National medicos organisation-DELHI

National medicos organisation-DELHI NMO is an organisation of doctors and medical students which works for the welfare of medical fraternity and serves as aplatform for social service.

जी नमस्कार द्वारका सेक्टर-13 स्थित MRV स्कूल में 18 से 21 जून 2026 तक आयोजित प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हु...
27/06/2026

जी नमस्कार

द्वारका सेक्टर-13 स्थित MRV स्कूल में 18 से 21 जून 2026 तक आयोजित प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शिक्षा वर्ग में प्रतिभागियों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु ओवनी फाउंडेशन के सहयोग से NMO पश्चिमी विभाग द्वारा चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई।

NMO की ओर से डॉ. अशोक दलाल जी, डॉ. दीपक जाखड़ जी, डॉ. सुरेंद्र जी एवं डॉ. प्रवेश यादव जी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके समर्पित सहयोग से चिकित्सा व्यवस्था सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित हुई।

धन्यवाद

मंगलवार के पावन अवसर पर नॉर्थ डीएमसी मेडिकल कॉलेज एवं हिन्दू राव अस्पताल में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सामूहिक आरत...
25/06/2026

मंगलवार के पावन अवसर पर नॉर्थ डीएमसी मेडिकल कॉलेज एवं हिन्दू राव अस्पताल में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सामूहिक आरती का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भक्ति, आस्था एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

संकटमोचन श्री हनुमान जी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता एवं समृद्धि का वास हो। ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संस्थान में एकता, सद्भाव, सेवा-भाव तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

🚩 जय श्री राम 🚩
🚩 जय बजरंगबली 🚩
🙏 मंगलमय मंगलवार 🙏

🇮🇳NMO ABVIMS एवं डॉ. RML अस्पताल इकाई🪷दिनांक 10 जून , 2026 को इकाई की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में निम्नल...
16/06/2026

🇮🇳NMO ABVIMS एवं डॉ. RML अस्पताल इकाई🪷

दिनांक 10 जून , 2026 को इकाई की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए—

1. मासिक प्रान्त मीटिंग , एक माह कार्यालय में और एक माह एक कॉलेज में करने के निर्णय के बारे में बताया गया
2. अभ्यास वर्ग (जो कि 16-18 अगस्त में होने वाला हैं) की जानकारी दी गई
3. RML UNIT कि तरफ से हेल्थ टॉक, सूचेरिंग वर्कशॉप एवं क्लीनिकल एक्सपोजर के कार्य करवाने की चर्चा हुई
4. RML UNIT कि एक बस्ती को एडॉप्ट करने का काम कनिष्क गुप्ता , एवं अन्य विद्यार्थियों को सौंपा गया

बैठक सकारात्मक एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी रही।💐

भारत माता की जय🇮🇳

13/06/2026

जी नमस्कार,

कल NMO दिल्ली प्रांत द्वारा NMO कार्यालय में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के चयनित विद्यार्थियों की एक परिचय एवं संवाद बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया तथा इस विषय पर सार्थक चर्चा की कि विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी मिलकर NMO के कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे समूहों में बैठकर संवाद किया, अपने अनुभव साझा किए तथा संगठन के माध्यम से प्राप्त प्रेरणादायी प्रसंगों पर चर्चा की।

बैठक का वातावरण अत्यंत आत्मीय एवं उत्साहवर्धक रहा। विभिन्न कॉलेजों से आए विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय, समन्वय एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का यह एक सफल प्रयास रहा।

बैठक के अंत में सभी विद्यार्थियों ने साथ बैठकर भोजन किया।

इस बैठक में कुल 48 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

धन्यवाद। 🙏 #स्वास्थ्य_सेवा_से_राष्ट्र_सेवा

09/06/2026

NMO Delhi Prant Karyakarini Baithak

03/06/2026

NMO दिल्ली प्रांत

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग , नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO Delhi) की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान कर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के विषय पर अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर नितेश जी एवं कुमारपाल जी ने सभी प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों, दुर्घटना अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं में तुरंत किए जाने वाले उपायों तथा CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) के महत्व एवं उसकी सही प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा दैनिक जीवन में उपयोगी इस ज्ञान को समाज सेवा में प्रभावी रूप से उपयोग करने का संकल्प लिया।

धन्यवाद

29/05/2026

#स्वास्थ्य_सेवा_से_राष्ट्र_सेवा

13/05/2026

नमस्कार 🙏🏻

NMO BSAMCH द्वारा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

आज दिनांक 10 मई 2026, रविवार को NMO BSAMCH द्वारा विजय विहार, रोहिणी में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 80 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर (BP) जांच, ब्लड शुगर जांच, सामान्य ओपीडी परामर्श तथा स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।

इस सेवा कार्य में कुल 8 सदस्यों की टीम ने सहभागिता की, जिसमें डॉ. शिवानी अग्रवाल एवं डॉ. रमेश ने चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

साथ ही अमन मीणा, यश, आदित्य गर्ग, आलोक यादव, कुशाग्र एवं सत्यम ने छात्र स्वयंसेवकों के रूप में अपनी सेवाएं दीं ।

NMO Delhi Prant Karyakarini Monthly Meeting - May
06/05/2026

NMO Delhi Prant Karyakarini Monthly Meeting - May

Address

13, Bhai Veer Singh Marg
Marg
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National medicos organisation-DELHI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National medicos organisation-DELHI:

Share