Dhamasa Rajasthan - धमासा राजस्थान

  • Home
  • Dhamasa Rajasthan - धमासा राजस्थान

Dhamasa Rajasthan -  धमासा राजस्थान निष्पक्ष पत्रकारिता...
स्थानीय समाचार व्हाट्सएप्प पर भेज सकते हैँ, समाचार के साथ अपना नाम व स्थान जरूर लिखें जिससे आपके नाम के साथ समाचार लगा सकें।

Happy Diwali 🙏🏼💐🙏🏼
20/10/2025

Happy Diwali 🙏🏼💐🙏🏼

14/10/2025

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के विरुद्ध चौमूं थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें टोल बैरियर को हटाकर वाहनों को निकालने का आरोप लगाया गया है।

27/06/2025

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अभी भी इस मामले में न जाने कितने ही खुलासे लगातार हो रहे हैं, जो कहानी में नए-नए मोड़ ला रहे हैं। अब नया खुलासा हुआ है कि राज कुशवाह ने सोनम रघुवंशी के नाम कई कंपनियां खुलवा दी थीं। राज ने सोनम को बहुत महत्वाकांक्षी बना दिया था। सोनम को लगने लगा था कि अगर वह राज के साथ रहेगी तो जल्द ही बड़ी बिजनेस वुमन बन सकती है। लेकिन इसी बीच पिता देवीसिंह और मां संगीता ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। सोनम को तब अपने सपने टूटते नजर आने लगे। राजा उसे कांटे की तरह चुभने लगा। इसलिए शादी के बाद प्रेमी राज के साथ मिलकर सोनम ने राजा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं दूसरी तरफ, राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह ने भी अपने रिश्ते का सच उगल दिया है।

18/06/2025

जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने लगाई क्लास! 🤩👏💥

ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इज़राइल की राजधानी तेल...
18/06/2025

ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इज़राइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरान ने हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया है, जिसमें व्यापक नुकसान हुआ है। ईरान के क्रांतिकारी गार्ड कॉर्प्स ने बुधवार को घोषणा की कि इज़राइल पर नवीनतम हमले के दौरान हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया गया था। दोनों देशों के बीच संघर्ष छठे दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच, इज़राइल की वायु सेना ने कहा है कि उन्होंने तेहरान में कई क्षेत्रों को फिर से निशाना बनाया है। ईरानी हमले में इज़राइल का रामत गान शहर तबाह हो गया है।

18/06/2025

बिना कोचिंग तनिषा त्रिपाठी ने हासिल की NEET परीक्षा में सफलता...
विस्तृत समाचार इनबॉक्स में पढ़ें 👇

यह कैसी बैठक व्यवस्था है...!सभी कमरों में 20 से अधिक परीक्षार्थी लेकिन 2 कमरों व एक बरामदे में केवल 1-1 परीक्षार्थी, परी...
17/06/2025

यह कैसी बैठक व्यवस्था है...!
सभी कमरों में 20 से अधिक परीक्षार्थी लेकिन 2 कमरों व एक बरामदे में केवल 1-1 परीक्षार्थी, परीक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगना निश्चित है!

स्कूल संचालक ही नहीं पुलिस अधिकारी व फौजी भी फंसे थे हनी ट्रैप में!!हनी ट्रैप में फंसा कर 15 लाख रुपए ऐंठने का आरोप,आरोप...
16/06/2025

स्कूल संचालक ही नहीं पुलिस अधिकारी व फौजी भी फंसे थे हनी ट्रैप में!!

