad - ABPSSP

Akhil Bhartiya Poorva Sainik Seva Parishad - ABPSSP A registered organization of ex-servicemen dedicated to National Interest. The Defence Service personnel educe our admiration while in service.

On becoming ex-servicemen, they deserve our ovation and support while leading a retired life of creativity and service to the society. The Akhil Bharatiya Poorva Sainik Seva Parishad (ABPSSP) is actively involved in brining together former service personnel, on a 'non-political platform' without distinction of rank and service. Our endeavour is to channelize their collective positive energy, talen

t and experience, as also, devotion to duty, in interest of the nation and society, besides families of ex-servicemen all over India, particularly, in remote/rural areas.

12/05/2026

ABPSSP North Zone Meeting

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषदउत्तर क्षेत्रीय प्रांतों की बैठकदिनांक 08 मई 2026 को सैनिक रेस्ट हाउस, नारायणा, दिल्ली...
12/05/2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद
उत्तर क्षेत्रीय प्रांतों की बैठक

दिनांक 08 मई 2026 को सैनिक रेस्ट हाउस, नारायणा, दिल्ली में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की उत्तर क्षेत्रीय प्रांतों की बैठक का गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर क्षेत्र के 6 प्रांत — हिमाचल, जम्मू, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब एवं दिल्ली — के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक में संगठन विस्तार, पूर्व सैनिकों के कल्याण, सेवा कार्यों, समाज में पूर्व सैनिकों की भूमिका तथा आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न प्रांतों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं गतिविधियों की प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिससे संगठनात्मक अनुभवों एवं कार्यपद्धति का आदान-प्रदान हुआ।

कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर क्षेत्र प्रभारी मेजर जनरल आर.के. गुप्ता जी ने संगठन की भावी दिशा एवं उत्तर क्षेत्र की गतिविधियों पर अपने विचार रखे। माननीय प्रदीप जोशी जी, संपर्क अधिकारी जी का विशेष मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर दया शंकर त्रिपाठी जी ने संगठन के प्रमुख विषयों एवं कार्ययोजना के मुख्य बिंदुओं पर सभी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

इस उत्तर क्षेत्रीय बैठक में पंजाब से मेजर जनरल जे.एस. नंदा जी, हिमाचल से कर्नल सतीश जी, जम्मू से कर्नल सुखबीर सिंह जी, हरियाणा से कर्नल गोपाल जी, उत्तराखंड से मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत जी तथा दिल्ली प्रांत से ए वी एम ओ.पी. तिवारी जी उपस्थित रहे। इनके साथ कुछ प्रांत के महामंत्री, सचिवगण एवं विभिन्न जिलों के अधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जय प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. विजेंद्र सिंह जी एवं श्रीमान सुरेन्द्र जी (प्रचारक) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

दिल्ली प्रांत अध्यक्ष ए वी एम ओ.पी. तिवारी जी एवं उनकी टीम ने उत्कृष्ट व्यवस्था एवं सफल संचालन किया।

बैठक का समापन राष्ट्रगान एवं सामूहिक भोजन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

🙏 सेवा • संगठन • समर्पण 🇮🇳

28/04/2026

मीडिया और राष्ट्रीय सुरक्षा: चुनौतियाँ, दायित्व एवं उभरती अनिवार्यताएँ -
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) की एक पहल

मीडिया और राष्ट्रीय सुरक्षा: चुनौतियाँ, दायित्व एवं उभरती अनिवार्यताएँ– अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) की प...
28/04/2026

मीडिया और राष्ट्रीय सुरक्षा: चुनौतियाँ, दायित्व एवं उभरती अनिवार्यताएँ
– अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) की पहल

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) द्वारा “मीडिया और राष्ट्रीय सुरक्षा: चुनौतियाँ एवं दायित्व” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक किया गया।

इस संगोष्ठी में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, मीडिया विशेषज्ञ, शिक्षाविद एवं सामरिक विश्लेषक एक साझा मंच पर आए और राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की भूमिका, धारणा प्रबंधन, सूचना युद्ध तथा उभरती रणनीतिक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, जनधारणा निर्माण एवं रणनीतिक संचार का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

