Nishu Welfare Foundation

Nishu Welfare Foundation "नीशू वेलफेयर फाउंडेशन — वंचित वर्गों की सेवा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित एक निःस्वार्थ संस्था।"

 #आर्थिक_रूप_से_कमजोर_बेटी_के_विवाह_में_यथासंभव_मदद।अब तक हमारी दोनों संस्थासंस्था *माँ गायत्री जनसेवा संस्थान* एवं *नीश...
23/04/2026

#आर्थिक_रूप_से_कमजोर_बेटी_के_विवाह_में_यथासंभव_मदद।

अब तक हमारी दोनों संस्था
संस्था *माँ गायत्री जनसेवा संस्थान* एवं *नीशू वेलफेयर फाउंडेशन*
द्वारा जन सहयोग के माध्यम से *246वी* बेटी की शादी में मदद की गयी।

रायबरेली जनपद की बेटी रोहिणी जो कि लखनऊ में रहकर हमारे द्वारा संचालित नि:शुल्क सिलाई,कढ़ाई,बुनाई प्रशिक्षण केंद्र *मेरी यात्रा* पर प्रशिक्षण ले चुकी बेटी की शादी 30 अप्रैल को है, समाजसेविका बहन अर्चना शर्मा जी द्वारा हमसे बिटिया की शादी में यथासंभव सहयोग हेतु मदद मांगी गई थी। जन सहयोग के माध्यम से
संस्था *माँ गायत्री जनसेवा संस्थान* एवं *नीशू वेलफेयर फाउंडेशन* द्वारा
बेटी के विवाह हेतु सुमित रानी सेवा समिति के सिलाई सेंटर पर पहुंचकर यथासंभव सामान की मदद की गई।
इस नेक कार्य को गुंजन वर्मा , अरुण प्रताप सिंह एवं हेमू चौरसिया जी की उपस्थिति में किया गया

इस नेक कार्य में विशेष सहयोग
आदरणीया शिखा झुनझुनवाला जी,संस्था के सतत सहयोगी भाई मो. इमरान खान जी,इंस्पेक्टर रूबी सिंह जी,बहन तृप्ति पाण्डेय जी,गेट सेट फिट जिम की ओनर संगीता सिंह शाक्य जी,एस 3 कॉटन की डायरेक्टर बहन अंजुल पाठक जी,किरण फाऊंडेशन के डायरेक्टर प्रिय भाई विशाल श्रीवास्तव जी का का प्राप्त हुआ,
जिसके लिए हमारी दोनों संस्था की तरफ से आप सभी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।💐💐💐💐

*हमारा यही प्रयास, कोई लौट न निराश*
゚viralvideo ゚ Nishu Welfare FoundationGood Morning Everyone

टीम AG परिवार के साथ  #अग्नि_पीड़ित_परिवारों को खाना बनाने हेतु सभी प्रकार के  #बर्तन_का_वितरण किया।आज विकासनगर अग्निकांड...
19/04/2026

टीम AG परिवार के साथ #अग्नि_पीड़ित_परिवारों को
खाना बनाने हेतु सभी प्रकार के #बर्तन_का_वितरण किया।

आज विकासनगर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु पीड़ित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक बर्तनों का वितरण किया गया।
राशन, कपड़े और भोजन तो अनेक लोगों द्वारा वितरित किए जा रहे हैं, किन्तु सबसे अधिक आवश्यकता खाना बनाने के बर्तनों की थी। इस आवश्यकता को समझते हुए यथासंभव परिवारों को बर्तन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
वितरित किए गए बर्तनों में कुकर, कढ़ाई, भगोना, गिलास, कटोरी, तवा, परात, करछुल आदि शामिल रहे।
जनसहयोग से, टीम एजी परिवार की उपस्थिति में हमारी दोनों संस्थाओं—
नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं माँ गायत्री जन सेवा संस्थान—
द्वारा जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक बर्तन उपलब्ध कराए गए।
इस सेवा कार्य में टीम की सदस्य— गुंजन वर्मा जी,अरुण प्रताप सिंह जी,मनोज सिंह चौहान जी,हेमू चौरसिया जी,शैलेश कोहली जी एवं अमिताभ शर्मा ‘आकाश’ जी—की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु आदरणीय प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव जी,सीमा श्रीवास्तव जी,पुनीत मखीजा जी,बहन अंजुल पाठक जी,आदरणीया श्यामा मल्ल आंटी जी,आदरणीया बंदना आंटी जी एवं बहन मोना वर्मा जी—आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 💐💐💐

होली के पावन और मंगलमय अवसर पर फरीदीनगर की झुग्गियों में रहने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच कपड़े, गुलाल तथा खाने-पीन...
02/03/2026

होली के पावन और मंगलमय अवसर पर फरीदीनगर की झुग्गियों में रहने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच कपड़े, गुलाल तथा खाने-पीने की सामग्री वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन मासूम चेहरों की मुस्कान और आँखों की चमक ने इस पर्व की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया। सच्ची होली वही है, जब रंगों के साथ-साथ हम किसी के जीवन में भी खुशियों के रंग भर सकें। 🌸🌈 ゚viralvideo ゚ fansUNICEFEveryone followersUnited NationsNishu Welfare FoundationSonu Sood

