05/12/2025
आदर्श गोपाल गौशाला रायधनु - नागौर में निस्वार्थ गौ सेवारथ नागौर द्वारा निर्मित दो टीन शेड का उद्घाटन सहित सत्संग कार्यक्रम रखा गया है, काफी समय बाद गौशाला में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है इसलिए आप सभी समय निकालकर जरूर पधारे,यहां गौशाला प्रगति रिपोर्ट,आगामी कार्य योजना सहित विभिन्न विषयों पर संवाद रखा गया है जिसमें आप सभी जरूर पधारे। आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से ही काफी समय से सहयोग कर रहे है इसलिए धरातल पर आपके सहयोग का कितना सहयोग हो रहा है,किस तरह गौशाला का संचालन हो रहा है इत्यादि का निरीक्षण,विचार विमर्श के लिए अपना अमूल्य समय जरूर निकाले।