Udaan Yuvak Mandal Khagroun

Udaan Yuvak Mandal Khagroun TC Apply :- किसी भी प्रकार की Contribution के आप हमारी टीम से सम्पर्क कर सकते हैं। सभी अपने सुझाव दे सकते है �

22/03/2026

Today’s fresh glimpse of the HP SHIVA plum orchards at Khagroun.When we see the fruits, we truly realize the hard work and struggle of our village farmers behind this success.

Young minds with big hearts, united for positive change, committed to the progress of our village and the exposure of an...
21/01/2026

Young minds with big hearts, united for positive change, committed to the progress of our village and the exposure of any form of corruption.

WE THE CHANGE, WE CAN CHANGE.....!

05/01/2026

हैलो मित्रों,
मैं यह पोस्ट एक बार पुनः साझा कर रहा हूँ। आप सभी को स्पष्ट रूप से अवगत कराना चाहता हूँ कि यह पोस्ट मैंने कहीं और से कॉपी कर अपने समूह में साझा की थी, जिसका एकमात्र उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था। मैंने किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कारवाई है लेकिन कुछ लोगों की हरकतें हमसे गलत ना करवा दें |

Anyway, हमारे गाँव के कुछ ओछी मानसिकता वाले fraudsters लोग मेरा नाम लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके नाम शायद मैं शीघ्र ही सार्वजनिक कर भी सकता हूं। 💯
वैसे इस पोस्ट को बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है—यहाँ तक कि आधी-आधी रात को फोन पर धमकियाँ भी मिलने लगीं है 😄 | चुनाव नजदीक है भाई, हमसे पंगा महँगा ना पड़े | just fun
सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद

Udaan Yuvak Mandal Khagroun
Supporter :- ..........????

26/11/2025

आज हमारा गाँव भले ही आधुनिकता की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा हो, पर दिल में एक गहरी टीस अब भी बाकी है।
गांव में नशा मुक्ति और स्वच्छता के बड़े-बड़े स्लोगन तो दिख जाते हैं,पर इंसानियत से जुड़े स्लोगन कब दिखाई देंगे?
हर शाम सात–आठ बजे के बाद खेतों, जंगलों में गूँजने वाली गोलियों की आवाज़ें, हमारी संवेदनाओं को भीतर तक झकझोर देती हैं। बेबस, मासूम, सोए हुए जीवों को बिना किसी अपराध के मार दिया जाता है।
क्या उनकी जान की कोई कीमत नहीं? क्या उनके दर्द की कोई आवाज़ नहीं?
सोचिए—
यदि आधी रात को कोई आपको आपके परिवार से अलग कर दे,
आपके बच्चों को आपसे दूर कर दे, तो आपका हृदय किस तरह बिखर जाएगा? ठीक वैसा ही दर्द वे मूक प्राणी हर रोज़ सहते हैं,
पर उनकी चीख कोई नहीं सुनता।
एक बार अपने मन में प्रश्न अवश्य उठाइए—
क्या हमारा गाँव सच में तरक्की कर रहा है, या फिर धीरे-धीरे अपनी संवेदना, दया और इंसानियत खोता जा रहा है?
यदि यह संदेश आपकी आत्मा को छू जाए,
तो इसे आगे बढ़ाएँ— शायद किसी का दिल बदले, और किसी की जान बच सके।

और जो लोग इस अमानवीय कार्य में शामिल हैं,
वे यह बात भली-भाँति समझ लें— शिकायत बहुत आगे तक पहुँच चुकी है।अब सावधान हो जाना ही बेहतर है।
Udaan Yuvak Mandal Khagroun

07/07/2025

मांहू नाग जी का निमंत्रण आ चुका है । एक बार पुनः आप सभी इस विशाल जागरण एवं भंडारे के लिए परिवार सहित आमंत्रित है । यह आप सभी जन मानस के सहयोग से ही हो रहा है । जय माँहू नाग जी जय देवी

न कोई हो-हल्ला... न कोई फ़ोटो सेशन... न कोई मीडिया वार्ता...सिर्फ़ एक सादा फ़ोन... और दो पंक्तियाँ:"भाई, शाम 6 बजे नेरचौ...
07/07/2025

