03/06/2026
प्रिय विवेक जी,
आज के भव्य कवि सम्मेलन को देखकर आपकी संगठन क्षमता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करने का मन करता है। इतने सुव्यवस्थित, गरिमामय और सफल आयोजन ने आपकी कुशल नेतृत्व क्षमता, समर्पण तथा अथक परिश्रम को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है।
आपने जिस दक्षता और सौहार्दपूर्ण ढंग से पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आपको तथा कोमल बिटिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।💐💐
सादर,
महेश रस्तोगी 🙏🌹