हनी ट्रैप में फंसा कर 15 लाख रुपए ऐंठने का आरोप,आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

#फलोदी
फलोदी जिले के मतोड़ा थाना पुलिस ने पूनासर गांव में स्कूल संचालक मेगा राम के आत्महत्या करने के मामले में आरोपी महिला को रविवार शाम गिरफ्तार किया है। महिला ने जोधपुर पुलिस के दो पुलिसकर्मियों एक फौजी और जयपुर के एक व्यक्ति को भी हनी ट्रैप में फंसा रखा था। उसने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में अलग-अलग थानों में बलात्कार व छेड़छाड़ के तीन एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के बाद एफआर लगा दी गई थी। पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि पूनासर गांव निवासी स्कूल संचालक मेगाराम जानी की आत्महत्या के मामले में जाखण गांव के ओमपुरा निवासी संतोष उर्फ शांति जाट को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मेघाराम के भाई मदन ने संतोष के खिलाफ मेघाराम को प्रेम जाल में फंसा कर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में संतोष की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान देने का आरोप लगाया था। मतोड़ा थाना अधिकारी दाऊद खान ने बताया कि महिला संतोष ने अपने पति मालाराम को तलाक दे रखा है। उसके एक पुत्र व पुत्री है। वह संविदा पर पुलिस कंट्रोल रूम में कार्य कर चुकी है। इस दौरान जोधपुर पुलिस के दो अधिकारी और फौजी को हनी ट्रैप में फंसाया था। संतोष ने पुलिस कमिश्नर जोधपुर में तीन एफआईआर दर्ज कराई थी जो जांच में आरोप झूठे पाए जाने पर एफआर लगा दी गई थी। वहीं बनाड़ थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक मामले में उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। मेघाराम की ओर से 25 मई को मतोड़ा थाने में एफआईआर में भी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
#आत्महत्या #हनीट्रैप

झुंझुनू के नवलगढ़ में धागा फेक्ट्री वाले मुस्ताक अली चौहान पुत्र फेज मोहम्मद का इंतकाल हो गया है, जिनका जनाजा आज सुबह 11 ...
16/06/2025

झुंझुनू के नवलगढ़ में धागा फेक्ट्री वाले मुस्ताक अली चौहान पुत्र फेज मोहम्मद का इंतकाल हो गया है, जिनका जनाजा आज सुबह 11 बजे उठाया जाएगा #झुंझुनू

14/01/2025

*राजस्थान शिक्षक संघ आजाद* का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन 17 व 18 जनवरी 2025 को P.M. Shri रा. उ.मा.वि. सोजत रोड, सोजत, पाली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से आजाद शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पदाधिकारीगण भाग लेंगे।
*राजस्थान शिक्षक संघ आजाद* के प्रदेशाध्यक्ष *अरविन्द कुमार जाखड़* ने दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए पाली के जिला अध्यक्ष *घनश्याम सेन* को संयोजक मनोनीत किया है व प० युधिष्ठिर शास्त्री व श्रवण गहलोत को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के संयोजक घनश्याम सेन ने बताया कि शिक्षा विभाग के नियमानुसार पी. एम श्री विद्यालय सोजत रोड में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने बाद शिक्षा के क्षेत्र में आए विभिन्न परिवर्तनों एवं नवीन पहलुओं पर विचार विमर्श तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चिन्तन व मनन करेंगे।
प्रांतीय सह संयोजक प० युधिष्ठिर शास्त्री ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर *राजस्थान शिक्षक संघ आजाद* के पदाधिकारियों द्वारा जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैँ। सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है | प्रांतीय सह संयोजक श्रवण गहलोत ने बताया कि आवास व अल्पाहार व्यवस्था सवाई सिंह सोलंकी, मंच व संचालन व्यवस्थापक जयदेव व्यास, स्वागत समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह राजपुरोहित, रजिस्ट्रेशन प्रभारी मोतीलाल अरोड़ा व सुनील सांखला, प्रचार प्रसार प्रभारी सुनील मेघवाल, लाइट व माइक व्यवस्था सत्यनारायण रजक, प्रवक्ता महेन्द्र भारती को बनाकर दो दिवलीच प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Address

Science Park Road

333042

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhamasa Rajasthan - धमासा राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dhamasa Rajasthan - धमासा राजस्थान:

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share