न कोई हो-हल्ला... न कोई फ़ोटो सेशन... न कोई मीडिया वार्ता...
सिर्फ़ एक सादा फ़ोन... और दो पंक्तियाँ:
"भाई, शाम 6 बजे नेरचौक पर दो गाड़ियाँ मिलेंगी... बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ राहत सामग्री है... कोई विश्वासपात्र भेज देना, उसका एक-एक दाना ज़रूरतमंदों तक पहुंच जाना चाहिए।"

जब स्थानीय लोग वहां पहुँचे तो वाकई दो गाड़ियाँ खड़ी थीं—
▪️ 5330 किलो चावल
▪️ 1800 किलो दालें
▪️ 1500 कम्बल
▪️ 600 मेट
▪️ और बर्तन खरीदने के लिए ₹21,000 नकद

न खुद पहुँचे, न प्रचार किया, न मंच से भाषण दिए।
बस "वाहेगुरु" का नाम लिया और ज़रूरतमंदों के नाम कर दिया — ताकि थुनाग की माताओं और बहनों का चूल्हा जलता रहे।

ऐसे हैं हमारे शिमला वाले सरबजीत सिंह बॉबी भाई —
वो महान तपस्वी, जो वर्षों से IGMC शिमला के बाहर मरीज़ों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क लंगर सेवा कर रहे हैं।

नेकी कर, दरिया में डाल — शायद इसी को कहते हैं।
आंखें नम हो गईं… और दिल कह उठा —
दुनिया अभी भी ऐसे फरिश्तों की वजह से ज़िंदा है।

🙏 कोटिशः नमन बॉबी भाई 🙏

"मैं नदी हूँ, एक दिन समंदर बनूँगा। मेरे रास्ते में मत आओ — यह मेरी ज़मीन है, मेरा निशान है, मेरी पहचान है। बहुत पैसा कमा...
04/07/2025

"मैं नदी हूँ, एक दिन समंदर बनूँगा। मेरे रास्ते में मत आओ — यह मेरी ज़मीन है, मेरा निशान है, मेरी पहचान है। बहुत पैसा कमा लिया तुमने मेरे आँगन में, अब लौटाओ वो कर्ज जो मुझसे लिया था। मैं प्रकृति हूँ — अपना रास्ता, अपना समय, और अपनी जगह खुद चुनती हूँ। जब लौटती हूँ, तो इतिहास नहीं, नया न्याय रचती हूँ।"

🚨 एक करुण अपील - उजड़ चुके परिवार के लिए मदद की गुहार 🚨ग्राम पंचायत जयदेवी, गांव जद्रौली की देवली देवी, जिनके पति की मृत...
01/07/2025

🚨 एक करुण अपील - उजड़ चुके परिवार के लिए मदद की गुहार 🚨

ग्राम पंचायत जयदेवी, गांव जद्रौली की देवली देवी, जिनके पति की मृत्यु कुछ ही दिन पहले बीमारी से हो चुकी है, अब एक और विपदा में घिर गई हैं।

बीते दिनों हुई भीषण बारिश में उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और अब उनके पास रहने को एक भी सुरक्षित कमरा नहीं बचा।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि उनकी 18 वर्ष की एक बेटी भी है, जो अब पूरी तरह से असहाय और बेघर हो गई है।

🙏 सोचिए, जब एक विधवा मां और उसकी जवान बेटी के सिर से छत छिन जाए, तो वे जाएं तो जाएं कहां...?

राजस्व विभाग द्वारा ₹10,000 की तात्कालिक सहायता और एक तिरपाल प्रदान की गई है, इसके लिए हम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। लेकिन इस गंभीर परिस्थिति में यह राहत पर्याप्त नहीं है।

🛑 अब इस परिवार को हमारी और आपकी मदद की ज़रूरत है। आइए, इस दुख की घड़ी में उनका साथ दें।

📞 संपर्क करें: 8580570380 (देवली देवी)
📍 गांव जद्रौली, पंचायत जयदेवी, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी (हि.प्र.)

---

🤲 "आपका छोटा सा सहयोग इस मां-बेटी की टूटी ज़िंदगी को फिर से जोड़ सकता है ।

01/07/2025

"Please spread this message everywhere! Urgent help is needed — the administration must quickly arrange proper shelter for them. Every share counts!"

Address

Jai Devi
Mandi
175031

Telephone

+918351960503

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Udaan Yuvak Mandal Khagroun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Udaan Yuvak Mandal Khagroun:

Share