Nandvanshiselfcareteam

Nandvanshiselfcareteam Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nandvanshiselfcareteam, Meja.

अलर्ट 09 ने तीन दिन मे 50000 का आकड़ा पार कर लिया 😍😍😍
13/01/2026

अलर्ट 09 ने तीन दिन मे 50000 का आकड़ा पार कर लिया 😍😍😍

सहयोग अलर्ट 08 मे आज सुबह दिनाँक 02-01-2026 तक ₹169865 भेजे गए है आपका सहयोग छुट ना जाए तो जल्द ही सहयोग पूर्ण करे     🚩...
02/01/2026

सहयोग अलर्ट 08 मे आज सुबह दिनाँक 02-01-2026 तक ₹169865 भेजे गए है आपका सहयोग छुट ना जाए तो जल्द ही सहयोग पूर्ण करे

🚩

अलर्ट 08 सहयोग 130,000 के पारआप सभी को ढेर सारी बधाई और धन्यवादइस सहयोग को एक नयी ऊंचाई पर पहुचाना और एक नए व्यवस्था को ...
27/12/2025

अलर्ट 08 सहयोग 130,000 के पार
आप सभी को ढेर सारी बधाई और धन्यवाद
इस सहयोग को एक नयी ऊंचाई पर पहुचाना और एक नए व्यवस्था को बनाना इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है |

We achieved the new record
11/11/2025

We achieved the new record

अलर्ट 07 मे सहयोग स्थिति दिनाँक 06/11/2025
06/11/2025

अलर्ट 07 मे सहयोग स्थिति दिनाँक 06/11/2025

सहयोग अलर्ट 07 मे सहयोग स्थिति...
03/11/2025

सहयोग अलर्ट 07 मे सहयोग स्थिति...


नमस्ते सभी को,​आज की हमारी {Google Meet} सफल रही। चर्चा के लिए और बहुमूल्य इनपुट देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद...
31/10/2025

नमस्ते सभी को,

​आज की हमारी {Google Meet} सफल रही। चर्चा के लिए और बहुमूल्य इनपुट देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
​यदि आपके कोई और प्रश्न हैं, तो कृपया मुझसे संपर्क करें।

📅 तिथि : 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
⏰ समय : सायं 7:00 बजे से 8:00 बजे तक
संचालक- श्री प्रभाकर शर्मा, श्री आदर्श वर्मा जी, श्री रोशन सेन जी (तकनीकी IT सेल )

मुख्य चर्चा बिंदु:
1️⃣ रिपोर्टिंग: प्रत्येक ज़िले से प्राप्त सहयोग की विस्तृत जानकारी।
2️⃣ टेक्निकल समस्याएँ: वेबसाइट या पोर्टल से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या की रिपोर्टिंग।
3️⃣ सक्रिय सदस्यों को प्रोत्साहन: जो सदस्य लगातार सक्रिय हैं, उन्हें पहचान कर प्रमोट किया जाएगा।
4️⃣ लक्ष्य निर्धारण: प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 50 सहयोग करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

✳️ आपकी भागीदारी NSCT की प्रगति का आधार है।

✍️ निवेदक :
नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट (NSCT)

मैं "नंदवंशी सेल्फकेयर ट्रस्ट" के परिवार को nandvanshi.org वेबसाइट के सफल शुभारंभ पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ...
02/10/2025

मैं "नंदवंशी सेल्फकेयर ट्रस्ट" के परिवार को nandvanshi.org वेबसाइट के सफल शुभारंभ पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।
यह वेबसाइट न केवल संस्था के उद्देश्यों, सेवाओं और समाजसेवी कार्यों को एक नई पहचान देने का माध्यम बनेगी, बल्कि इससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और जागरूक करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। यह डिजिटल पहल निश्चित रूप से ट्रस्ट की पारदर्शिता, समर्पण और सेवा भावना को और व्यापक स्तर पर जनमानस तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।
"नंदवंशी सेल्फकेयर ट्रस्ट" का अब तक का कार्य अनुकरणीय रहा है, और मुझे विश्वास है कि यह वेबसाइट उस सेवा यात्रा को और अधिक गति एवं दिशा देगी।
इस नवीन अध्याय की शुरुआत के लिए एक बार फिर से हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर करे यह पहल निरंतर प्रगति करे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा बने।
शुभकामनाओं सहित,
मंगलाप्रसाद शर्मा
(संरक्षक)
नंदवंशी सेल्फकेयर ट्रस्ट