ABPSSP की यह पहल मीडिया और सुरक्षा संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 51वीं प्रबंधन समिति की बैठक दिनांक 7 एवं 8 मार्च 2026 को विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) ...
09/03/2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 51वीं प्रबंधन समिति की बैठक दिनांक 7 एवं 8 मार्च 2026 को विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) स्थित HEAL Paradise के सुंदर एवं प्राकृतिक परिसर में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ गोमाता पूजन एवं वृक्षारोपण के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी जी ने की। आंध्र प्रदेश प्रांत के अध्यक्ष कर्नल राम बाबू के साथ होनरेरी कैप्टन अम्मा राव, होनरेरी कैप्टन सुब्बैया, श्रीमती ममता जी तथा आंध्र प्रदेश की समर्पित टीम के कुशल नेतृत्व में बैठक का सफल आयोजन किया गया।

बैठक में संगठन के विस्तार, पूर्व सैनिकों के कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा समाज जागरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं विमर्श किया गया।

विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने पिछली बैठक के बाद किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं की रूपरेखा भी रखी।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर डी.एस. त्रिपाठी जी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा पिछली बैठक के प्रमुख निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न ट्रस्टों की स्थिति, वित्तीय विवरण, बजट स्टेटमेंट तथा अनऑडिटेड अकाउंट्स भी बैठक में प्रस्तुत किए गए।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्षों एवं राष्ट्रीय सचिवों ने भी कई विषयों पर सभा का ध्यान आकर्षित कराया और विभिन्न जानकारियां सभा के समक्ष रखीं।

बैठक के ओपन हाउस सत्र में विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और महत्वपूर्ण विषय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के समक्ष रखे। इन विषयों पर संगठन स्तर पर विचार कर उन्हें उचित मंचों तक पहुँचाने तथा राष्ट्रीय हित में समाधान हेतु आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर माननीय प्रदीप जोशी जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी विचारों ने सभी प्रतिनिधियों को संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही माननीय वासु जी की उपस्थिति भी अत्यंत सराहनीय रही।

बैठक के दौरान सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित कई प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई का बड़ा हिस्सा और अपना समय समाज सेवा एवं कल्याण कार्यों के लिए समर्पित किया है, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।

पहले दिन सायंकाल भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आंध्र प्रदेश की समृद्ध परंपरा और कला का मनमोहक प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों का सम्मान भी किया गया।

बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने आंध्र प्रदेश की टीम द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था, आत्मीयता एवं आतिथ्य की सराहना की। विशेष रूप से दक्षिण भारतीय पारंपरिक भोजन का सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी जी ने अपने आशीर्वचन में सभी से संगठन के उद्देश्यों को लेकर “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया तथा अगली बैठक तक निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कर्नल राम बाबू, होनरेरी कैप्टन अम्मा राव, होनरेरी कैप्टन सुब्बैया, श्रीमती ममता जी तथा आंध्र प्रदेश की संपूर्ण टीम को विशेष धन्यवाद दिया गया।

बैठक की कुछ झलकियाँ फोटो के रूप में संलग्न हैं।

27/12/2025
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का 26वां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन – जयपुर (राजस्थान)अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परि...
27/12/2025

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का 26वां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन – जयपुर (राजस्थान)

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का 26वां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन राजस्थान की राजधानी जयपुर में अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक अधिवेशन में देशभर के सभी प्रदेशों एवं प्रांतों से परिषद के प्रतिनिधियों तथा मातृशक्ति की सहभागिता रही। कुल 40 प्रान्तों से 620 प्रतिनिधि इस अधिवेशन में उपस्थित रहे।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, PVSM, AVSM, SM ने की।

