Rudraansh charitable society

Rudraansh charitable society welcome

रुद्रांश संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजनमोदीनगर, 21 जून —अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुद्रांश...
24/06/2025

रुद्रांश संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

मोदीनगर, 21 जून —
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुद्रांश संस्था के सदस्यों ने आज मोदी मंदिर, मोदीनगर प्रांगण में सामूहिक योग कर स्वास्थ्य और आत्मिक ऊर्जा का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं बुज़ुर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रुद्रांश परिवार से भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यों के नाम हैं:
प्रकृति शर्मा, सुमिता शर्मा, दीपा जतवानी, रेनू शर्मा, आशा बंसल, रेनू अरोड़ा, सुषमा, रजनी मित्तल, अनीता गुप्ता, अंजू गोयल, अंजू गुप्ता, शिखा त्यागी, संतोष मेहता।

इसके अतिरिक्त संस्था की सदस्य उषा जी, रूपा जी, वंदना जी ने अपने-अपने स्थानों पर योग कर इस अभियान में सहभागिता दिखाई।

रुद्रांश संस्था की प्रेरणा ‘स्वास्थ्य ही धर्म है’ को मानने वाले सदस्यों ने सामूहिक योग द्वारा न केवल शारीरिक लचीलापन बढ़ाया बल्कि आत्मिक ऊर्जा का भी संचार किया।

✨ "जहाँ तन स्वस्थ, मन शांत — वहीं सच्चा जीवन संतुलित होता है।"

रुद्रांश – एक ज़रिया संस्था का पाँचवाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्नमंच पर जीवंत हुईं पुरानी नायिकाएं, जिसकी थीम थ...
09/06/2025

रुद्रांश – एक ज़रिया संस्था का पाँचवाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न
मंच पर जीवंत हुईं पुरानी नायिकाएं, जिसकी थीम थी -‘Old is Gold’

मोदीनगर, 7 जून 2025:
सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था रुद्रांश – एक ज़रिया ने शनिवार को अपना पाँचवाँ वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। समारोह की थीम “Old is Gold” रही, जिसमें रुद्रांश से जुड़ी बहनों ने प्रसिद्ध पुरानी अभिनेत्रियों का रूप धर मंच पर प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया।

इस आयोजन की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मंजू सिवाच रहीं, जिन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “रुद्रांश जैसी संस्थाएं समाज को वह ताकत देती हैं जो सरकारें अकेले नहीं दे सकतीं। समाज में समरसता और सहयोग की भावना को जीवित रखने का कार्य रुद्रांश बखूबी कर रहा है।”

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. सरिता सिंधु (प्रधानाचार्य) एवं डॉ. पूनम गर्ग रहीं, जिन्होंने मंच से अपने विचार रखते हुए समाजसेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया।

वार्षिक समारोह में आयोजित ‘Old is Gold’ थीम प्रतियोगिता में:

वंदना गर्ग ने ज़ीनत अमान के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया
एकता चौधरी (नूतन) द्वितीय स्थान पर रहीं
पूजा शर्मा (श्रीदेवी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और सदस्यों ने नृत्य, गायन एवं नाट्य प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया। रुद्रांश परिवार की महिलाओं की प्रस्तुतियों में सामाजिक संदेशों की झलक भी देखने को मिली।

संस्था की सेक्रेटरी रेनू शर्मा ने मंच से विगत वर्ष के कार्यों की रिपोर्ट साझा की, जिनमें जरूरतमंदों को राशन, कपड़े, शिक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान करना शामिल है। साथ ही, आगामी वर्ष के लक्ष्यों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ कैंप, महिलाओं हेतु सिलाई प्रशिक्षण और स्कूली बच्चों के लिए स्टेशनरी किट वितरण की योजना साझा की।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष उषा चौधरी ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में नई अध्यक्ष नेहा गर्ग के रूप में संस्था के नेतृत्व की औपचारिक घोषणा की गई, जिनके नेतृत्व में रुद्रांश आगामी वर्षों में और सशक्त सामाजिक पहल करने की दिशा में अग्रसर होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता शर्मा, सुमन बजाज, डॉ. रूपा त्यागी, वंदना गर्ग, ममता आर्य, और अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।