20/02/2026

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी को संबोधित करते हुए 🎤 ゚ fans UNICEF Everyone followers

 मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिव्यांगजनों को मिला नई ज़िंदगी का सहारामकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज तीन दिव्यांगजनों ...
20/02/2026


मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिव्यांगजनों को मिला नई ज़िंदगी का सहारा

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज तीन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। यह सेवा टीसीआई एक्सप्रेस फाउंडेशन जयपुर फुट एवं पुनर्वास केंद्र, लखनऊ के कुशल प्रयासों से संपन्न हुई।

आज अपने पारिवारिक सदस्य अरूण प्रताप जी के साथ लखनऊ स्थित टीसीआई एक्सप्रेस जयपुर फुट एवं पुनर्वास केंद्र लखनऊ पहुंचे, हरियाणा के पानीपत एवं उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से आए तीन दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।

मऊ जनपद से आए एक दिव्यांग व्यक्ति के दोनों पैर एक दुर्घटना में कट गए थे, जिन्हें डॉ. पवन जी की देखरेख में दोनों कृत्रिम पैर बनवाकर सफलतापूर्वक लगाए गए। वहीं मऊ, लखनऊ एवं हरियाणा के पानीपत से आए दो अन्य दिव्यांग, जो बचपन में पोलियो से ग्रस्त थे, उनके पैरों के माप के अनुसार कृत्रिम अंग बनवाकर पहनाए गए।

उल्लेखनीय है कि जयपुर फुट द्वारा अब तक भारत सहित विश्व के अनेक देशों में हज़ारों दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। देश के किसी भी कोने से आवश्यकता होने पर दिव्यांगजन उनसे या हमसे संपर्क कर सकते हैं और उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। क्लिनिक के प्रभारी डॉ पवन नेहरा ने माननीय गुंजन वर्मा जी और अरूण प्रताप सिंह जी ,नीशू वेलफेयर फाउंडेशन और माँ गायत्री सेवा संसथान लखनऊ को दिव्यांगजन के प्रति स्नेह और उन्हे प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया.
डॉ. पवन जी की राष्ट्रवादी सोच, नि:स्वार्थ सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण को हम हृदय से नमन करते हैं। ऐसे समाजसेवी चिकित्सक पर हमें गर्व है, जो आज भी भारत में नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको और अधिक सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि आप भविष्य में भी लाखों ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में आशा और आत्मनिर्भरता का संचार कर सकें।💐💐💐
゚ ゚ ゚ fansUNICEFUnited NationsEveryone followers

अब तक हमारी दोनों संस्थानीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवम माँ गायत्री जन सेवा संस्थान द्वारा जन सहयोग के माध्यम से 244वी बेटी की...
20/02/2026

अब तक हमारी दोनों संस्था
नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवम माँ गायत्री जन सेवा संस्थान
द्वारा जन सहयोग के माध्यम से 244वी बेटी की शादी में मदद की गयी.

संस्था द्वारा संचालित मेरी यात्रा नि:शुल्क सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र की स्टूडेंट आरती की बहन की शादी में हमारी संस्था *मां गायत्री जन सेवा संस्थान* एवं *नीशू वेलफेयर फाउंडेशन* के द्वारा जन सहयोग के माध्यम से बेटी के विवाह में यथासंभव मदद की गई

इस नेक कार्य में सहयोग हेतु विशेष धन्यवाद प्रिय भाई शिवम वर्मा जी संगीता सिंह शाक्य जी,भाई विशाल श्रीवास्तव जी,अनीता श्रीवास्तव जी,अंजुल पाठक जी,भैया सौरभ अग्रवाल जी,दादा मदन मोहन शुक्ला जी,मोनिका सिंह जी (मोना बेकर्स) एवं भाई अमनदीप सिंह जी का, आप सभी के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद.
हमारा यही प्रयास, कोई लौट न निराश।💐💐💐
゚viralvideo ゚ fans UNICEF United Nations Everyone followers

31/01/2026

*कल दिनांक 30 जनवरी 2026 को अमर उजाला द्वारा लखनऊ में आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।*
*यह एक अत्यंत गरिमामय और प्रेरणादायक आयोजन था, जिसमें पूरे लखनऊ से केवल 30 महिलाओं का चयन किया गया था। ये सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करके समाज के लिए एक जीवंत प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं।*
*अपनी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि दूसरों के लिए भी मार्गदर्शक का कार्य किया है। इस सम्मान ने मुझे और भी अधिक ऊर्जा और जिम्मेदारी का एहसास कराया है कि समाज की बेहतरी के लिए निरंतर योगदान देते रहना चाहिए।*
*अमर उजाला और आयोडेक्स के इस नेक प्रयास के लिए हृदय से आभार, जो ‘अपराजिता’ जैसी पहल के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित कर उन्हें नई प्रेरणा प्रदान करता है।*💐💐💐

Address

Indira Nagar
Lucknow

Telephone

+918840785886

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nishu Welfare Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nishu Welfare Foundation:

Share