अपने उद्बोधन में उन्होंने “राष्ट्र प्रथम, सदैव सर्वदा” के भाव को रेखांकित करते हुए कहा कि सैनिक देश की सबसे अनुशासित, समर्पित और प्रतिबद्ध शक्ति हैं, जिन्होंने अपने जीवन का सर्वोत्तम समय राष्ट्रसेवा में अर्पित किया है। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आश्वासन दिया। साथ ही पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएँ, पुनर्वास, रोजगार, सामाजिक सम्मान तथा सैनिक परिवारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर, सार्थक एवं सकारात्मक विमर्श हुआ।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर एवं उनकी पूरी टीम द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित, समन्वित और सराहनीय ढंग से किया गया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल माननीय श्री हरिभाऊ बागडे रहे। आर्मी एरिया ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा—
“ सैनिक कभी पूर्व नहीं होता। वर्दी में न होने पर भी वह राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देता रहता है।”

उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सम्मान तथा सामाजिक सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही इस अवसर पर राजस्थान प्रांत की विशेष स्मृति (Book)-विमोचन भी किया गया।

दूसरे दिन राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण *मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने वीर नारियों का सम्मान किया तथा पूर्व सैनिकों को राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

परिषद् की सैन्य संदेश मैगज़ीन के विशेष संस्करण (स्पेशल एडिशन) का विमोचन भी किया।

अधिवेशन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें राजस्थानी संस्कृति और लोक परंपराओं की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अधिवेशन का एक विशेष आकर्षण तीनों दिनों तक परोसा गया पारंपरिक एवं स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन रहा। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए समुचित एवं सुव्यवस्थित आवास व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जो अत्यंत सराहनीय रही।

यह राष्ट्रीय अधिवेशन पूर्व सैनिकों की एकता, संगठन की सशक्तता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सतत भूमिका का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

जय भारत।
जय भारत की सेना।

सेमिनार – “विकसित भारत 2047”स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्लीतिथि: 8 नवम्बर 2025संघ शताब्दी वर्ष श्रृ...
09/11/2025

सेमिनार – “विकसित भारत 2047”
स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली
तिथि: 8 नवम्बर 2025

संघ शताब्दी वर्ष श्रृंखला के अंतर्गत “विकसित भारत 2047” विषय पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक सेमिनार का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया। यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु माननीय राज्यपाल मिजोरम जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, इंडिया फाउंडेशन के निदेशक श्री राम माधव जी एवं माननीय सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी उपस्थित रहे और सभी ने “विकसित भारत 2047” के विषय पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए।

‘अर्जुन फाउंडेशन’ की अध्यक्ष मा. हेमांगी जी ने “सामाजिक समरसता” विषय पर अत्यंत प्रेरणादायक वक्तव्य दिया।

सेमिनार में दो उच्चस्तरीय पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए —

1. Global Order in Transition: India in a Fractured World
जिसमें ले.ज. राज शुक्ला, ले.ज. दुष्यंत सिंह और राजदूत त्रिगुणायक ने भाग लिया।

2. पड़ोसी राष्ट्रों की भूमिका और भारत की रणनीतिक दिशा
जिसमें ले.ज. वी.पी. सिंह, एडमिरल सतीश घोरमोडे, मे.ज. राकेश भदौरिया और राजदूत योगेन्द्र कुमार ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष ले.ज. विष्णु चतुर्वेदी ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन ए.वी.एम. एच.पी. सिंह द्वारा किया गया।

सेमिनार में ले.ज. डी.पी. वत्स (पूर्व सांसद) एवं मे.ज. राजपुरोहित ने जोधपुर से पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में NCC कैडेट्स, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं जे.एन.यू. के छात्र, प्रोफेसरगण, अधिवक्ता, सशस्त्र सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी, सीमा जागरण मंच तथा दिल्ली प्रांत के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। उपस्थित छात्रों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा सारगर्भित प्रश्न पूछे गए। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।

जय हिंद! जय भारत की सेना!

Address

Site-11 Plot No. 8 (L. G. F), Near Main Post Office, West Patal Nagar
New Delhi
110008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bhartiya Poorva Sainik Seva Parishad - ABPSSP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhil Bhartiya Poorva Sainik Seva Parishad - ABPSSP:

Share