सभी सम्मानित दानवीर साथियों को नमस्कार🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏NSCT की वेबसाइट के लोकार्पण के अवसर पर आप सभी नंदवंशियों को हार्दिक शुभ...
02/10/2025

सभी सम्मानित दानवीर साथियों को नमस्कार
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

NSCT की वेबसाइट के लोकार्पण के अवसर पर आप सभी नंदवंशियों को हार्दिक शुभकामनाएं और ढेरों बधाई।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

आज महानवमी के शुभ अवसर पर शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा की कृपा से नंदवंशी समाज की पहली ऐतिहासिक वेबसाइट कालोकरपन होने पर समस्त IT टीम ,संरक्षक महोदय, संस्थापक महोदय, प्रबंधक महोदय, समस्त मंडल पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और समस्त ग्रुप के नंदवंशी को कोटि कोटि बधाइयां।

वेबसाईट के लोकार्पण के साथ ही नंदवंशी समाज के लोगों ने अपने नए युग में ऐतिहासिक कदम रख दिया है। अब हम भी गर्व से कह सकते हैं हम किसी से कम नहीं।

इस डिजिटल क्रांति से एक ने युग की शुरुवात होने जा रही है जिसमें हम सब मिल कर एक नए समाज का निर्माण करेंगे। साथ ही साथ अपनों की मदद पूरी पारदर्शिता, के साथ की जाएगी। इस ऐतिहासिक क्षणों के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं आप सभी को पुनः कोटि कोटि हार्दिक बधाइयां।

🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏
शुभकामनाओं सहित आपका

नंदवंशी सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश।

* **सहयोग एलर्ट 06**प्रारम्भ तिथि- 10-07-2025**समाप्ति तिथि-30-07-2025*जनपद हाथरस के टीकरी कला,ब्लॉक एवम तहसील सिकंदरा र...
11/07/2025

* *
*सहयोग एलर्ट 06*

*प्रारम्भ तिथि- 10-07-2025*
*समाप्ति तिथि-30-07-2025*

जनपद हाथरस के टीकरी कला,ब्लॉक एवम तहसील सिकंदरा राउ, के वैधानिक दिवंगत साथी स्व.चन्द्र प्रकाश जी (NSUP1915) के नॉमिनी पत्नी श्री मिथलेश जी का NSCT टीम द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान दो बैंक का खाता विवरण प्राप्त किया गया।जिसमें न्यूनतम ₹50/- का अंशदान करके रर्शीद को नीचे दिए लिंक पर अपलोड करना है।

*निवेदक*
*प्रदीप कुमार वर्मा 'नन्दवंशी'*
*संस्थापक/प्रबन्धक*
*नन्दवंशी सेल्फ केयर टीम उत्तर-प्रदेश*

 "श्रद्धांजलि एवं भौतिक निरीक्षण सम्पन्न सूचना"सम्मानित साथियों,आप सभी अवगत हैं कि NSCT सदस्य स्व. चंद्र प्रकाश जी(NSUP1...
24/06/2025



"श्रद्धांजलि एवं भौतिक निरीक्षण सम्पन्न सूचना"