रुद्रांश – एक ज़रिया की यह पहल समाज में एक सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बनी और आयोजन की गरिमा सभी उपस्थितों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ गई।

तिरंगा सम्मान यात्रा डॉ मंजू सिवाच विधायक जी के आह्वान पर मोदीनगर में हुई तिरंगा यात्रा में रुद्रांश परिवार सभी लोग शामि...
24/05/2025

तिरंगा सम्मान यात्रा डॉ मंजू सिवाच विधायक जी के आह्वान पर मोदीनगर में हुई तिरंगा यात्रा में रुद्रांश परिवार सभी लोग शामिल हुए ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा भारत माता की जय

23/01/2025
22/01/2025
कल 20 तारीख को Rudraansh charitable society ने आदर्श कंपोजिट विद्यालय बेगमाबाद में स्कूल के बच्चों को खिचड़ी वितरण किया।...
21/01/2025

कल 20 तारीख को Rudraansh charitable society ने आदर्श कंपोजिट विद्यालय बेगमाबाद में स्कूल के बच्चों को खिचड़ी वितरण किया। जिसमें रुद्रांश की पूरी टीम आदर्श कंपोजिट विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाएं का पूरा सहयोग रहा।

कल 21मई को रुद्रांश परिवार का 4th वार्षिक उत्सव बी.आर. फार्म के हाल में मनाया गया मुख्य अतिथि माननीय विधायक  डॉक्टर मंजू...
22/05/2024

कल 21मई को रुद्रांश परिवार का 4th वार्षिक उत्सव बी.आर. फार्म के हाल में मनाया गया मुख्य अतिथि माननीय विधायक डॉक्टर मंजू सिवाच जी और माननीय अतिथि गण डॉ .पूनम गर्ग जी,मनजीत चौधरी जी,डॉ. सरिता सिंधु जी, अनीता चौधरी जी, डॉ. शताक्षी गर्ग जी, स्वाभिमान ट्रस्ट से नीरज कौशिक जी यू वी कैन संस्था से रजनी जी और ईशान और हमारे पत्रकार भाई राकेश शर्मा जी, अनिल वशिष्ठ जी, अनिल मित्तल जी, अय्यूब जी ने साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 2024-25 की प्रेसिडेंट वंदना गर्ग जी ने स्टेज संचालन किया सेक्रेटरी डॉ रूपा त्यागी जी ने मंच संचालन किया ट्रेजरार सुमिता शर्मा जी ने बैंक स्टेज काम संभाला जॉइंट सेक्रेटरी रेनू शर्मा जी अपने पूरे साल की रिपोर्ट को लोगों के सामने रखा जॉइंट ट्रेजरार ममता आर्य,वरिष्ठ सदस्य रजनी मित्तल जी और प्रकृति शर्मा जी ने मिलकर अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने खूब सुंदर झलकियां प्रस्तुत की हमारे रुद्रांश परिवार की प्रियंका मोदी ने नए मेंबर पूजा के साथ मिलकर राम जी के जीवन पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। वरिष्ठ सदस्य सुमन बजाज की नाटिका भी सुपरहिट थी हमारी संस्था के भाई लोग दिवाकर चौधरी, राजीव आर्य, नितिन गर्ग और हरिओम पायल के के सहयोग से हमारी संस्था के सारे काम हुए। हमारे रुद्रांश परिवार में कुछ नए सदस्य भी जुड़े हैं । इस कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में संस्था की चेयरपर्सन उषा चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया धन्यवाद किया और संस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी को मिलकर काम करने के लिए आवाह्न किया🙏

Address

Modinagar
Modinagar
201204

Telephone

+919319235699

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rudraansh charitable society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rudraansh charitable society:

Share