20/06/2026
Azaz Shaikh Shamim Khan Dr-Asadullah Khan Deepak Sanap Yusuf Khan Mohammed Yusuf Farooq Khan divyang and durbal hakk rakshak cheritable trust Disability Handicamp Inability Collectorate Thane Districtelectionofficer Thane Thane Post Thane Municipal Corporation - ठाणे महानगरपालिका Mumbra Thane दिव्यांगों का सब्र अब जवाब दे रहा है!
बेमुद्दत धरना आंदोलन का आज 5वां दिन है, लेकिन ठाणे महानगरपालिका प्रशासन अब तक दिव्यांगों की न्यायसंगत मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाया है।
क्या दिव्यांगों का रोजगार छीनना ही प्रशासन की नीति है?
एक तरफ दिव्यांगों के कानूनी स्टॉल हटाकर उन्हें बेरोजगार किया जाता है, दूसरी तरफ मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण और यातायात जाम की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। आखिर यह दोहरा मापदंड क्यों?
हम भीख नहीं मांग रहे... हम अपना संवैधानिक अधिकार, रोजगार और सम्मान मांग रहे हैं।
यदि आज भी हमारी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन और अधिक तीव्र किया जाएगा।
📍 आंदोलन स्थल: अतिक्रमण विभाग कार्यालय के पास, मुंब्रा फायर ब्रिगेड, मुंब्रा
✊ हमारी प्रमुख मांगें: ✅ दिव्यांगों के कानूनी स्टॉल पुनर्स्थापित करो
✅ रोजगार का अधिकार दो
✅ भेदभावपूर्ण कार्रवाई बंद करो
✅ दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 लागू करो
✅ दिव्यांगों को सम्मान और न्याय दो
हक हमारा – नहीं किसी का उपकार!
दिव्यांग एकता जिंदाबाद! संविधान जिंदाबाद!
— मोहम्मद युसुफ मोहम्मद फारूक खान
सदस्य, दिव्यांग समन्वय समिति, ठाणे महानगरपालिका
संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष व सचिव
दिव्यांग एंड दुर्बल हक्क रक्षक चैरिटेबल ट्रस्ट
📞 9987822946