सम्मानित साथियों,
आप सभी अवगत हैं कि NSCT सदस्य स्व. चंद्र प्रकाश जी
(NSUP1915), टीकरी कला,ब्लॉक एवम तहसील सिकंदरा राऊ, जनपद हाथरस का 09 जून 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वैधानिक सदस्य प्रतीत होते है।
आज 22 जून 2025 को NSCT प्रान्तीय एवं जनपदीय टीम द्वारा स्व. चंद्र प्रकाश जी के निज निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं भौतिक निरीक्षण सम्पन्न किया गया। यह क्षण अत्यंत भावुकता से भरा रहता है, सभी ने एक समर्पित सदस्य को अंतिम बार नमन किया।स्व.चन्द्र प्रकाश जी के परिवार में उनकी माता,पत्नी व एक बेटा,व एक बेटी जो अभी अपनी पढ़ाई ही कर रहे हैं,शेष है।

इस अवसर पर प्रान्तीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे—

1. श्री हरीकिशन जी — सदस्य कोर टीम, मण्डल प्रभारी अलीगढ़
2. श्री वेद प्रकाश वर्मा — सदस्य कोर टीम, जिला प्रभारी लखीमपुर
3. श्री रोहताश कुमार नंद — AIMCEA संगठन मंत्री, प्रांतीय कार्यकारिणी
4. श्री रामखिलाड़ी सविता — वरिष्ठ समाजसेवी व NSCT सदस्य, अलीगढ़
5. श्री शैलेश कुमार प्रधान — जिला प्रभारी, NSCT अलीगढ़
6. श्री अजीत कुमार बालाजी — जिला मीडिया प्रभारी, NSCT अलीगढ़
7. श्री अजय कुमार जी — जिला तकनीकी सेल प्रभारी, NSCT अलीगढ़

इन सभी सम्मानित महानुभावों की उपस्थिति एवं श्रद्धांजलि ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारा संगठन केवल सेवा नहीं, संवेदना व कर्तव्यनिष्ठा का भी प्रतीक है।

👉 श्रद्धांजलि एवम निरीक्षण के दौरान दिवंगत साथी के नॉमिनी का अभिलेख प्रांतीय टीम द्वारा प्राप्त किया जा चुका है। अब ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सभी दस्तावेजों की गहन समीक्षा के बाद सहयोग एलर्ट की घोषणा यथाशीघ्र की जाएगी।

🙏 श्रद्धांजलि एवं निरीक्षण में सहभागी सभी महानुभावों को NSCT की ओर से कोटि-कोटि साधुवाद एवं धन्यवाद।
उनका यह योगदान, संवेदना एवं एकजुटता की अनमोल मिसाल है।

✍️
निवेदक
प्रदीप कुमार वर्मा 'नन्दवंशी'
संस्थापक / प्रबंधक
नन्दवंशी सेल्फ केयर टीम, उत्तर प्रदेश

 अब तक 'नन्दवंशी सेल्फ केयर टीम ' द्वारा किये गए दिवंगत वैधानिक साथियो एवम उनके नॉमिनी का सहयोग सहित विवरणएलर्ट 01- NSUP...
24/06/2025



अब तक 'नन्दवंशी सेल्फ केयर टीम ' द्वारा किये गए दिवंगत वैधानिक साथियो एवम उनके नॉमिनी का सहयोग सहित विवरण

एलर्ट 01- NSUP0229 स्व.अनिल कुमार नॉमिनी माता जी श्रीमती सरोज देवी प्रयागराज (लगभग ₹27000/-)

एलर्ट 02- NSUP0167 स्व.राजू कांत नॉमिनी पत्नी श्रीमती गीता देवी प्रयागराज (लगभग ₹56000/-)

एलर्ट 03- NSUP0090 स्व.अशौक कुमार शर्मा नॉमिनी पत्नी श्रीमती सरिता देवी प्रयागराज (लगभग ₹ 80000/-)

एलर्ट 04- NSUP01152 स्व.सुभाष चंद्र शर्मा नॉमिनी पत्नी श्रीमती सुधा देवी भदोही (लगभग ₹111000/-)

एलर्ट 05-NSUP1187 स्व.गीता देवी नॉमिनी पति श्री रामराज सिंह नन्दवंशी फतेहपुर (लगभग ₹90000/-)

💐💐💐🙏🙏🙏🙏

Address

Meja

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nandvanshiselfcareteam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nandvanshiselfcareteam:

Share