14/10/2025
एक ही मांग एक ही नारा समस्त टेक्निकल स्टॉफ बाहर हो सारा :- कृष्णा पंडिंत प्रधान
बिजली विभाग के कर्मचारियों की मांगे ना पूरी होने पर एस. डी. ओ. के विरुद्ध 7वें दिन भी कल बुधवार को धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
नारायणगढ़:- ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन (संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) एवं अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ हरियाणा (संबधित भारतीय मजदूर संघ) यूनिट नारायणगढ़ के समस्त कर्मचारियों की मागो को लेकर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर सब यूनिट प्रधान कृष्ण पंडित बड़ा गाँव की अध्यक्षता मे एस. डी. ओ. नारायणगढ़ के विरुद्ध दिनाँक 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार 6 वें दिन को भी विरोध प्रदर्शन किया गया और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ हरियाणा यूनिट नारायणगढ़ के प्रधान संदीप सैनी एवं यूनिट प्रधान एस कुमार सैनी ने प्रेस के माध्य्म से पत्रकार साथियों से बात करते हुए बताया की एस. डी. ओ. नारायणगढ़ एवं कार्यकारी अभियंता (XEN UHBVN) नारायणगढ़ ने कुछ दिन पहले यूनियन को बुलाकर कर्मचारियों की समस्त मांगो को मानने की सहमति जताई थी ओर यूनियन से एक हफ्ते का समय माँगा था परन्तु एस. डी. ओ. नारायणगढ़ एवं कार्यकारी अभियंता नारायणगढ़ दोनों अधिकारी यूनियन की मांगो को मुख्य मांग जो तकनीकी कर्मचारी अस्सिस्टेंट लाईन मैन एवं लाईन मैन बाबू बने क्लर्क की सीटों पर बैठे है। उन सभी टेक्निकल कर्मचारियों को फिल्ड मे उनकी पोस्ट के हिसाब से लगाया जाए ताकि फिल्ड मे जो अतिरिक्त कार्यभार कर्मचारियों पर बढ़ रहा हैं वो कम हो सकें ओर जनता को भी सुचारु रूपसे सुविधा मिल सकें। दोनों अधिकारीयों को यूनियन ने पहले भी कई बार मांग पत्र देकर मांग की हैं ओर शुक्रवार को भी दोनों अधिकारियो से बात हुई परन्तु दोनों अधिकारियो ने यूनियन की मुख्य मांग को नहीं माना ओर सिर्फ मांग पूरी करने की बजाय ओर अन्यवश्यक बाते रखी। यदि कर्मचारियों की कोइ भी मांग पूरी नहीं होती हैं तो ये धरना प्रदर्शन दोनों अधिकारीयों के विरुद्ध नराजगी प्रकट करते हुए पहले से ज्यादा गरमजोशी के साथ आने वाले कल बुधवार को भी जारी रहेगा ओर इस धरना प्रदर्शन से आम जनता को ओर निगम को जो भी नुकसान होगा या परेशानी होंगी उस सब की पूर्णतः जिम्मेदारी उपमंडल अधिकारी (एस. डी. ओ.) नारायणगढ़ एवं कार्यकारी अभियंता नारायणगढ़ की होंगी। अरुण कुमार नारायणगढ़ सेक्रेटरी (सचिव) सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लाक नारायणगढ़ एवं वाईस प्रेसिडेंट (उपप्रधान) ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशनज वर्कर्स यूनियन हरियाणा यूनिट नारायणगढ़ ने समस्त कर्मचारियों को सम्भोधित करते हुए कहा दोनों अधिकारियो ने कर्मचारियों के प्रती पक्षपात ओर भेदभाव पूर्ण अड़ियल रविया बना रखा हैं।इसलिए समस्त कर्मचारियों को अपनी एकता का परिचय देते हुए संग़ठन की एकता एवं शक्ति के दम पर कर्मचारियों के हित के लिए अधिकारियो के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता हैं ओर कर्मचारी के हित मे मागो को मनवाने के लिए जरूरत पड़ने पर समस्त विभागीय यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से आश्वाशन दिया की समस्त कर्मचारियों के हितो के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ खड़ा हैं। अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ के प्रधान भाई संजीव कुमार गुज्जर एवं सचिव मंजीत सिंह नागरा सब यूनिट शहजादपुर के प्रधान अनील कुमार गणेशपुर, यूनिट केशियर कुलदीप सिंह सैनी पंजेटो, धर्मवीर सिंह नागरा गनोली, रमेश डांग, संजीव कुमार धीमान, प्रदीप कुमार, शिव चरण, सन्नी, सुमित, सुरेंदर कुमार, मुकेश सैनी, प्रदीप गुज्जर, शिव चरण गुज्जर, लखविंदर सिंह, दर्शन लाल, शमशेर सिंह, रजत सैनी, गुरमीत सिंह राठी, जगबीर सिंह, रिम्पी, जसविंदर सिंह, कमलजीत सिंह सैनी, करणबीर सिंह, पंकज शर्मा, कुलदीप सिंह सैनी, सुमित, संजीव कुमार गुज्जर, मंजीत सिंह नागरा, संदीप सैनी, मलकित सिंह, विक्रम धीमान, कमल धीमान, अजय शर्मा, सागर, सन्नी विक्रम सिंह वीरेंदर, सचिन, ईशान धारी, कुलदीप सिंह इत्यादि पदधिकारी एवं सदस्यों ने आश्वासन दिया समस्त कर्मचारी साथी इस धरना प्रदर्शन मे बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।