मढ़ौरा चीनी मिल कों पुनः स्थापित कराने के लिए या इसी ज़मीन पर किसान-मजदूर से जुड़े कोई अन्य फैक्ट्री लगाने के लिए समर्पित संगठन- मढ़ौरा चीनी मिल संघर्ष समिति (पुराना नाम- मानव क्रांति जनआंदोलन)
मांगें :-
चीनी मिल :- बिहार के अतीत की गौरव, छपरा (मढ़ौरा) चीनी मिल सहित बिहार के सभी प्रकार की बन्द अन्य मिलों, फैक्ट्रीयों को पुनर्स्थापित (चालू) किया जाये या उन मिलों की जमीन पर नये मिलों और फैक्ट्रियां
आदि स्थापित किये जायें !
क्योंकि बिहार की युवाशक्ति और मजदूरों को अन्य राज्यों में पलायन करने से रोकने के लिए, तथा बिहार के जनता को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु सरकारी नौकरियों में भर्ती तथा अन्य नये फैक्ट्रियों, कुटीर उद्योगों, लघुउद्योग आदि की व्यवस्था की जाये।
विशेष :- मढ़ौरा चीनी मिल संघर्ष समिति में, उपरोक्त समस्याओं से स्वयं पीड़ित व अन्य लोगों की पीड़ा को महसूस करने वाले, छात्र, व्यापारी, मजदूर, किसान, बेरोजगार, विचारक, बुद्धिजीवी, पत्रकार, लेखक, समाज सेवी, कलाकार आदि मानवता के हितैषी, समस्त महानुभावों के समर्थन व सहयोग का हार्दिक स्वागत है।
मढ़ौरा चीनी मिल संघर्ष समिति से जुड़ने का पाँच नियम :-
1. आप बेशक किसी भी पार्टी, संगठन से सम्बंध रखते हों लेकिन आन्दोलन में आप एक आम नागरिक के रूप में जुड़ेंगे !
2. आप किसी भी जाति, धर्म से सम्बन्ध रखते हैं, लेकिन आन्दोलन में एक
आम नागरिक के रूप में जुड़ेंगे
3. आप अपने पार्टी, संगठन का झंडा, प्रतीक, चिन्ह आदि जैसे लाल, पीला, हरा, नीला आदि के बजाय सिर्फ भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर आएंगे!
4. मढ़ौरा चीनी मिल संघर्ष समिति के गैर राजनितिक मंच से किसी भी पार्टी, संगठन या व्यक्ति के नाम पर विरोध नहीं किया जायेगा, जन हित में हमारी मांगें सिर्फ सरकार से होंगी!
5. यह मढ़ौरा चीनी मिल संघर्ष समिति किसी भी प्रकार की हिंसा और नफरत के समर्थन में नहीं, बल्कि पूर्णतः संवैधानिक और जनहित में एक शांतिपूर्ण आंदोलन हैं ! Veer Aditya
Founder Persident- Marhaura Chini Mill Sangharsh Samiti
(Convener- Manav Kranti JanAndolan)
Contact No. 9430818140
आंदोलन से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9430818140 पर अपना नाम और पता लिख कर भेजिए 👏👏🇮🇳