Security Service Wing - RERF

Call Contact the organization

Security Service Wing - RERF Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Security Service Wing - RERF, Mount Abu.

01/09/2026
रक्षाबंधन 2026 | सिक्योरिटी सर्विसेज विंग (SSW), ब्रह्माकुमारीज़रक्षाबंधन 2026 के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की सिक्यो...
01/09/2026

रक्षाबंधन 2026 | सिक्योरिटी सर्विसेज विंग (SSW), ब्रह्माकुमारीज़
रक्षाबंधन 2026 के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की सिक्योरिटी सर्विसेज विंग (SSW) की टीम ने देश के सुरक्षा एवं रक्षा तंत्र से जुड़े वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से आत्मीय भेंट कर उन्हें दिव्य राखी बांधी।
इस अवसर पर राखी के आध्यात्मिक महत्व एवं संदेश को साझा किया गया तथा राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित सेवाओं के लिए SSW द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं मूल्य-आधारित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य
• राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार – श्री अजीत डोभाल जी
• माननीय रक्षा मंत्री – श्री राजनाथ सिंह जी
• रक्षा सचिव – श्री आर. के. सिंह जी
• चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ – जनरल राजा सुब्रमणि
• पूर्व थलसेना प्रमुख – जनरल उपेंद्र द्विवेदी
• चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ – एयर मार्शल तेजिंदर सिंह
• डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ – वाइस एडमिरल राजेश धनकर
• डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ – लेफ्टिनेंट जनरल ज़ुबिन ए. मिनवाला
🛡️ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक
SSW टीम ने देश के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ नेतृत्व से भेंट कर राष्ट्ररक्षकों के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और दिव्य राखी का आध्यात्मिक संदेश साझा किया।
• सीमा सुरक्षा बल (BSF)
महानिदेशक – श्री प्रवीण कुमार, IPS
• केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
महानिदेशक – श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, IPS
• सशस्त्र सीमा बल (SSB)
महानिदेशक – श्री संजय सिंघल, IPS
👮 अन्य वरिष्ठ गणमान्य
दिल्ली पुलिस आयुक्त – श्री अनुराग कुमार, IPS
दिल्ली विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) – श्री देवेश श्रीवास्तव, IPS
कमांडेंट, नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) – एयर मार्शल मनीष कुमार गुप्ता
मैनेजिंग डायरेक्टर, ECHS – मेजर जनरल अनिल चंदेल

🌿 नवंबर में होने वाले SSW कार्यक्रम हेतु सादर आमंत्रण
इस अवसर पर सभी सम्माननीय वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों को नवंबर 2026 में ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ORC), दिल्ली-NCR में आयोजित होने वाले आगामी SSW कार्यक्रम में पधारने हेतु हार्दिक आमंत्रण भी दिया गया।
यह कार्यक्रम राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित अधिकारियों एवं कर्मियों के आत्म-सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, मधुर संबंध, आध्यात्मिक शक्ति, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता तथा मूल्य-आधारित नेतृत्व को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।

Address

Mount Abu

Telephone

+919414154611

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Security Service Wing - RERF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Security Service Wing - RERF:

Shortcuts

Share